Sanjay Gandhi National Park - Rokthok Lekhani News

आईआईटी बॉम्बे कैंपस में घुसा तेंदुआ, CCTV में कुत्ते पर हमला करते हुए कैद; इलाके में दहशत
मुंबई: पवई स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Bombay) के विशाल और हरे-भरे कैंपस में एक बार फिर जंगली जानवर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। हाल ही में कैंपस के भीतर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक तेंदुए (Leopard) की गतिविधि कैद हुई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में तेंदुआ दबे पांव आता है और एक कुत्ते पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर देता है।

​इस डरावने वीडियो के सामने आने के बाद से आईआईटी कैंपस में रहने वाले छात्रों, प्रोफेसरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता पैदा हो गई है।

​जंगलों से सटा है कैंपस

आईआईटी बॉम्बे का 550 एकड़ में फैला विशाल परिसर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) और आरे के घने जंगलों (Aarey Forest) से बिल्कुल सटा हुआ है। यही वजह है कि भोजन और पानी की तलाश में अक्सर जंगली जानवर, विशेषकर तेंदुए, रात के समय कैंपस की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आते हैं। कैंपस में कई आवारा कुत्ते भी घूमते रहते हैं, जो तेंदुओं के लिए आसान शिकार साबित होते हैं।

​प्रशासन और वन विभाग अलर्ट पर

इस ताजा घटना के बाद आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने तुरंत वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों को सूचना दे दी है। वन विभाग की टीम ने इलाके का मुआयना किया है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पेट्रोलिंग (गश्त) तेज कर दी है।

​छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईआईटी प्रशासन ने कैंपस के सभी निवासियों के लिए एक सख्त एडवाइजरी (चेतावनी) जारी की है। इसके तहत सभी को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं:

​रात के समय कैंपस के सुनसान या जंगली इलाकों की तरफ अकेले जाने से बचें।

​परिसर में केवल पर्याप्त रोशनी (Streetlights) वाले रास्तों का ही इस्तेमाल करें।

​छोटे बच्चों को अंधेरे में घर से बाहर न निकलने दें।

​अगर तेंदुआ दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और तुरंत सुरक्षा गार्ड्स या नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

​गौरतलब है कि आईआईटी बॉम्बे में तेंदुए का दिखना कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन सीसीटीवी में हमले का वीडियो सामने आने से सतर्कता और बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

बोरीवली पूर्व स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क की कान्‍हेरी गुफा देखकर मोहित हुए जी-20 के प्रतिनिधि ...
मुंबई : मुंबई में जी-20 परिषद की बैठक के अंतिम दिन जी-20 के प्रतिनिधियों ने बोरीवली पूर्व स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क के साष्टी द्वीप के जंगलों में स्थित प्रसिद्ध कान्हेरी गुफाओं का दौरा किया और वहां के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। कान्हेरी गुफाओं के अप्रतिम सौंदर्य, नीरव शांति और परिसर की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर हर कोई अभिभूत हो गया।

इस दौरे का आयोजन केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने किया था।  प्रतिनिधियों ने गुफा का इतिहास, कान्हेरी शब्‍द की उत्‍पति के बारे में जानकारी हासिल की। केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि ये गुफाएं बौद्ध काल में भारत की कला और संस्कृति को दर्शाती है। क्षेत्र  में बेहद शांति है, इस वजह से यहां अनेक पर्यटक पहुंचते हैं।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने यहां के बौद्ध भिक्षुओं के विहार, हॉल, कमरे, बुद्ध और अवलोकितेश्वर की मूर्तियों, पहाड़ी पर बनी पानी की टंकियों के बारे में जानकारी दी। गुफा, वहां के स्‍तूप, कई ऐतिहासिक घटनाएं, वहां होने वाली गतिविधियों और कान्हेरी गुफा के निर्माण को लेकर जानकारी प्रदान की। प्रतिनिधियों ने ब्राह्मी, देवनागरी और पहलवी लिपियों में शिलालेखों और पुरालेखों, क्षेत्र के छोटे झरनों आदि के बारे में भी जाना।

तुलसी तालाब स्थित वन विभाग के निवास स्‍थान पर केंद्रीय पर्यटन विभाग की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बांसुरी वादक देबो प्रिया, सुष्मिता चटर्जी, कालीनाथ मिश्रा और मृणाल मिश्रा ने भारतीय संस्कृति के विभिन्न प्रसिद्ध गीतों पर प्रस्तुति दी। जिसका जी-20 के प्रतिनिधियों ने लुत्फ उठाया।

संजय गांधी नेशनल पार्क में बनेगी सबसे लंबी सुरंग, इतने मिनट में बोरीवली से ठाणे का होगा सफर...
मुंबई : एमएमआर में भारी ट्रैफिक की समस्या सुलझाने के लिए शिंदे-फडणवीस सरकार विभिन्न इंफ़्रा परियोजनाओं को बढ़ावा देने में लगी है। मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली से ठाणे की यात्रा डेढ़ घंटे की बजाय 15 से 20 मिनट में पूरी करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत संजय गांधी नेशनल पार्क के अंदर से भूमिगत सड़क मार्ग बनाने का प्लान एमएमआरडीए ने बनाया है।

बताया गया कि परियोजना रिपोर्ट तैयार हो गई है, अगले दो माह में एमएमआरडीए के माध्यम से निविदा जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं ठाणे से बोरिवली तक अंडरग्राउंड रोड को लेकर सक्रिय हैं। उद्धव सरकार में यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी, अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर एमएमआरडीए इसे आगे बढ़ाने में लग गया है।

बताया गया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब सात हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। बोरीवली और ठाणे के बीच सबसे लंबी सड़क सुरंग होगी। फिलहाल बोरीवली जाने के लिए घोड़बंदर रोड का उपयोग होता है। इस रूट पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से बोरीवली से ठाणे का सफर तय करने में 1 से 1.5 घंटे का समय लगता है।

संजय गांधी उद्यान के तहत एमएमआरडीए द्वारा 11.8 किमी लंबी सुरंग का निर्माण किया जाएगा। जो सबसे लंबी सुरंग होगी। नेशनल पार्क होने के कारण इसके लिए केंद्रीय पर्यवारण विभाग की मंजूरी भी आवश्यक होगी। अगले दो महीने में टेंडर निकलने और ठेकेदार की नियुक्ति के बाद इस सुरंग का काम पांच साल में पूरा कर लिया जाएगा।