shops - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 15 दुकानें प्रभावित, कोई घायल नहीं
मुंबई : दक्षिण मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में लगभग 15 दुकानें प्रभावित हुईं। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं मुंबई सेंट्रल और क्रॉफर्ड मार्केट के पास हुईं और इनमें कोई घायल नहीं हुआ। मुंबई सेंट्रल में एक मॉल के सामने डी. बी. मार्ग पर शनिवार रात 11:31 बजे एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दस दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर लगभग 5,000 वर्ग फुट में फैले लगभग पांच बड़ी और कुछ छोटी दुकानों में बिजली के तारों, प्रतिष्ठानों और उपकरणों तक ही सीमित थी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने रविवार तड़के 3:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुछ घंटों बाद, क्रॉफर्ड मार्केट के सामने एक इमारत के भूतल पर आग लग गई।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6:20 बजे लगी आग चार से पांच दुकानों तक ही सीमित रही, जबकि धुआं आसपास की लगभग चार से पांच दुकानों में फैल गया। आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर पूर्वाह्न 10:30 बजे तक काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

बांग्लादेश : मौलाना की हत्या पर भड़के कट्टरपंथी... हिंदुओं पर निकाली भड़ास, घरों और दुकानों पर बोला हमला
बांग्लादेश : बांग्लादेश में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर इस्लाम का अपमान करने के आरोपों को लेकर हिंसा भड़क उठी। इनमें एक मौलाना की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में हिंदू समुदाय के स्वामित्व वाली दुकानों और घरों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई। जानकारी के मुताबिक, ढाका से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रंगपुर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक की मौत के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई और गुस्साई भीड़ ने कई हिंदू घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमला कर दिया।

रकीब हसन नामक व्यक्ति की हत्या के बाद पुलिस ने दावा किया है कि यह घटना एक पुराने विवाद के चलते हुई और इसमें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मोहम्मद मोमिन नामक व्यक्ति की संलिप्तता बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया प्रोथोम आलो के अनुसार दसपारा बाजार क्षेत्र में हिंदू समुदाय के सौ से अधिक लोग रहते हैं, जहां यह घटना हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि हसन की हत्या के बाद कुछ तत्वों ने स्थिति को भड़काने के लिए तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया, ताकि पुलिस का ध्यान असली मामले से हट सके। पुलिस ने बताया कि रंगपुर पुलिस आयुक्त मोहम्मद मजीद अली ने कहा है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और असली आरोपियों की पहचान की जा रही है।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने कहा है कि देश में इस वर्ष 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच सांप्रदायिक हिंसा की 133 घटनाएं दर्ज की गई हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनका किसी भी समुदाय से कोई विवाद नहीं है और वे शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार की नई हिंसा को रोका जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। सामाजिक संगठनों ने समुदायों के बीच संवाद बढ़ाने और आपसी भरोसा कायम करने पर जोर दिया ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

मुंबई : एलपीजी संकट से इडली-वड़ा बनानी वाली 70 प्रतिशत दुकानें बंद
मुंबई : मुंबई में बिकने वाले अधिकांश इडली, वड़े और डोसा धारावी की गलियों में बसे छोटे - छोटे घरों और इंडस्ट्री में बनते हैं। लेकिन एलपीजी की कमी के चलते अब 70 प्रतिशत बिज़नेस ठप पड़ चुके हैं। इसमें घरों में बनाने वाले छोटे व्यवसाय से लेकर इडली इंडस्ट्री दोनों शामिल ही। बिज़नेस मालिकों से बात करने पर पता चला कि उनके इंडस्ट्री और दुकानों में काम करने वाले 80 फीसदी लोग अपने गांव का रुख कर चुके हैं।

इडली बनाने वाली 6 कंपनियां बंद
होलसेल इडली विक्रेता राज नादर ने बताया कि उनके पास एक होटल भी है , जहां 10 कर्मचारी काम करते थे, फिलहाल 2 ही बचे है। रसोई गैस की किल्लत शुरू होने के बाद से 8 गांव जा चुके हैं। बता दें कि धारावी में 6 कंपनियां ऐसी हैं, जो दिन में 50 000 से 1 लाख इडली बनाती हैं। मुंबई के अलग-अलग इलाकों के वेंडर उनसे इडली ले जाते और बेचते हैं। अब एलपीजी सिलिंडर की कमी ने इस बिज़नेस को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इनमे से 4 कंपनियों में ताला लग चुका है।

12 मार्च से ही पड़ने लगा था इफेक्ट
बता दें कि धारावी की दुकानें बंद होना शुरू हो चुकी थींं। बिज़नेस करने वालों ने उत्पादन की संख्या में कमी की थी। उस वक्त भी एलपीजी के कमी के चलते संचालक परेशान थे और अब उनकी यह समस्या ज्यादा बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें दुकान का किराया देना होता है। काम करने वाले लोगों को पगार देना होता है। यहां तो इतनी काला बाजारी चल रही है कि घर के लिए सिलिंडर मिलना मुश्किल हो चुका है। इस वजह से बहुत से मुंबईकरों को उनका पसंदीदा नाश्ता नहीं मिल पा रहा है।

घर से छोटा व्यवसाय करने वालों का कहना है कि अब 15 दिनों से ज्यादा हो चुका है। जो उम्मीद थी वो भी ख़तम हो चुकी है। बच्चों का एग्जाम ख़तम होते ही हम गांव चले जाएंगे। स्थिति सुधरने पर ही लौटेंगे।

मुंबई : खुलेआम बिक रहा था 'मेड इन पाकिस्‍तान' माल, मुंबई से सप्लाई रैकेट, दुकानों में पड़ी रेड तो रैकेट का भंडाफोड़
मुंबई : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस ने 'मेड इन पाकिस्तान' सामान बेचने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है. सिटी चौक पुलिस थाना क्षेत्र में करीब 60 हजार रुपये मूल्य के पाकिस्तानी ब्यूटी प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक्स जब्त किए हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है कि भारत में पाकिस्‍तान का ये प्रतिबंधित सामान आ कैसा रहा है?

मनसे ने की थी पुलिस से शिकायत
पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के शाहगंज, घासमंडी और सिटी सेंटर मॉल इलाकों में कुछ व्यापारी केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित मेड इन पाकिस्तान कॉस्मेटिक्स प्रोडक्‍ट्स धड़ल्ले से बेच रहे हैं. इस संबंध में महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना ने पुलिस कमिश्‍नर को ज्ञापन भी सौंपा था. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिटी चौक पुलिस ने रविवार दोपहर तीन दुकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान पुलिस बैन 'मेड इन पाकिस्‍तान' सामान देख हैरान रह गई. जांच के घेरे में वे दुकानदार भी हैं, जो सामान बेच रहे थे.

कैसे पहुंचा सामान
शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस कॉस्मेटिक्स प्रोडक्‍ट्स धड़ल्ले की सप्लाई मुंबई से हो रही थी. केंद्र सरकार ने मई 2025 में ही पाकिस्तान से आने वाले सामान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह प्रतिबंधित माल मुंबई कैसे पहुंचा? छत्रपति संभाजीनगर तक कैसे माल की सप्लाई की गई? जब कॉस्‍मेटिक प्रोडक्‍ट्स की तस्‍करी हो सकती है, तो फिर इसी तरीके से खतरनाक चीजें नहीं लाई जा सकती हैं?