drain - Rokthok Lekhani News

मुंबई: मालाड में नाले में गिरे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
मुंबई: मुंबई में भारी बारिश और जलजमाव के बीच कई हादसे भी हुए। मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव इलाके में नाले में गिरकर लापता हुए एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद कर किया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय योगेश वर्मा के रूप में हुई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 11 बजे मालाड पूर्व के कुरार विलेज स्थित जैन मंदिर के पास तानाजी नगर क्षेत्र में योगेश वर्मा नाले में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया था।

लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार दोपहर करीब 1:31 बजे एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से योगेश वर्मा का शव बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान जारी रखा।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। बारिश के मौसम में मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और नालों में तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों से दूर रहें। सीएम ने खुद भी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है। वहीं, मुंबई से सटे पालघर जिले में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क, और खाने-पीने के सामान जैसी बुनियादी चीजों के बिना लोग जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। विरार, वसई, और नालासोपारा में हुए जलजमाव से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है या शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा। ट्रैक पर पानी भरे होने के कारण लोकल ट्रेन के संचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

मुंबई: जुहू केखुले नाले में गिरा युवक, फायर ब्रिगेड ने बचाया लेकिन अस्पताल में मौत
मुंबई: मुंबई के जुहू इलाके में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड ने तत्काल रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह घटना दोपहर करीब 12:09 बजे जुहू, अंधेरी वेस्ट के जेवीपीडी स्कीम क्षेत्र स्थित वी.पी. मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, युवक अचानक सड़क किनारे खुले नाले में गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।

बृहन्मुंबई नगर निगम के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के मुताबिक, जैसे ही सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने काफी प्रयास के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। रेस्क्यू के दौरान युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुहू और अंधेरी जैसे व्यस्त इलाकों में खुले नाले लंबे समय से चिंता का विषय बने हुए हैं। कई जगहों पर ढकने की व्यवस्था या सुरक्षा बैरिकेड्स नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। घटना के बाद नागरिकों ने नगर प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि नाला ढका हुआ होता या उचित चेतावनी संकेत लगाए गए होते, तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था। बृहन्मुंबई नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित स्थान पर नाला खुला क्यों था और सुरक्षा उपाय क्यों नहीं किए गए थे। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या वहां पहले से कोई शिकायत दर्ज की गई थी।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया गया था, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण युवक को तुरंत गंभीर चोटें आ गई थीं। समय पर बचाव के बावजूद उसकी हालत स्थिर नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर में सभी खुले नालों और ड्रेनेज सिस्टम का तत्काल ऑडिट किया जाए और जहां भी खतरा है, वहां तुरंत सुरक्षा कवच लगाया जाए। उनका कहना है कि ऐसे हादसे बार-बार चेतावनी के बावजूद हो रहे हैं। कुल मिलाकर, जुहू में हुआ यह हादसा एक बार फिर शहरी सुरक्षा व्यवस्था और खुले नालों की लापरवाही को उजागर करता है, जिसमें एक 24 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि रेस्क्यू टीम की तत्परता के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

मुंबई : सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, वकोला नाले पर अंतिम संरचनात्मक लिंक पूरा
मुंबई : मुंबई में पूर्व-पश्चिम यातायात को सुगम बनाने वाले महत्वपूर्ण सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड  प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण  ने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। वकोला नाले पर दोहरे कम्पोजिट गर्डर्स की सफल स्थापना के साथ पूरे 10.88 किलोमीटर लंबे सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड कॉरिडोर के पूरा होने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ गया है। अधिकारियों के अनुसार, वकोला नाले पर बने पुल के ऊपर पहले और दूसरे स्तर पर 54 मीटर लंबे दो कम्पोजिट गर्डर्स को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इस कार्य के पूरा होने के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित भारत डायमंड बोर्स और वकोला के बीच का अंतिम महत्वपूर्ण लिंक अब संरचनात्मक रूप से पूरा हो गया है।

यह छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा पूरे सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड नेटवर्क को आपस में जोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाता है। इसके पूरा होने से कई ऊंचे मार्ग, फ्लाईओवर और इंटरचेंज एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे, जिससे मुंबई के पूर्व और पश्चिम हिस्सों के बीच यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारु होने की उम्मीद है। एमएमआरडीए अधिकारियों ने बताया कि यह काम शहर के सबसे चुनौतीपूर्ण निर्माण स्थलों में से एक पर किया गया है। वकोला नाले पर पहले से मौजूद पुल के ऊपर निर्माण होने के कारण पारंपरिक सहायक संरचनाओं का उपयोग संभव नहीं था। ऐसे में इंजीनियरों ने विशेष तकनीकी समाधान अपनाकर इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद मुंबई के यातायात पर दबाव कम होने और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड को शहर के प्रमुख पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के रूप में देखा जाता है, जो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, चेम्बूर और आसपास के क्षेत्रों को सीधे जोड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही पूरे कॉरिडोर को आम जनता के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा, जिससे मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ठाणे : लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय एक किशोर नाले में गिर गया; तलाशी अभियान शुरू
ठाणे : नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करते समय एक किशोर ठाणे स्टेशन के पास नाले में गिर गया, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों को सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गईं. आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को दोपहर लगभग 2:55 बजे स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ट्रेन के एक पुल को पार करते समय किशोर कथित तौर पर अपना संतुलन खो बैठा और नाले में गिर गया.

रिपोर्ट के मुताबिक ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि जाँच से पता चला है कि 19 वर्षीय आकाश शर्मा संतुलन खोने के बाद ठाणे के कलवा में विटावा नाले में गिर गया. तड़वी ने कहा, "दोपहर लगभग 1 बजे, आकाश शर्मा मुलुंड से कलवा ट्रेन से जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई. शर्मा कलवा के घोलई नगर का निवासी है." उन्होंने कहा, "अग्निशमन कर्मियों, टीडीआरएफ कर्मियों, हमारे आपदा प्रबंधन कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों और मछुआरों द्वारा प्रदान की गई दो नावों की मदद से तलाशी अभियान जारी है."
इस बीच, एक अन्य घटना में, एक 27 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक ने गुरुवार सुबह महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक खाड़ी में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया. रिपोर्ट के अनुसार रबाले-एमआईडीसी पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के चेंबूर इलाके का निवासी चालक कथित तौर पर ऐरोली पुल से खाड़ी में कूद गया.

उन्होंने बताया कि एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुँची और उसे खाड़ी से बचाया. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को पता चला कि वह व्यक्ति अपने घर में घरेलू विवाद के बाद परेशान था. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि व्यक्ति बुधवार रात को अपनी पत्नी के साथ गरमागरम बहस के बाद घर से चला गया था, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे किसी अन्य महिला के साथ पकड़ लिया था.