FDA action - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र में गुटखा कारोबार पर FDA की बड़ी कार्रवाई, 32 गिरफ्तार; 26 प्रतिष्ठान सील
महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला के अवैध कारोबार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने राज्यभर में व्यापक अभियान चलाया है। दो दिनों तक चली इस कार्रवाई के दौरान 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 26 प्रतिष्ठानों को सील किया गया और लाखों रुपये का प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया।

FDA अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष अभियान 30 और 31 मई को मुंबई, कोंकण, पुणे, नाशिक, छत्रपति संभाजीनगर और अमरावती समेत विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। छापेमारी के दौरान उन व्यापारियों और दुकानों को निशाना बनाया गया जो प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री और भंडारण में कथित रूप से शामिल थे।

कार्रवाई के दौरान सबसे अधिक मामले कोंकण क्षेत्र में सामने आए, जहां कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मुंबई और अन्य क्षेत्रों में भी कई दुकानों तथा गोदामों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए गुटखा, पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित उत्पादों की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

FDA ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं। विभाग का कहना है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट, प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिले तो इसकी शिकायत करें। विभाग जल्द ही शिकायतों के लिए मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन शुरू करने की भी तैयारी कर रहा है।

एफडीए की कार्रवाई... 34 लाख 50 हजार रुपए का मावा और तेल जब्त!
ठाणे : ठाणे खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दिवाली के दिन भी काईवाई की। इस दौरान एफडीए ने कल्याण से दो ट्रकों में लाया गया 27 लाख 68 हजार 900 रुपये का मावा और भिवंडी से 6 लाख 81 हजार 918 रुपए का पामोलिन तेल के साथ कुल मिलाकर 34 लाख 50 हजार 818 रुपए मूल्य का माल जब्त किया हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आम लोगों को स्वस्थ, स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है जो मुख्य रूप से दिवाली के त्योहार के दौरान उपयोग किए जाते हैं।

इसके अलावा, चूंकि त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयों की बड़ी मांग होती है, लेकिन उस मात्रा में खोवा की उपलब्धता नहीं होती है। ऐसे मांग को ध्यान में रखते हुए अनेक मिठाई बनाने वाले हलवाई और दुकानदार मिलावट कर खोवा बनाकर मिठाई के उपयोग में ला रहे हैं।

इन मिलावटखोरों के विरुद्ध एफडीए विभाग ने छापामार कार्रवाई जारी रखा है। ठाणे खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से कल्याण के काला तालाब के पास मिठाई, हलवा, बर्फी के नाम पर भवानी लॉन में पहुंचे ट्रक से 17 लाख 19 हजार 300 रुपए मूल्य का 4 हजार 487 किलो और दूसरे ट्रक से 10 लाख 49 हजार 600 रुपए मूल्य का 5 हजार 248 किलो मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थ जब्त किया गया।

इस बीच भिवंडी, फुलेनगर ऑयल, पाटिल कंपाउंड के मेसर्स शेफ शुभ कुकिंग का 6 हजार 81 हजार 918 रुपए मूल्य का 6 हजार 667 किलोग्राम रिफाइंड पाम ऑयल का स्टॉक जब्त किया गया है। यह कार्रवाई कोंकण विभाग के संयुक्त आयुक्त सुरेश देशमुख की उपस्थिति में की गई। कोंकण संभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामलिंग बोडके, माणिक जाधव, राजेंद्र कर्डक, भालचंद्र, कुलकर्णी, वानरे और कीर्ति देशमुख ने किया।

दिवाली के मद्देनजर एफडीए की कार्रवाई, मस्जिद बंदर स्थित ॠषभ शुद्ध घी भंडार से 400 किलो मिलावटी घी जब्त...
मुंबई : खाद्य व औषधि प्रशासन  मस्जिद बंदर स्थित ऋषभ शुद्ध घी भंडार के गोदाम से 400 किलो मिलावटी घी जब्त किया है. जब्त किए गए घी की कीमत तीन लाख रुपए है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ ने एफडीए को मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था.

इस समय दीपावली का त्यौहार नजदीक है और लोग दुकानों पर खाने-पीने का सामान, मिठाइयां, तरह-तरह के मसाले, तेल, घी आदि खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं. साथ ही कई नागरिकों की शिकायत है कि इन पदार्थों में मिलावट की जा रही है.

इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को ऐसे उत्पादकों, वितरकों और विक्रेताओं की गहन जांच करने और खाद्य सामग्री के संदिग्ध और उल्लंघन करने वाले प्रावधानों के नमूने लेने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था.

विभिन्न खाद्य पदार्थ, मिठाई, चॉकलेट, तेल, घी खरीदने के लिए बाजार में भीड़ बढ़ गई है. वहीं इन उत्पादों में मिलावट की शिकायतों के चलते मंत्री ने इसका सीधा संज्ञान लिया. राठौड़ ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को ऐसे निर्माताओं, वितरकों और विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 9डी(ए) के प्रावधानों तथा इसके तहत सरकार द्वारा बनाये गये नियमों एवं अधिसूचनाओं के मद्देनज़र नागरिकों द्वारा शिकायत की जाती है कि बाजार में प्रसिद्ध ब्रांड कई सौंदर्य प्रसाधन भी नकली लेबलिंग, पैकेजिंग के साथ बेचे जा रहे हैं. दिवाली के दौरान इस्तेमाल होने वाले इन उत्पादों में मिलावट की कई शिकायतें हैं.

मनीष मार्केट, क्रॉफर्ड मार्केट, मुंबई के अल्फा विलेज विलेपार्ले, ठाणे के उल्हासनगर आदि जगहों पर शिकायतकर्ता ऐसे दुकानदारों और वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़े हैं. इसलिए उन्होंने विभाग के आयुक्त को निर्देश दिया है कि संदिग्ध/और उल्लंघन करने वाले खाद्य पदार्थों और दवाओं के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले निर्माताओं, वितरकों और विक्रेताओं की गहन जांच के साथ-साथ ड्रग्स के तहत प्रावधानों
का उल्लंघन करने वाले के नमूने लेकर छापेमारी अभियान चलाया जाए.

इसी कड़ी में एफडीआई अधिकारियों ने मस्जिद बंदर के श्रीनाथ जी बिल्डिंग नाइक रोड़ चिंचबंदर में छापा मारकर कर 400 किलो मिलावटी घी जब्त किया है. ॠषभ शुद्ध घी भंडार का दावा कर मिलावटी घी बेचने का आरोप है. एफडीए ने विभिन्न दुकानों पर बेचे जा रहे खाद्य तेलों एवं अन्य ब्रांड के तेलों का नमूना एकत्रित कर रहा है. वडाला स्थित योग ऑयल मिल, गोरेगांव स्थित अष्टमंगल ऑयल पर भी मिलावटी खाद्य तेल बेचने का आरोप है.