stone - Rokthok Lekhani News

नालासोपारा : दोस्त को सिगरेट के बहाने बुलाया और पत्थर से कुचल डाला, मुंबई में बीच सड़क शख्स की हत्या
नालासोपारा : दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स की उसके ही दोस्तों ने बीच सड़क पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना रात करीब 11.30 बजे हुई. घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.जानकारी के अनुसार मृतक का उसके दोस्तों के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था.

सिगरेट के बहाने स्टॉल पर बुलाया
जानकारी के अनुसार, युवक का नाम शुभम मिश्रा था. शुभम नालासोपारा के गाला नगर इलाके में रहता था.  यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे हुई. घटना वाली रात वह अपने दोस्तों के साथ एक होटल में बैठा था, तभी किसी बात पर कहासुनी हो गई. इसके बाद उसे सिगरेट के बहाने नालासोपारा वेस्ट में हनुमान मंदिर के सामने स्टॉल के पास बुलाया गया. जब वह रिक्शे से आया तो आरोपी उसके पीछे से बाइक पर आया, उसकी जांघ पर चाकू से वार किया और सिर और चेहरे पर पत्थर से कुचल दिया.

पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही नालासोपारा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. अंकित बृजेश पांडे की शिकायत के आधार पर रोशन सिंह, जगन मेहंदी, सुनील मालुसरे उर्फ बिगशो, सूरज सिंह उर्फ कबाटे, टिंकल मिश्रा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नालासोपारा पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी रोशन सिंह फरार है. पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर और संबंधित आरोपियों की तलाश कर रही है.

दिल्ली : उपद्रवियों के नाम आए सामने, बलवा-पथराव की लगीं धाराएं, सपा सांसद की भूमिका पर जांच शुरू
दिल्ली : दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद फैज-ए-इलाही पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। साथ ही डीसीपी सेंट्रल निधिन वल्सन ने बताया कि पुलिस सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की भूमिका की जांच कर रही है, इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है।

गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम और पूरा मामला
पुलिस ने अतिक्रमण अभियान के दौरान बवाल करने के मामले में इलाके के रहने वाले काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अरीब, अदनान और समीर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मंगलवार और बुधवार की मध्य रात में दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया।

दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी जब तोड़फोड़ करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने पत्थरबाजी की, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर अशांति फैलाने का किया प्रयास
सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, एमसीडी ने सात जनवरी को तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के दौरान, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने का प्रयास किया। संयमित और न्यूनतम बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल की गई।

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल रेंज, मधुर वर्मा ने कहा कि "तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाज़ी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और कम से कम बल का इस्तेमाल करके सामान्य स्थिति बहाल की गई, यह सुनिश्चित किया गया कि स्थिति बिगड़े नहीं।"

साणंद : गुजरात के साणंद में पथराव के बाद तनाव, दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का मामला
साणंद : गुजरात के साणंद में दो गुटों के बीच टकराव बढ़ने पर पथराव किए जाने की खबर है। तनाव बढ़ने पर मौके पर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम ने कई लोगों को अपनी गिरफ्त में भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। कई लोगों को एहतियातन हिरासत में भी लिया गया है।

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका में सोमवार को पथराव हुआ। मंगलवार को हालात और खराब हो गए, जब गांव में एक जगह पर आगजनी की गई।अहमदाबाद में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। तनाव बढ़ने की आशंका के बीच पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटना में शामिल 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव में दोबारा पत्थरबाजी हुई, पुलिस ने ड्रोन से पकड़े दोषी
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अहमदाबाद की साणंद तालुका के कलाना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला सोमवार रात से शुरू हुआ था। मंगलवार सुबह हालात फिर से तब बिगड़ गए, जब गांव में दोबारा से पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को काबू में किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने ड्रोन की मदद से खेतों में छिपे असामाजिक तत्वों को ढूंढ निकाला। अब तक इस मामले में कुल 42 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

लातूर : दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; पथराव
लातूर : ज़िले में रविवार शाम (12 अक्टूबर) दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया जब दोनों पक्षों ने पथराव किया और तनाव बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। हालाँकि, तनाव अभी भी बना हुआ है। यह घटना लातूर ज़िले के हाडोलती गाँव में हुई।

अहमदपुर तालुका के हाडोलती गाँव में रविवार शाम दो गुटों के बीच भीषण झड़प हो गई। मामूली विवाद जल्द ही एक गंभीर विवाद में बदल गया और दोनों तरफ से भारी पथराव हुआ। इस अचानक हुई झड़प से गाँव में तनावपूर्ण माहौल बन गया और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही अहमदपुर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के समय पर पहुँचने से एक बड़ा हादसा टल गया। फ़िलहाल, गाँव में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।