Bhediya - Rokthok Lekhani

वरुण-कृति की फिल्म भेड़िया 6 महीने बाद ओटीटी पर हो रही है रिलीज... नोट कीजिए ये डेट
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6  महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। डायरेक्टर अमर कौशिक की ये फिल्म साल 2022 की 10वीं सबसे बड़ी ग्रॉसर फिल्म बनी थी। फैंस को भेड़िया के ओटीटी पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, वो काफी समय से आस लगाए बैठे थे। रुण-कृति के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है कि अब भेड़िया के ओटीटी रिलीज की डेट सामने आ गई है।  भेड़िया, 26 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ हुई डील के बाद हिंदी फिल्मों के लिए सिनेमा के बाद ओटीटी पर रिलीज होने का विंडो कम से कम 8 हफ्ते यानी दो महीने का रखा गया है।

लेकिन भेड़िया रिलीज के 6 महीने बाद भी ओटीटी पर नहीं आई तो फैंस को चिंता हुई। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। हालांकि सिर्फ भेड़िया नहीं बल्कि विक्रम वेधा भी इसके प्रीमियर के लगभग 6 महीने बाद एक ही मंच पर रिलीज हो रही है। जियो सिनेमा ने आक्रामक रूप से खुद को भारत की प्रमुख स्ट्रीमिंग दिग्गज के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया है। पिछले महीने ही, प्रेस इवेंट में जियो स्टूडियो ने 100 प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जो अगले कुछ सालों में उनके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगे।

फिलहाल तो विक्रम वेधा और भेड़िया नंबर लगाए हुए है इसके आलावा लाइन में ब्लडी डैडी भी है। पिछले महीने एक प्रेस इवेंट में, भेड़िया 2 की आधिकारिक घोषणा भी की गई थी। यह फिल्म 2025 में सिल्वर स्क्रीन पर आएगी और फिर थिएटर में रिलीज होने के कुछ महीनों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी आ जाएगी। भेड़िया 2 वहीं से शुरू रहेगी जहां स्त्री 2 खत्म होती है। जिन्हें नहीं पता उनके लिए बता दें कि भेड़िया, रूही और स्त्री मेडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 को कड़ी टक्कर देने आ गई है भेड़िया....
बीते काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ बनाम बॉलीवुड की लड़ाई चल रही थी। इसी बीच रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई व यशोदा धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

इसके अलावा आज यानि शुक्रवार को थियेटर्स में वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया भी रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को पसंद आया था, अब देखना होगा कि फिल्म क्या कमाल कर करती है। इसी बीच इन फिल्मों का गुरुवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

दृश्यम 2 - सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। दृश्यम की सफलता के बाद इसकी दूसरी किश्त भी धमाल मचा रही है। पहले ही हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये का पार पहुंच गया है। वहीं दृश्यम 2 के गुरुवार के कारोबार की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन 8.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 104.74 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

ऊंचाई -अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी आदि सितारों से सजी फिल्म ऊंचाई की रफ्तार अब धीमे हो चली है। हालांकि शुरुआत में फिल्म का कारोबार अच्छा रहा है। ऊंचाई के गुरुवार के बिजनेस की बात करें तो इस फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक ऊंचाई का कुल कारोबार 26.39 करोड़ रुपये हो गया है।

यशोदा - साउथ की स्टार सामंथा की फिल्म यशोदा, ऊंचाई के साथ रिलीज हुई थी। ऊंचाई का कारोबार तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन यशोदा कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। स्लो मोशन में आगे बढ़ती हुई इस फिल्म ने गुरुवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यशोदा का कुल कारोबार 19.12 करोड़ रुपये हो गया है।

कांतारा - ऋषभ शेट्टी की कांतारा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि पिछले 55 दिनों से फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। अब कांतारा को अमेजन प्राइम ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को कांतारा ने 45 लाख रुपये कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 305.11 करोड़ रुपये हो गया है।

भेड़िया - वरुण धवन, कृति सेनन, अभिषेक मुखर्जी आदि की फिल्म भेड़िया भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन को भेड़िया काट लेता है तो वह भेड़िया की तरह हरकतें करने लगते हैं। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है, ऐसे में पहले दिन फिल्म के सात से आठ करोड़ रुपये तक कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन इस फिल्म ने कुल 1.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

कमाल आर खान ने फिल्म 'भेड़िया' को लेकर उड़ाया वरुण धवन का मजाक...
कमाल आर खान बॉलीवुड स्टार्स की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी क्रम में वह कुछ ऐसा भी कह जाते हैं कि उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है, यहां तक कि इसी के चलते वह कई बार बड़े विवादों का सामना भी कर चुके हैं लेकिन केआरके किसी भी फिल्म को लेकर वह अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं।

फिलहाल इन दिनों वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' काफी चर्चा में है। आज फिल्म का ट्रेलर भी आज रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद कमाल आर खान ने ट्वीट कर अभिनेता का मजाक बनाने के साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से फिल्म को डिजास्टर भी करार दे दिया है।

वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वरुण धवन को भेड़िया काट लेता है, जिसके बाद उनके अंदर बदलाव होने लगते हैं। अब इसी को लेकर केआरके ने अभिनेता पर तंज कसा है।

केआरके ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- "भेड़िये ने वरुण धवन को काट लिया तो अब वरुण रात में भेड़िया बन जाते हैं, लोगों को खाने के लिए। क्यों भेड़िया भूत था क्या? इसके आगे केआरके ने लिखा- "30 साल पहले राहुल रॉय की फिल्म 'जुनून' रिलीज हुई थी और वह एक डिजास्टर थी। राहुल नाइट मैं टाइगर बन जाता था। यानी 30 साल बाद राहुल की जगह वरुण ने ली है"।

इसी के साथ केआरके ने हंसी वाला इमोजी भी ड्रॉप किया। बात करें फिल्म भेड़िया की तो इसे अमर कौशिक के द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित किया गया है। वहीं फिल्म का लेखन निरेन भट्ट द्वारा किया गया है। वरुण धवन के अलावा फिल्म में कृति सेनन, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं। बता दें कि 'भेड़िया' 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में 2डी और 3डी में रिलीज हो रही है।