occupation - Rokthok Lekhani

मुंबई : ड्राइवर ने अपनी जमीन से बड़े कारोबारी के कब्जे को चुनौती दी और फिर उसे ढहवाया
मुंबई : मुंबई जैसे शहर में अवैध निर्माण एक पुरानी बीमारी है. लेकिन कुछ लोग इस बीमारी से लड़ने का हौसला रखते हैं. जीआर खैरनार और वैभव ठाकुर दो ऐसे नाम हैं जिनकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. खैरनार बीएमसी के पूर्व उपायुक्त थे जिन्हें ‘डिमोलिशन मैन’ कहा जाता था. लेकिन, दूसरे व्यक्ति वैभव ठाकुर पेशे से एक ड्राइवर हैं. उनकी लड़ाई ने उनको मुंबईवासियों के सामने हीरो बना दिया है. वह ठाणे के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी जमीन से एक बड़े कारोबारी के कब्जे को चुनौती दी और फिर उसे ढहवाकर ही सांस लिया. उनके इस अभियान में केवल उनकी जमीन से ही नहीं मुंबई के सैकड़ों अवैध कब्जे को हटाया गया.

जीआर खैरनार का जन्म 1 जून 1942 को नासिक के पिंपलगांव में हुआ. एक किसान परिवार से आने वाले खैरनार ने 1964 में क्लर्क की नौकरी शुरू की. 1974 में वे बीएमसी में लेखा अधिकारी बने. 1985 में वे चर्चा में आए. तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के बेटे के होटल को तोड़ा. 1988 में बीएमसी के उपायुक्त बने. उन्होंने एक लाख से ज्यादा अवैध निर्माण तोड़े. इनमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के 29 बंगले शामिल थे. मंदिर हो या माफिया का निर्माण, खैरनार ने किसी को नहीं बख्शा. उनकी बेबाकी ने उन्हें माफिया और नेताओं का दुश्मन बनाया.

खैरनार ने शरद पवार को घेरा
1993 में खैरनार ने शरद पवार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उनकी आत्मकथा ‘एकल झुंज’ में उन्होंने दावा किया कि पवार की कुछ सभाएं दाऊद ने प्रायोजित की थीं. हालांकि यह कभी भी साबित नहीं हुआ. 1994 में उन पर अति-उत्साह का आरोप लगा. एक जांच समिति ने उन्हें निलंबित किया. वर्ष 1995 में हाईकोर्ट ने उनकी बहाली का आदेश दिया. लेकिन नई सरकार ने इसकी अनदेखी की. बीजेपी-शिवसेना ने उनका समर्थन किया. इससे वे कांग्रेस को हराने में मददगार बने. 2002 में उनकी सेवाएं खत्म हुईं. फिर भी उनकी लोकप्रियता ऐसी थी कि 2018 में ऑल्ट बालाजी के शो ‘होम’ में उनके जीवन पर किरदार बना.

दूसरी तरफ वैभव ठाकुर की कहानी है. 45 साल के वैभव एक ड्राइवर हैं. वे ठाणे में रहते हैं. उनकी पुश्तैनी जमीन मढ आइलैंड के एरंगल गांव में है. 2016 में उन्हें अपनी 2400 वर्ग फीट जमीन पर अवैध बंगला दिखा. यह बंगला व्यापारी भरत मेहता की पत्नी रूपा का था. वैभव ने इसके खिलाफ आवाज उठाई. दिन में ड्राइवर की नौकरी करते. रात में सीआरजेड नियम और जमीन कानून पढ़ते. उन्होंने आरटीआई का सहारा लिया. मेहता ने दावा किया कि उनका बंगला 1960 से पहले का है. सीआरजेड नियमों में ऐसी इमारतों को छूट है. लेकिन वैभव ने 2018 में सिटी सर्वे ऑफिस से रिकॉर्ड निकाले. इनसे साबित हुआ कि वहां पहले कोई बंगला नहीं था.

वैभव ने मढ आइलैंड, बांद्रा, विले पार्ले, चेंबूर, गोरेगांव, बोरीवली और मलाड में 865 फर्जी रिकॉर्ड उजागर किए. कई एफआईआर दर्ज कीं. शुरू में पुलिस ने ध्यान नहीं दिया. लेकिन वैभव ने हार नहीं मानी. 2022 में यह मुद्दा विधानसभा में उठा. एक स्वतंत्र समिति बनी. इसने फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि की. बीएमसी ने 101 बंगलों को नोटिस भेजा. 28 बंगले तोड़े गए. इनमें वैभव की जमीन पर बना बंगला भी था. मई 2025 में बीएमसी ने मढ में 9 और वर्सोवा में 5 निर्माण तोड़े. अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी नोटिस मिला. खैरनार और वैभव की कहानियां अलग समय की हैं. लेकिन इनमें समानता है. दोनों ने सत्ता और पैसे के सामने हार नहीं मानी. खैरनार ने माफिया और नेताओं को चुनौती दी. वैभव ने अमीरों के अवैध बंगलों को. दोनों ने दिखाया कि साधारण आदमी भी बड़ा बदलाव ला सकता है. मुंबई में अवैध निर्माण आज भी चुनौती है.

मुंबई : आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़पट्टी कब्जा करने को लेकर विवाद... एक व्यक्ति की मृत्यु, पांच आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : आरे कॉलोनी के यूनिट नंबर 32 में अवैध झोपड़ी के विवाद से शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में फुरखान नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। आरे पुलिस के अनुसार, यूनिट क्रमांक 32 में जौहरुद्दीन उर्फ 'बडा कालू' नामक व्यक्ति द्वारा अवैध झोपड़ियों का निर्माण कर उन्हें बेचा जाता था। इस धंधे में उसकी मां राझिया, भाई असरुद्दीन उर्फ अज्जू और भाभी आफरीन भी शामिल हैं। कालू पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट, धमकी और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

बताया गया कि बड़ा कालू कुछ समय से तड़ीपार था और हाल ही में इलाके में वापस लौटा था। लौटते ही उसने यूनिट नंबर 32 में एक झोपड़ी पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसका फुरखान और उसके साथियों ने विरोध किया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बडा कालू ने फुरखान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल फुरखान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने फुरखान द्वारा तलवार से हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।

जिसमें नितेश पाल, अरबाज खान, राजेश वाघमारे और सनी राम हैं। जिसमें फुरखान की मृत्यु हो गई है, जबकि सनीराम को जख्मी अवस्था में अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में मितेश पाल, अरबाज खान और राजेश वाघमारे को आरे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि पहले मामले में पुलिस ने मां राझिया और भाभी आफरीन को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बडा कालू, उसकी मां राझिया, भाई असरुद्दीन, भाभी आफरीन और अन्य पर हत्या और हिंसा का मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटील के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविंद्र पाटील और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

शिवसेना शाखा पर कब्जे को लेकर भिड़े एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे समर्थक, FIR दर्ज...
मुंबई : मुंबई से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर पालघर जिले में बीती रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। दरअसल दोनों में टकराव की वजह एक शिवसेना शाखा थी। जिसपर दोनों ही गुट कब्ज़ा करना चाहते थे।

इस मामले में आधी रात बोइसर पुलिस स्टेशन में उद्धव ठाकरे गुट के 11 कार्यकर्ताओं पर मुक़दमा दर्ज किया गया है। बीती शाम इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया था।