ration - Rokthok Lekhani News

ठाणे : एलपीजी संकट के बीच ठाणे में केरोसिन वितरण शुरू, बिना राशन कार्ड वालों को भी फायदा
ठाणे : ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल-डीजल की खुली बिक्री पर रोक लगा दी है। एलपीजी की कमी से निपटने के लिए केरोसिन वितरण शुरू। सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी होने की अफवाहों और खबरों के बाद, ठाणे जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए पेट्रोल जैसी ज्वलनशील चीजों की खुली बिक्री से होने वाली किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए बचाव के कदम उठाए गए हैं।

ठाणे जिला अधिकारी डॉ श्रीकृष्ण पांचाल ने पेट्रोलियम रूल्स 2002 के नियमों के तहत जिले के सभी पेट्रोल पंपों से पेट्रोल तथा डीजल की खुली बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी है। वहीं दूसरी तरफ उत्पन्न एलपीजी गैस की कमी को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के 12 मार्च 2026 के आदेश के अनुसार, एलपीजी के अस्थायी विकल्प के रूप में केरोसिन (घासलेट) वितरित करने की मंजूरी दी गई है। इस निर्णय के तहत, महाराष्ट्र राज्य के लिए 37 लाख 44 हजार लीटर (3) हजार 744 केएल) केरोसिन के कुल स्टॉक को मंजूरी दी गई है, जिसमें से ठाणे जिले को 48,000 लीटर (48 केएल) का हिस्सा मिला है।

बिना राशन कार्ड वालों को किया गया शामिल ठाणे जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह वितरण मुख्य रूप से अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता घरेलू लिए होगा। हालांकि 37.44 लाख लीटर केरोसिन के स्टॉक को मंजूरी राशन कार्ड धारकों के केरोसिन की उपलब्धता और लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर सफेद कार्ड धारकों को भी इस ईंधन के लिए पात्र माना जाएगा।

वसई-विरार में बांग्लादेशियों का नकली राशन कार्ड बनाने का हुआ खुलासा, एक युवक गिरफ्तार
वसई : अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई के बीच मुंबई की डिंडोशी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने वसई-विरार इलाके में छापेमारी कर बांग्लादेशियों के लिए नकली राशन कार्ड बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के घर से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं.  डिंडोशी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वसई-विरार इलाके में रहने वाले 21 वर्षीय युवक के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 350 नकली राशन कार्ड मिले. ये सभी कार्ड देखने में असली जैसे थे, जिनका इस्तेमाल पहचान और सरकारी सुविधाओं के लिए किया जा सकता था.

आरोपी की पहचान, पिता करता था यही काम
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजल दयाल (21) के रूप में हुई है. पूछताछ में सुजल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पहले नकली राशन कार्ड बनाने का काम करते थे. पिता की मौत के बाद उसने यही धंधा संभाल लिया और धीरे-धीरे इसे आगे बढ़ाता गया.

मुंबई के कई इलाकों के पते मिले
पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए राशन कार्डों पर वसई, विरार, मीरा-भायंदर, नालासोपारा, दहिसर, बोरीवली, मलाड और कांदिवली जैसे इलाकों के पते दर्ज हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है और कई जगहों तक फैला हुआ है. पुलिस ने आरोपी के घर से एक प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किया है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सुजल को ये नकली राशन कार्ड बनाने का ऑर्डर कौन देता था, उसने अब तक कितने कार्ड बनाए और इसमें उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे.

विदेशी घुसपैठियों से कनेक्शन का शक
पुलिस को शक है कि बड़ी संख्या में विदेशी घुसपैठियों ने पहचान के लिए सुजल से नकली राशन कार्ड बनवाए हैं. मुंबई पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

मुंबई: राज्य में 18 लाख राशन कार्ड रद्द; 1.5 करोड़ से अधिक कार्डधारकों का ई-केवाईसी लंबित
मुंबई: राज्य में 18 लाख राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। साथ ही, 1.5 करोड़ से अधिक कार्डधारकों का ई-केवाईसी लंबित है। आधार लिंकिंग के लिए केंद्र सरकार के ई-केवाईसी अभियान के अनुसार, राज्य में 17.95 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। सबसे ज्यादा 4.80 लाख राशन कार्ड मुंबई में और 1.35 लाख ठाणे में रद्द किए गए हैं।

साथ ही, राज्य में कुल 6.85 करोड़ कार्डों में से 5.20 करोड़ का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। जबकि 1.65 करोड़ राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी अभी भी लंबित है। हालांकि समय सीमा बीत चुकी है, लेकिन सरकारी निर्देश आने तक केवाईसी जारी रहेगी।

बुलढाणा : सरकारी राशन दुकानों से मिलने वाले गेहूं में अत्यधिक सेलेनियम की मात्रा; 18 गांवों के 279 लोग प्रभावित
बुलढाणा : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अचानक बाल झड़ने (एक्यूट एलोपेशिया टोटलिस) के मामले सामने आए हैं. इसकी वजह सरकारी राशन दुकानों से मिलने वाले गेहूं में अत्यधिक सेलेनियम की मात्रा बताई जा रही है. पद्मश्री सम्मानित विशेषज्ञ डॉ. हिमतराव बावस्कर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. डॉ. बावस्कर ने बताया, "पीड़ितों में सिरदर्द, बुखार, सिर में खुजली, झुनझुनी, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण देखे गए. हमारी जांच में सामने आया कि पंजाब और हरियाणा से आया गेहूं स्थानीय गेहूं की तुलना में 600 गुना अधिक सेलेनियम से भरपूर था."

उन्होंने कहा कि इस अधिक सेलेनियम की वजह से तीन-चार दिनों के अंदर प्रभावित लोगों के सभी बाल झड़ गए. रक्त, मूत्र और बालों की जांच में भी सेलेनियम की असामान्य रूप से अधिक मात्रा पाई गई. जांच में पाया गया कि सेलेनियम की मात्रा रक्त में 35 गुना, मूत्र में 60 गुना और बालों में 150 गुना अधिक.  इसके अलावा, प्रभावित लोगों में जिंक की कमी भी देखी गई, जो सेलेनियम की अधिकता से शरीर में पोषण असंतुलन का संकेत देता है. दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 18 गांवों के 279 लोग इस समस्या से प्रभावित हुए. इस घटना के राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे. इस बीमारी का असर खासतौर पर कॉलेज छात्राओं और युवा लड़कियों पर पड़ा, जिनकी पढ़ाई और तय हुई शादियां इस कारण प्रभावित हुईं. सामाजिक दबाव के कारण कई लड़कियों ने पूरा सिर मुंडवा लिया ताकि बाल झड़ने की शर्मिंदगी से बचा जा सके.

सेलेनियम की मात्रा 600 गुना अधिक
रिपोर्ट में कहा गया कि बुलढाणा का क्षेत्र नमकीन, क्षारीय मिट्टी और बार-बार पड़ने वाले सूखे के कारण पहले से ही कृषि संकट से जूझ रहा है. यहां के लोग सरकारी राशन पर निर्भर हैं, लेकिन इसकी गुणवत्ता की जांच सही से नहीं हो रही.  डॉ. बावस्कर ने सुझाव दिया कि सरकारी राशन की सख्त निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण की जरूरत है, ताकि इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सके. सरकार ने सेलेनियम युक्त गेहूं के सेवन पर रोक लगाने की सलाह दी, जिसके बाद कुछ प्रभावित लोगों ने 5-6 हफ्तों में आंशिक रूप से बालों के वापस उगने की सूचना दी.

क्या है सेलेनियम?
सेलेनियम एक खनिज है, जो मिट्टी, पानी और कुछ खाद्य पदार्थों में स्वाभाविक रूप से पाया जाता है. यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है.