ST - Rokthok Lekhani News

मुंबई: पंढरपुर वारी के लिए एसटी का बड़ा प्लान, 5,500 विशेष बसों की व्यवस्था
मुंबई: आषाढ़ी यात्रा में पंढरपुर पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसटी महामंडल ने इस वर्ष 5,500 विशेष बसें चलाने की तैयारी की है। राज्य के किसी भी गांव से 40 या उससे अधिक श्रद्धालुओं का समूह होने पर पंढरपुर तक सीधे विशेष बस उपलब्ध कराई जाएगी। पंढरपुर आषाढ़ी यात्रा के दौरान भगवान श्री विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल ने व्यापक तैयारी की है।

परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक के अनुसार यात्रा अवधि में 5,500 विशेष बसों का संचालन किया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने चंद्रभागा बस स्थानक पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान की। उन्होंने बताया कि राज्य के किसी भी गांव से 40 या उससे अधिक श्रद्धालुओं का समूह विशेष बस की मांग करता है, तो उस गांव से सीधे पंढरपुर तक एसटी बस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को अपने निकटतम एसटी डिपो में पंजीकरण कराना होगा। इस विशेष सेवा में भी सरकार की सभी यात्री रियायतें लागू रहेंगी।

मंत्री सरनाईक के अनुसार महिलाओं को 'महिला सम्मान योजना' के तहत किराए में 50 प्रतिशत की छूट और 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 'अमृत ज्येष्ठ नागरिक योजना' के तहत नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पंढरपुर और आसपास विशेष बस स्टॉप, अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुंबई : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
मुंबई : महाराष्ट्र के कर्जत-लोनावला खंड पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल रूट पर करीब 30 ट्रेनों के रद्द होने के बाद राज्य परिवहन ने मोर्चा संभाल लिया है. रेल सेवा ठप होने से यात्रियों को होने वाली भारी परेशानी को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम ने मुंबई-पुणे मार्ग पर आज से रोजाना 200 अतिरिक्त बस फेरे संचालित करने का बड़ा निर्णय लिया है.

इस विशेष व्यवस्था के तहत मुंबई और पुणे के बीच नियमित रूप से चलने वाली 312 ई-शिवनेरी बसों के फेरों के अलावा ये 200 अतिरिक्त साधारण बसें चलाई जाएंगी ताकि आम यात्रियों को तुरंत विकल्प मिल सके.

अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारी जाएं-  परिवहन विभाग
परिवहन विभाग ने सभी संबंधित डिपो और बस अड्डों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यदि स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और बढ़ती है, तो तत्काल प्रभाव से और भी अधिक अतिरिक्त बसें सड़क पर उतारी जाएं. संकट की इस घड़ी में यात्रियों को सुरक्षित, तेज और बिना किसी रुकावट के उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एसटी प्रशासन पूरी तरह से ऑन-फील्ड मुस्तैद हो गया है.

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस आपातकालीन व्यवस्था की पुष्टि करते हुए कहा है कि रेल सेवा प्रभावित रहने तक यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा. मुंबई और पुणे के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों नौकरीपेशा और आम रेल यात्रियों के लिए एसटी महामंडल का यह त्वरित फैसला एक बेहद बड़ी राहत साबित हो रहा है.

मुंबई: गर्मियों में एसटी का सफर होगा महंगा, टिकट दरों में 10% की 'सीजनल' बढ़ोतरी
मुंबई: राज्य परिवहन निगम ने सीजनल 10 प्रतिशत किराए बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही हर टिकट पर 2 रुपये का स्वच्छता अधिभार यानी सैनिटेशन सरचार्ज भी लगाने का फैसला किया है। नया किराया इसी महीने की 14 अप्रैल से लागू होगा। इस किराया बढ़ोतरी को परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि हर साल गर्मी शुरू होने से पहले किराया बढ़ाया जाता है। इस साल भी बढ़ाया जा रहा है। 15 जून को यह बढ़ोतरी वापस ले लेंगे लेकिन दो रुपये स्वच्छता अधिभार लागू रहेगा।

यात्री किराए में 10 परसेंट की बढ़ोतरी
राज्य परिवहन प्राधिकरण ने राज्य परिवहन निगम को इस साल गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान किराया में 30 परसेंट तक बढ़ोतरी की पहले ही मंज़ूरी दे दी है। इसने 2026 के गर्मी के मौसम के लिए यात्री किराए में 10 परसेंट की बढ़ोतरी करने का फ़ैसला किया है। इसके मुताबिक, किराए में बढ़ोतरी 14 अप्रैल की आधी रात के बाद लागू होगी। गर्मी के किराए में बढ़ोतरी सिर्फ़ दो महीने के लिए है और सफाई सरचार्ज परमानेंट रहेगा।

सरचार्ज से इन्हें मिली है राहत
राज्य परिवहन निगम में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है इसलिए, एसटी बस, स्टॉप और डिपो की सफाई के लिए कॉन्ट्रैक्टर रखा जाएगा। निगम ने यात्रियों को साफ रखने की इस पहल के लिए हर टिकट पर 2 रुपये का सफाई सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। यह सरचार्ज 14 अप्रैल की आधी रात से लगाया जाएगा। यह सरचार्ज महिला सम्मान योजना, सीनियर सिटीजन, अमृत सीनियर सिटीजन और दूसरे रियायती यात्रियों पर लागू नहीं होगा।

हर बस पर 50 रुपये का सरचार्ज
यात्रा योजना के तहत जहां चाहें वहां चार और सात दिन के पास दिए जाते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए 5 रुपये का सरचार्ज लगेगा। यह रकम यात्रियों से पास जारी करते समय ली जाएगी। एडवांस रिजर्वेशन से जारी पास पर कोई सफाई सरचार्ज नहीं लगेगा। एसीटी प्रशासन ने साफ किया है कि जो लोग एसटी बसें किराए पर लेंगे, उन्हें हर बस पर 50 रुपये का सरचार्ज देना होगा। मुंबई और पुणे के बीच एक साधारण एसटी यात्रा का किराया 281 रुपये है। 15 अप्रैल को कुल 312 रुपये और दो रुपये का सरचार्ज लगेगा, जिससे कुल 314 रुपये हो जाएंगे।

ई-बसें बाहर
एसटी किराए में बढ़ोतरी 15 अप्रैल से 15 जून तक के समय के लिए लागू होगी। किराए में बढ़ोतरी सिर्फ़ आम बसों के लिए होगी। हिरकणी, शयनयान, शिवशाही, जन शिवनेरी, शिवनेरी समेत ई-बसों को किराए में बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है। कॉर्पोरेशन के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. माधव कुसेकर ने गर्मी के मौसम के लिए एडवांस रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों से यात्रा के दौरान अंतर की रकम वसूलने के निर्देश दिए हैं।

मुंबई : तीन साल में सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के आईसीयू में 521 मरीज़ों की मौत
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में मई 2022 से जुलाई 2025 तक तीन सालों में 521 मरीज़ों की मौत हो गई। इसी दौरान आईसीयू में करीब 7.8 फीसदी मरीज बिना इलाज पूरा किए ही डिस्चार्ज हो गए। यह जानकारी मेडिकल शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने सोमवार को विधान परिषद में लिखित उत्तर में दी है।

विधान परिषद सदस्य उमा खापरे ने तारांकित प्रश्र के माध्यम से सेंट जॉर्ज अस्पताल में मरीजों के डॉक्टरों की कमी से मरीजों की मौत का सवाल उपस्थित किया था। इसका लिखित उत्तर देते हुए मेडिकल शिक्षा मंत्री ने मान्य किया कि जार्ज अस्पताल में मरीजों की मौत होने को स्वीकार किया है। उन्हाेंने बताया कि जार्ज अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर मौजूद हैं और वहां का हेल्थ सिस्टम ठीक से काम कर रहा है।

मुश्रीफ ने कहा कि आईसीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर (फार्माकोलॉजी) की देखरेख में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक इंटर्न रखे गए हैं। उन्हाेंने साफ किया है कि उन्हें मरीज़ों के इलाज के बारे में फैसले लेने की इजाज़त नहीं है। जार्ज अस्पताल में मौतों की संख्या कम करने के लिए इंस्टीट्यूशनल लेवल पर एक खास कमेटी बनाई गई है।

कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक, मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट में एक एडिशनल असिस्टेंट प्रोफेसर (पैथोलॉजिस्ट) को अपॉइंट किया गया है और हेल्थ सर्विसेज़ को और बेहतर बनाने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। साथ ही, अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इन्फेक्शन कंट्रोल और मॉनिटरिंग सिस्टम को कड़ा किया गया है और मौतों का अलग-अलग क्लासिफिकेशन किया जा रहा है। साथ ही हर छह महीने में डेथ ऑडिट किया जा रहा है।