Youth dies - Rokthok Lekhani

वसई : करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत... महावितरण पर लापरवाही का आरोप
वसई : वसई-वसई पश्चिम के मर्सेस रानशेत वाडी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना में महावितरण की टूटी हुई बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे तब हुई जब सूरज पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गया था। बिजली का तार टूट कर नीचे गिरा था, जिससे महावितरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार रोजाना की तरह मर्सेस इलाके के रणशेतवाड़ी स्थित खेतों में चारा लेने गया था। इसी दौरान, खेत में महावितरण की एक बिजली का तार टूटी हुई थी और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। चारा इकट्ठा करते समय सूरज गलती से उस तार के चपेट में आ गया और उसे जोरदार बिजली का झटका लगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वसई पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वसई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण घाडीगांवकर ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि महावितरण के कर्मचारियों और अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि जांच में सहयोग मिल सके। इस घटना ने एक बार फिर महावितरण की लापरवाही सामने आया है।

दिल्ली के शादीपुर गांव में पिटाई से युवक की मौत...परिजनों ने कहा- बजरंग दल से जुड़े होने की वजह से मारा
दिल्ली : दिल्ली के शादीपुर गांव में पिटाई से हुई एक युवक की मौत ने तूल पकड़ लिया है. युवक का परिवार इसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश कर रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है.

पुलिस का कहना है कि यह घटना रंजिश का परिणाम है और मृत युवक का आपराधिक इतिहास है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है.

शादीपुर गांव में रहने वाला नीतीश 13 अक्टूबर की देर रात अपने दोस्त आलोक के साथ दिल्ली के रंजीत नगर की एक गली में खड़ा था. इस दौरान उनकी एक बाइक पर सवार तीन लोगों से लड़ाई शुरू हो गई. यह लड़ाई मारपीट-हाथापाई तक पहुंच गई.

इसमें नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई.युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने परिवार पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के नजदीक रेड लाइट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया. पीड़ित परिवार ने मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

नितेश के दोस्त और परिजनों ने इस मामले में उजेफा, अब्बास और अदनान नाम के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज किया है. लेकिन तीनों आरोपी अभी तक फरार हैं. पुलिस इस घटना को दो गुटों की रंजिश बता रही है.

उसका कहना है कि इस मामले में मजहब से कोई लेना-देना नहीं है. वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि नीतीश बजरंग दल से जुड़ा हुआ है, इसलिए उसे पीट-पीटकर मारा डाला गया. इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली अपराधियों की राजधानी बन चुकी है.