election symbols - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न पर रोक का आदेश गलत नहीं
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की याचिका पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के उस आदेश में कोई ‘प्रक्रियात्मक त्रुटि नहीं’है, जिसमें शिवसेना में ‘‘विभाजन’’के बाद पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी. शनिवार को जारी आदेश में न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा कि आयोग ने उपचुनावों की घोषणा के मद्देनजर चुनाव चिह्न के आवंटन के संबंध में तत्कालिकता को देखते हुए इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश पारित किया.

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता जिसने बार-बार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में समय लिया. अब नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन का आरोप नहीं लगा सकता और निर्वाचन आयोग की आलोचना नहीं कर सकता. न्यायाधीश ने 15 नवंबर को निर्वाचन आयोग (ईसी) के अंतरिम आदेश के खिलाफ ठाकरे की याचिका को खारिज कर दिया था, और कहा था कि विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा.

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आयोग द्वारा चुनाव चिह्न के मामले में अपनाई गई कार्रवाई उसके अधिकार क्षेत्र के तहत थी. अदालत ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों के बीच विवादों के पुराने मामलों में भी आरक्षित चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्देश देने वाले ऐसे ही अंतरिम आदेश पूर्व में भी पारित किए गए हैं. ‘‘इस प्रकार वर्तमान मामले में कुछ भी असामान्य या असाधारण नहीं है.’’

कोर्ट ने चुनाव आयोग को भी इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का आदेश दिया है. शिवसेना का विवाद अभी थमा नहीं है. शिंदे गुट की बगावत के बाद दो धड़ों में बंटी शिवसेना को चुनाव आयोग ने फिलहाल के लिए नया नाम और नया चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है और पुराने नाम और चुनाव निशान को फ्रीज कर दिया था.

लेकिन, उद्धव ठाकरे इससे खुश नहीं हुए. उद्धव ठाकरे को शिवसेना का पुराना वाला ही चुनाव निशान (धनुष और तीर) चाहिए, इसीलिए वे चुनाव आयोग के निर्णय के खिलाफ कोर्ट चले गए थे. हालांकि अब हाईकोर्ट से भी उन्हें झटका लगा है.

उद्धव और शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को सौंपे पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह, अंधेरी सीट पर होने जा रहे उपचुनाव
महाराष्ट्र के अंधेरी सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए आज एकनाथ शिंदे गुट ने भी चुनाव आयोग को पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह सौंप दिए हैं। उद्धव ठाकरे गुट पहले ही अपनी पसंद बता चुका था। अब चुनाव आयोग को इसपर आखिरी फैसला लेना है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष और तीर फ्रीज होने के बाद अब नए नाम और चुनाव चिन्ह पर भी खींचतान देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे गुट ने भी आज चुनाव आयोग को पार्टी सिंबल और पार्टी के नाम सौंप दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक शिंदे गुट ने जो 3 पसंद के चुनाव चिन्ह सौंपे हैं, उनमें से कुछ नाम उद्धव ठाकरे गुट से मिलते जुलते हैं। इसके पहले उद्धव ठाकरे गुट त्रिशूल, उगता सूर्य और मशाल जैसे नाम आयोग को अपनी पसंद के तौर पर बता चुका है। वहीं एकनाथ शिन्दे गुट भी अपनी पार्टी के नाम के साथ बालासाहेब का नाम जोड़ना चाहता है।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नाम जो शिंदे गुट की तरफ से दिए गए हैं, उन सभी में बालासाहेब का नाम लगा हुआ है। उद्धव गुट पहले ही शिवसेना बात्तसाहेब ठाकरे, शिवसेना बालासाहेब प्रबोधनकार ठाकरे और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जैसे 3 नाम आयोग को अपनी पसंद के तौर पर बता चुका है।

अब चुनाव आयोग सारी जांच पड़ताल कर इसपर अंतिम फैसला लेगा की किसे कौनसा चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम देना है।गौरतलब है कि हाल ही में चुनाव आयोग ने आगामी अंधेरी उपचुनाव में शिवेसना के नाम और चुनाव चिन्ह धनुष और तीर के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी थी। चुनाव आयोग ने इसके बाद नए चुनाव चिन्ह और नाम के आवंटन के लिए दोनों गुटों को आज तक का समय दिया था।