Prayagraj - Rokthok Lekhani News

मुंबई: मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, सतना-प्रयागराज रूट बाधित, मुंबई-हावड़ा मेल के यात्री घंटों तक फंसे रहे
मुंबई: उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बासा पहाड़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. सतना से मानिकपुर की ओर क्लिंकर लेकर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे मालगाड़ी के डिब्बे अलग होकर ट्रैक पर रुक गए. इस घटना के कारण सतना-प्रयागराज रेल मार्ग बाधित हो गया. ट्रैक जाम होने से सतना और प्रयागराज की ओर से आने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया, जबकि अन्य को नजदीकी स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा.

कई ट्रेनें प्रभावित
मुंबई-हावड़ा मेल (12322) के यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए. घंटों तक ट्रेन में फंसे रहने के कारण उन्हें पानी, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा. गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से परेशान दिखे.

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया. तत्काल रेलकर्मी और तकनीकी टीम मौके पर भेजी गई. राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. टूटे डिब्बों को जोड़ने और ट्रैक को साफ  करने का प्रयास जारी है. हालांकि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा. प्राथमिक जांच में मालगाड़ी की कपलिंग फेल होना इस घटना का कारण बताया गया है.

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने रेलवे की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस संबंध में रेलवे के एरिया मैनेजर नरेन्द्र सिंह से घटना की पुष्टि की. स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की कि यदि यह घटना किसी व्यस्त समय या रेलवे क्रॉसिंग पर होती, तो इसके परिणाम अधिक गंभीर हो सकते थे.

मुंबई-प्रयागराज के बीच चलेगी 44 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला
मुंबई : गर्मी की छुट्टियों के दौरान मुंबई और प्रयागराज के बीच भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।  ये विशेष सेवाएं फरवरी से जुलाई 2026 तक अलग-अलग अवधियों में चलाई जाएंगी, जिससे होली और गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

04102 एलटीटी-प्रयागराज स्पेशल
ट्रेन संख्या 04102 साप्ताहिक विशेष 17 फरवरी से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 16:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 17:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

कुल 22 सेवाएं इस दिशा में संचालित होंगी, जिनमें 17 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 और 7 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष ट्रेन के रूप में 4 सेवाएं, 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक होली विशेष ट्रेन के रूप में 5 सेवाएं, 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन विशेष के रूप में 13 सेवाएं शामिल है।

04101 प्रयागराज-एलटीटी स्पेशल
ट्रेन संख्या 04101 साप्ताहिक विशेष 16 फरवरी 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को शाम 18:00 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पहुंचेगी।

महाराष्ट्र: करेले की सब्जी बनाने पर बेटे ने की मां की हत्या, फिर अचार खाकर मनाया ‘जश्न’
इस रूट पर भी कुल 22 सेवाएं चलेंगी, जिनमें 16 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 और 6 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक 4 विशेष सेवाएं,
2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक होली विशेष के रूप में 5 सेवाएं, 20 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक 13 ग्रीष्मकालीन विशेष सेवाएं शामिल हैं।
ये विशेष ट्रेनें कल्याण, इगतपुरी (केवल 04102 के लिए), नासिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना की बात करें तो इसमें एक एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 9 शयनयान (स्लीपर), 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सेकंड सीटिंग के साथ सामान-सह-गार्ड ब्रेक वैन शामिल होंगे।

यात्रियों को बड़ी राहत
होली और गर्मी की छुट्टियों के दौरान मुंबई-प्रयागराज रूट पर टिकटों की भारी मांग रहती है। ऐसे में 44 अतिरिक्त साप्ताहिक सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा। इन स्पेशल ट्रेनों से मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

प्रयागराज : शाम को पत्रकार की हत्या, रात में पुलिस ने कर दिया मेन आरोपी का एनकाउंटर
प्रयागराज :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में हर्ष होटल के पास पत्रकार एल एन सिंह उर्फ पप्पू हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. पत्रकार पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से कई वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई. फिलहाल हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भी दावा किया है. एल एन सिंह उर्फ पप्पू पत्रकारिता पेशे से जुड़े हुए थे. धूमनगंज थाना क्षेत्र के शकुंतला कुंज कालोनी के रहने वाले थे एल एन सिंह उर्फ पप्पू. वहीं परिजन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पत्रकार की हत्या के बाद पुलिस ने लगातार दबिश देनी शुरू की. पुलिस की दबिश के दौरान मुख्य हत्या आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विशाल के दोनों पैर में तीन गोली लगी. घायल विशाल को एसआरएन स्थल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. पत्रकार एल एन सिंह पर हुए हमले में विशाल के एक और साथी का नाम भी सामने आया है. पुलिस की टीमें दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.

इसके अलावा पुलिस दो और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल शर्मा के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई हो रही है. एडिशनल सीपी के मुताबिक एक दिन पहले पत्रकार एल एन सिंह का आरोपियों से विवाद हुआ था. विवाद की वजह भी पुलिस पता लगाने में जुटी है. उनके मुताबिक पीड़ित परिवार के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है. सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में भी कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार देर शाम सिविल लाइन्स इलाके में हर्ष होटल के पास पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ था. मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान पत्रकार एल एन सिंह की हुई थी मौत.

प्रयागराज से मुंबई का न्यूनतम किराया घटकर 3,444 रुपये हो गया
मुंबई : प्रयागराज से मुंबई के लिए तीन सीधी उड़ान शुरू होने का असर अब किराये पर भी दिखने लगा है। कुछ दिनों तक प्रयागराज से मुंबई का न्यूनतम किराया वेबसाइटों पर जहां 5,200 दर्शाया जा रहा था, जो अब घटकर 3,444 रुपये हो गया है। प्रयागराज से मुंबई के लिए तीन सीधी उड़ान शुरू होने का असर अब किराये पर भी दिखने लगा है। कुछ दिनों तक प्रयागराज से मुंबई का न्यूनतम किराया वेबसाइटों पर जहां 5,200 दर्शाया जा रहा था, जो अब घटकर 3,444 रुपये हो गया है।

अगले माह की तमाम तिथियों में यहीं किराया दर्शाया भी जा रहा है। यही स्थिति दिल्ली जाने वाले विमानों की भी हो गई है। दिल्ली का भी अब कुछ तिथियों में न्यूनतम किराया 3,387 रुपये दर्शाया जा रहा है। कुछ दिन पहले न्यूनतम किराया 4,400 रुपये के आसपास था। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलूरू समेत अन्य शहरों के लिए काफी संख्या में विमानों का संचालन हुआ था।

उस दौरान मुंबई आदि शहरों का किराया 50 हजार रुपये से ज्यादा का भी हो गया था। महाकुंभ संपन्न होने के बाद कई विमानन कंपनियों ने सेवाएं बंद कर दी हैं। वर्तमान प्रयागराज की मुंबई, दिल्ली, रायपुर, बंगलूरू, बिलासपुर, भुवनेश्वर और हैदराबाद से ही सीधी हवाई कनेक्टिविटी है।

प्रयागराज से बंगलूरू के लिए पहले नियमित उड़ान थी, जो अब सप्ताह में चार दिन ही संचालित हो रही है। महाकुंभ के पूर्व प्रयागराज-बंगलूरू उड़ान का न्यूनतम किराया 6000 रुपये के आसपास था। सप्ताह में चार दिन उड़ान होने से न्यूनतम किराया 6103 हो गया है।

विमानों का किराया मुख्य रूप से एयरलाइन निर्धारित करती है। हवाई किराये को सरकार की ओर से विनियमित नहीं किया जाता है। यह पूरी तरह से एयरलाइन कंपनियों पर निर्भर करता है, जो कई कारकों के आधार पर किराया तय करती हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया पैसेंजर सर्विस फीस लेता है जबकि एयरपोर्ट ऑपरेटर एयरपोर्ट डेवलपमेंट फीस और यूजर डेवलपमेंट फीस लेते हैं।