Gandhi family - Rokthok Lekhani

राहुल गांधी की न्याय यात्रा महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगी... 14 साल बाद गांधी परिवार का दौरा, 47 साल तक कांग्रेस का गढ़ रहा
मुंबई : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। आज राहुल महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंचेगे। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। 47 साल तक यहां की लोकसभा सीट से कांग्रेस को कोई हरा नहीं पाया था। पिछली बार 2010 में सोनिया गांधी ने नंदुरबार का दौरा किया था। करीब 14 साल बाद गांधी परिवार से कोई सदस्य यहां जा रहा है।

कांग्रेस के लिए यह जगह कई मायनों में खास है। 2010 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आधार कार्ड की लॉन्चिंग के लिए नंदुरबार के तेंभली गांव को चुना था। नंदुरबार एसटी सीट महाराष्ट्र का एक संसदीय क्षेत्र है। पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी के साथ-साथ उनकी पत्नी सोनिया गांधी भी महाराष्ट्र में नंदुरबार सीट से कांग्रेस के अभियान की शुरुआत करती थीं।

1998 में, सोनिया गांधी ने नंदुरबार में एक विशाल रैली को संबोधित करके अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। जहां उन्होंने घोषणा की थी कि वह सत्ता का कोई भी पद ग्रहण नहीं करेंगी। उस वक्त कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 33 सीटें जीतीं थीं। 1967 के बाद से, 2014 और 2019 को छोड़कर, कांग्रेस ने नंदुरबार से हर बार जीत हासिल की है।

हालांकि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद यह सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस नेता दिवंगत माणिकराव गावित ने 1981-2009 तक रिकॉर्ड नौ बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि 2014 में माणिकराव को भाजपा की डॉ हीना गावित से हार मिली। इसके बाद 2019 में भी यह सीट बीजेपी के खाते में आई।

गांधी परिवार की मुश्किलें तो बढ़ती ही जा रही हैं, अब IT डिपार्टमेंट मामले में याचिका खारिज, जानें क्या है पूरा मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की याचिकाएं खारिज कर दीं। याचिका में गांधी परिवार ने आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मामले में आयकर विभाग के असेसमेंट को सामान्य असेसमेंट की जगह ‘सेंट्रल सर्किल’ में ट्रांसफर करने के विभाग के फैसले को चुनौती दी थी। कोर्ट ने साफ कहा कि फेसलेस असेसमेंट कोई मौलिक या निहित कानूनी अधिकार नहीं है, जिसका करदाता दावा कर सकता है, दिल्ली हाईकोर्ट ने कोर्ट अदालत ने संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट, जवाहर भवन ट्रस्ट, राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट, यंग इंडियन और आम आदमी पार्टी की वे अलग-अलग याचिकाएं भी खारिज कर दीं। इन याचिकाओं में भी समान कानूनी मुद्दे उठाए गए थे। गांधी परिवार ने इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर की तरफ से आकलन वर्ष 2018-19 के लिए अपने मामलों को ‘सेंट्रल सर्किल’ में ट्रांसफर करने के संबंध में जारी आदेश को चुनौती दी थी...The difficulties of the Gandhi family are increasing..

‘सेंट्रल सर्किल’ को टैक्स चोरी की जांच तथा इसकी रोकथाम का काम सौंपा गया है। वह तलाशी के दौरान जांच शाखा की तरफ से एकत्र किए गए सबूतों को अपने कब्जे में ले लेता है। जस्टिस मनमोहन और जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा, याचिकाकर्ताओं के मूल्यांकन को कानून के अनुसार सेंट्रल सर्किल में ट्रांसफर कर दिया गया है। वर्तमान रिट याचिकाएं खारिज की जाती हैं। गांधी परिवार की दलील थी कि उनका संजय भंडारी समूह के मामलों से कोई लेना-देना नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में भारत में वाटेंड भंडारी के प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ, लंदन स्थित फ्लैट को लेकर कथित संबंध बताए जाते हैं। वाड्रा ने भंडारी के साथ कोई भी कारोबारी संपर्क होने से इंकार किया है।

आयकर विभाग ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके दो बच्चों - राहुल और प्रियंका - के सभी असेसमेंट-संबंधी मामलों को दिल्ली में विभाग के सेंट्रल सर्किल में भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी के खिलाफ जांच के साथ क्यों जोड़ा है? कोर्ट ने इस मामले में गांधी परिवार को आयकर प्रकोष्ठ के साथ सहयोग करने को कहा है। दिलचस्प बात यह है कि सेंट्रल सर्कल 27, जो अब सोनिया, राहुल और प्रियंका के साथ-साथ उनके गैर-लाभकारी यंग इंडियन और राजीव गांधी फाउंडेशन के टैक्स फाइलिंग का रिवैल्यूएशन करेगा, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा से संबंधित मामलों को भी देख रहा है। कांग्रेस का कहना है कि वाड्रा का अपना अलग काम है। पार्टी नेतृत्व का उनकी व्यावसायिक गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है...The difficulties of the Gandhi family are increasing.....

दो साल से अधिक समय पहले, I-T विभाग ने गांधी परिवार के कंट्रोल वाले चेरिटेबल ऑगर्नाइजेश के असेसमेंट को सेंट्रल सर्कल 27 में ट्रांसफर कर दिया था। विभाग का कहना था कि इससे संजय भंडारी के साथ ही वाड्रा के मामलों के असेसमेंट में उन्हें बेहतर समन्वय, प्रभावी जांच में मदद मिलेगी। बाद में, गांधी परिवार के पर्सनल असेसमेंट केस को उसी मंडली में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद सवाल उठे कि क्या उन्हें भंडारी या वाड्रा से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, दोनों (संजय भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा) टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों का सामना कर रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा 2014 में एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद से गुड़गांव और राजस्थान में कुछ अन्य मामलों में कथित भूमि सौदों के लिए जांच के दायरे में हैं।उनका नाम बाद में लंदन और दुबई में संपत्तियों की कथित खरीद के लिए भंडारी के खिलाफ जांच के दौरान सामने आया था। ईडी के मुताबिक, भंडारी के कंट्रोल वाली संस्थाओं ने संपत्तियां खरीदीं। इन्हें,बाद में कथित तौर पर वाड्रा से जुड़ी संस्थाओं को ट्रांसफर कर दिया गया....The difficulties of the Gandhi family are increasing....

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा गांधी परिवार मुझे और खरगे को अपना आशीर्वाद दे रहा है
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने रविवार को कहा कि गांधी परिवार चुनाव में उनका और दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन कर रहा है और दोनों में से किसी के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपना रहा है। यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि उनका उद्देश्य 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार मुझे और खरगे जी को अपना आशीर्वाद दे रहा है। क्योंकि, हम कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।’’थरूर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि खरगे और उनके बीच चुनावी मुकाबला एक ‘‘आधिकारिक उम्मीदवार’’ (खरगे) और एक ‘‘अनाधिकारिक उम्मीदवार’’ (थरूर) के बीच है, जैसा कि कुछ नेता दावा कर रहे हैं।

थरूर ने कहा, ‘‘गांधी परिवार के साथ संवाद के बाद मैं आश्वस्त हुआ कि उनकी तरफ से मेरे या खरगे के प्रति कोई पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा को विपक्ष का हिस्सा बनने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि 2024 के चुनाव के बाद उन्हें वहीं बैठना होगा।