knowledge - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 'मराठी की कामचलाऊ जानकारी जरूरी', महाराष्ट्र सरकार के नए प्रस्ताव का विरोध; सड़कों पर आज नहीं दिखेंगे ऑटो ड्राइवर
मुंबई : ऑटोरिक्शा चालक और सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन रही है। दरअसल, राज्य सरकार के एक प्रस्ताव के खिलाफ ड्राइवर और यूनियन में काफी गुस्सा है। जिसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने वाले ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा की कामचलाऊ जानकारी अनिवार्य करने की बात कही गई है।
वहीं, सोमवार को गोरेगांव पश्चिम में ऑटोरिक्शा यूनियनों की एक बड़ी रणनीति बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बड़ी संख्या में ड्राइवरों और मालिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, इस वजह से मुंबई के कई उपनगरों में ऑटोरिक्शा की उपलब्धता पर असर पड़ सकता है। यूनियनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 4 मई से पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

MMR में विरोध प्रदर्शन की तैयारी
मुंबई ऑटोरिक्शा यूनियन के नेता शशांक राव ने कहा कि बैठक में यह तय किया जाएगा कि सरकार के उस प्रस्ताव का विरोध कैसे किया जाए, जिसमें मराठी पढ़ने-लिखने में असमर्थ ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द करने की बात कही गई है। रविवार को जारी यूनियन नोटिस में ड्राइवरों से बड़ी संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील भी की गई है।

यह पूरा मामला ऐसे समय पर गरमाया है, जब यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ बैठक प्रस्तावित है। सरनाईक ने साफ कहा है कि, पब्लिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवरों को मराठी की बुनियादी जानकारी साबित करनी होगी, वरना उनके लाइसेंस और परमिट पर असर पड़ सकता है।

सरकार ने प्रशिक्षण का दिया भरोसा
वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर संतुलित रुख अपनाते हुए कहा है कि, सरकार उन ड्राइवरों को प्रशिक्षण देगी, जो मराठी नहीं जानते। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी भाषा को जबरन थोपना सही नहीं है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कुछ नियमों में संशोधन का मसौदा जारी किया है।

इसमें नियम 4, 78 और 85 में बदलाव का प्रस्ताव है, जिसके तहत लाइसेंस, परमिट और उनके नवीनीकरण के लिए मराठी की कामचलाऊ जानकारी को अनिवार्य शर्त बनाया जा सकता है। खास तौर पर यह नियम ऑटोरिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों पर लागू होगा।

भारत को समझने के लिए हिंदी का ज्ञान आवश्यक - ग्रेग पार्डो (अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता)
मुंबई:  अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो ने कहा कि हिंदी दुनिया के लिए जरूरी भाषा बनती जा रही है। भारत को जानने के लिए हिंदी जरूरी है और यही वजह है कि पिछले कुछ साल से अमेरिका से बड़ी संख्या में छात्र हिंदी सीखने के लिए भारत आ रहे हैं। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से बांद्रा (पूर्व) के उत्तर भारतीय संघ भवन हॉल में आयोजित हिंदी सेवा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन समारोह में सम्मानित होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो ने यह भावना व्यक्त की।

ग्रेग पार्डो ने हिंदी भाषा की खासियत का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया की जरूरत बनती जा रही है। भारत को समझने के लिए हिंदी का ज्ञान आवश्यक है। वहीं, अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि हिंदी भाषा को अगर हम गरिमा प्रदान करगें तो वह भी हमें गरिमा प्रदान करेगी। राज्य के कौशल विकास व रोजगर व मुंबई उपनगर के प्रभारी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि हिंदी जुबान बहुत प्यारी और मीठी होती है, जो इसके संपर्क में आता है उसे हिंदी फेविकोल की तरह पकड़ कर अपना बना लेती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि देश के विकास के साथ राजभाषा हिंदी का भी विकास होगा।

विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जो सभी दिलों को जोड़ने का काम करती है। यह किसी से किसी को तोड़ने की बात नहीं करती। उन्होंने कहा, आज का यह कार्यक्रम पत्रकारों का है। पत्रकार बुद्धिजीवी होते हैं। पत्रकारों के हाथ में जो कलम होती है, वह कलम नहीं तलवार है। पत्रकार अपनी विश्वसनीय खबरों से सरकार को हिलाने का काम करते हैं। सांसद मनोज कोटक ने कहा कि हिंदी साहित्य का प्रभाव इस शहर पर बहुत है। हिंदी का प्रयोग अच्छे कार्य के किए किया जाना चाहिए न कि राजनीति के लिए। उन्होंने कहा कि पत्रकर कलम का धनी होता है। पत्रकार का कार्य है रचनात्मक कार्यों में सहयोग देना। पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान ने कहा की हिंदी के लिए कार्य करने वालों को आगे लाने की पहल अच्छी है। मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा की हिंदी सबकी भाषा है।

महाराष्ट्र के राजस्व और पशुपालन, डेयरी विकास मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हिंदी पत्रकारों के समक्ष होने आने वाली चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों की खोज-खबर लेने वाले मुंबई हिंदी पत्रकार संघ का खुद का भवन नहीं है। पाटिल ने संघ को भवन के लिए जमीन आवंटित करने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।

लखनऊ में पढ़ाई की खुली पोल! कक्षा पांच के छात्रों को इकाई-दहाई का ज्ञान नहीं...
लखनऊ : यूपी के राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा गठित टीम के निरीक्षण में राबर्ट्सगंज जिले के कम्पोजिट विद्यालय जोगिया मंदिर की पोल खुल गई। विद्यालय के कक्षा पांच के दो छात्रों प्रियांशु व राहुल कुमार को इकाई व दहाई का भी ज्ञान नहीं था। टीम ने गैर हाजिर मिली शिक्षिकाओं का वेतन काटने का निर्देश भी दिया।

वरिष्ठ विशेषज्ञ जीवेन्द्र सिंह ऐरी व रवि द्वारा थर्ड पार्टी एसेसमेन्ट किए गए विद्यालयों में से रैण्डम आधार पर चयनित विद्यालयों का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कम्पोजिट विद्यालय जोगिया मन्दिर में निर्धारित समय पर कुल कार्यरत छह शिक्षिकाओं में से मात्र दो उपस्थित थीं। सहायक अध्यापिका आरती सिंह आकस्मिक अवकाश पर व कंचन बीएलओ ड्यूटी पर थीं, जबकि सहायक अध्यापिका श्वेता पांडेय व शिक्षामित्र किरन यादव अनुपस्थित थीं।

अनुपस्थित शिक्षिकाओं का निरीक्षण तिथि का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में कुल नामांकित 161 बच्चों के सापेक्ष मात्र 80 बच्चे ही उपस्थित मिले। निपुण लक्ष्य के अनुसार बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें कक्षा-तीन की छात्रा रंजना भाषा का अनुच्छेद नहीं पढ़ पाई। इसी प्रकार गणित में कक्षा तीन के छात्र अनुराग मिश्रा व प्रतिमा द्वारा तीन अंकीय घटाव व जोड़ सही नहीं किया गया।

प्राथमिक विद्यालय देवरीखुर्द घोरावल में भी कुल नामांकित 68 बच्चों के सापेक्ष मात्र 30 बच्चे उपस्थित पाए गए। यहां भी निपुण लक्ष्य भाषा व गणित में किसी भी बच्चे द्वारा जोड़-घटाना या दो अक्षर वाले शब्दों को नहीं पढ़ा गया। ब्लाक संसाधन केन्द्र घोरावल में पुरुष व महिला शैचालय गंदा पाए जाने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाई गई।

Diwali के पटाखों पर ज्ञान देना इन सितारों को पड़ा भारी... यूजर्स ने ऐसे लगाई थी क्लास
Diwali का पर्व धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। दिवाली का नाम आते ही सबसे ज्यादा पटाखों और प्रदूषण को लेकर चर्चा होने लगती है। इस बार भी पटाखों पर बैन लगा हुआ है।

इसके अलावा कई सितारे भी पटाखों को लेकर खूब बयानबाजी करते नजर आते हैं। अपनी बयानबाजी को लेकर ये सितारे कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। तो चलिए आज आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं, जो पटाखे जलाने को लेकर दिए गए बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो चुके हैं।

आलिया भट्ट अपनी बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री पटाखे न जलाने को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। जब आलिया ने पटाखों को लेकर बयान दिया था तो यूजर्स ने कहा था कि ये वही लोग हैं जो न्यू ईयर पर जमकर पटाखे फोड़ते हैं।

पिछले साल 2021 में  नेहा धूपिया भी पटाखों को लेकर बयान दे चुकी हैं। अभिनेत्री ने कहा था, 'कृपया पटाखे जलाना बंद करें। ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्लीज...!'। इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया था।

इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने नेहा धूपिया की एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह हुक्का पी रही थीं और धुआं उड़ाती नजर आ रही थीं। यूजर ने इस तस्वीर के साथ लिखा- काश बच्चों को ये भी नुकसान करता। वहीं एक यूजर्स ने नेहा धूपिया की बोल्ड तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- बंद करो नग्नता...बच्चे देखेंगे, आने वाली पीढ़ी पर ये नग्नता बुरा प्रभाव डालेगी।

आमिर खान तो कई बार अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। दिवाली पर आमिर खान ने भी पटाखों को लेकर बयानबाजी की थी। जिसके बाद यूजर्स ने उनको ट्रोल करते हुए कहा था कि उनका सारा ज्ञान हिंदू त्योहारों पर ही निकलता है।

प्रियंका चोपड़ा भी पटाखों को लेकर बयानबाजी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उनको अस्थमा की शिकायत है और पटाखों के धुएं से दिक्कत होती है। इस बयान के बाद अभिनेत्री की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी मां के साथ सिगरेट पीती नजर आ रही थीं। जिसके बाद यूजर्स ने अभिनेत्री को जमकर आड़े हाथों लिया था।