establishments - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एफडीए ने 86 ऑनलाइन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, 14 लाइसेंस निलंबित किए
मुंबई: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 13 अगस्त को ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया, जिसमें राज्य भर में 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत, एक प्रतिष्ठान को तत्काल अपना कारोबार बंद करने का निर्देश दिया गया, जबकि 60 सुधार नोटिस जारी किए गए। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एफडीए ने तत्काल प्रभाव से 14 खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निलंबित कर दिए, जिनमें ब्लिंकइट और ज़ेप्टो से जुड़े पांच-पांच, इंस्टामार्ट के दो, भगवती स्टोर के सात और स्विनस्टा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का एक लाइसेंस शामिल है।

राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान के दौरान एफडीए ने दूध और दुग्ध उत्पादों के खिलाफ भी कार्रवाई की। एफडीए ने बताया कि कुल 698 किलोग्राम दुग्ध उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी कीमत 34,302 रुपये है।विभाग ने प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों जैसे पान मसाला और गुटखा की बिक्री, वितरण और परिवहन से जुड़े मामलों में 10 एफआईआर दर्ज कीं। विज्ञप्ति के अनुसार, इन मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और 46,76,631 रुपये का माल जब्त किया गया।इसके अलावा, दूध और डेयरी उत्पाद, बेकरी आइटम और खाद्य तेल सहित लगभग 1,270 किलोग्राम अन्य खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनका मूल्य लगभग 1,29,762 रुपये था।

एफडीए ने 109 होटलों, रेस्तरां, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 49 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि चार खाद्य प्रतिष्ठान लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।एफडीए के अनुसार, अन्य खाद्य पदार्थों और प्रतिबंधित वस्तुओं सहित जब्त किए गए सामानों का कुल मूल्य 46,89,603 रुपये था।इसमें आगे कहा गया है कि विशेष निरीक्षण अभियान के तहत कुल 15 छापे मारे गए। इस बीच, मंगलवार को एफडीए ने जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड द्वारा संचालित डोमिनोज़ पिज्जा के चार आउटलेट्स के खाद्य-व्यवसाय लाइसेंस को निलंबित कर दिया, क्योंकि निरीक्षणों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी कई उल्लंघनों का पता चला था।प्रभावित आउटलेट विले पार्ले पश्चिम, बोरीवली पश्चिम, घाटकोपर, मुंबई में आर-सिटी मॉल और कराड, सतारा में मलकापुर में स्थित हैं।

मुंबई : बीएमसी वसूलेगी रेजि़डेंशियल और कमर्शियल संस्थानों से कचरा शुल्क
मुंबई : बीएमसी जल्द ही घरों, होटलों, मैरिज हॉल, एग्ज़िबिशन सेंटर, कॉफी शॉप, ढाबा, गेस्ट हाउस, बैंक, कोचिंग क्लासेस, क्लिनिक, डिस्पेंसरी, कोल्ड स्टोरेज, फेस्टिवल हॉल सहित अन्य रेजि़डेंशियल और कमर्शियल संस्थानों से कचरा शुल्क वसूलेगी। यह शुल्क 100 से 7500 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। इसके लिए बीएमसी ने ड्रॉफ्ट तैयार किया है। इस ड्रॉफ्ट में कचरा शुल्क के अलावा गंदगी फैलाने पर जुर्माने की राशि में बढ़ोतरी का भी प्रावधान है।  बीएमसी ने ड्राफ्ट जारी करते हुए लोगों से इस पर 1 अप्रैल से 31 मई 2025 तक राय मांगी है। बीएमसी को कचरा शुल्क से हर साल 687 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया, अभी मुंबई में बीएमसी प्रति व्यक्ति हर साल कचरा सफाई पर 3141 रुपये खर्च कर रही है, जो देश में सर्वाधिक है।

कानून बना तो मुंबईकरों को हर माह देना होगा इतना शुल्क
- 50 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल वाले घर - 100 रुपये
- 50 वर्ग मीटर से अधिक 300 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल वाले घर - 500 रुपये
- 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले वाले घर - 1000 रुपये
- व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें, खाने-पीने के स्थान (ढाबा/मिठाई की दुकानें/कॉफी हाउस आदि)- 500 रुपये
- गेस्ट हाउस - 2000 रुपये
- हॉस्टल -750 रुपये
- होटल-रेस्टोरेंट (अतारांकित) - 1500 रुपये
- होटल रेस्टोरेंट (3 स्टार तक)- 2500 रुपये
- होटल रेस्टोरेंट (3 स्टार से अधिक)- 7500 रुपये
- कमर्शियल ऑफिस, सरकारी ऑफिस, बैंक, बीमा ऑफिस, कोचिंग क्लास, शिक्षा संस्थान आदि - 750 रुपये
- क्लीनिक, डिस्पेंसरी (50 बेड तक) - 2000 रुपये
- लैब (50 वर्ग मीटर तक) - 2500 रुपये
- क्लीनिक, डिस्पेंसरी (50 बेड से अधिक) - 4000 रुपये
- लैब (50 वर्ग मीटर तक) - 5000 रुपये
- लघु एवं कुटीर उद्योग कार्यशालाएं (प्रतिदिन 10 किग्रा तक निकलने वाले कचरे) - 1500 रुपये
- गोदाम, कोल्ड स्टोरेज - 2500 रुपये
- मैरिज, फेस्टिवल हॉल, प्रदर्शनी एवं मेला (3000 वर्ग मीटर तक) - 5000 रुपये
- मैरिज, फेस्टिवल हाल, प्रदर्शनी एवं मेला (3000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल) - 7500 रुपये

Lucknow IT Raid : सुबह चार बजे पहुंचीं आयकर टीमें... कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के ऐशबाग व नाका हिंडोला स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीमों ने सुबह 4 बजे छापा मारा। दिल्ली से पहुंची टीमों ने शकुंतलम व्यापारिक प्रतिष्ठान पर रेड की है।

इसमें ऐशबाग पुलिस चौकी के सामने स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री, आरा मशीन और गुप्ता बंधुओं के आवास पर भी छापा मारा है। आयकर टीमें पिछले कुछ महीने से फर्म के संदिग्ध लेन देन का ब्यौरा जुटा रही थीं जिसके बाद बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। दस्तावेजों में भी संदिग्ध लेन देन का ब्यौरा आयकर विभाग को मिला है। जांच जारी है।

कल्याण डोंबिवली क्षेत्र में सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले प्रतिष्ठानों/दुकानों से वसूला जुर्माना...
डोंबिवली : कल्याण डोंबिवली क्षेत्र में सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले प्रतिष्ठानों/दुकानों से नगर आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दांगडे, उप मुख्य स्वच्छता अधिकारी घुटे एवं स्वच्छता अधिकारी खिस्मतराव ने जुर्माना वसूला।

इस  कार्रवाई मेंरामदेव होटल, कल्याण (प.) रु. 1000, पादुका स्टोर, कल्याण (प.) रु. 3000, अमोल गुंजाल, एकवीरा होटल के पास, कल्याण (प.) रु. 300, किंजल स्टोर्स, कल्याण (प.) रु. 3000 इस तरह कुल रु. 7300/- दंडात्मक वसूली की गई।

यह कार्रवाई नगर आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दांगडे,  अति‍.आयुक्त मंगेश चितळे  के मार्गदर्शन में की गई आरै आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ऐसा घनकचरा विभाग के उपआयुक्त अतुल पाटील ने कहा है।