Arun Govil - Rokthok Lekhani

आदिपुरुष पर बिफरे अरुण गोविल, बोले- धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ ठीक नहीं
Adipurush का बीते कई महीनों से फैन्स को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन फिल्म रिलीज होते ही फैन्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया. कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में रामानंद सागर कृत सीरियल वाली रामायण देख चुके लोगों को इस फिल्म से कुछ अलग ही उम्मीदें थीं. लेकिन फिल्म रिलीज होते ही आलोचनाओं का शिकार बन गई...Ram Arun Govil of ‘Ramayana’ got angry on ‘Adipurush'...

जबरन के वीएफक्स और फंकी हेयरस्टाइल वाले करेक्टर और बेहद हल्के डायलॉग्स वाले किरदारों ने दर्शकों का मन खट्टा कर दिया. फिल्म रिलीज के बाद से दर्शकों ने इसकी बुराई करना शुरू कर दी थी. फैन्स के साथ अब टीवी के चहेते श्री राम यानी अरुण गोविल ने फिल्म के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है. रामानंद सागर के सीरियल रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने भी आदिपुरुष की गलतियां गिनाईं हैं...Ram Arun Govil of ‘Ramayana’ got angry on ‘Adipurush'...

आदिपुरुष को लेकर बिफरे अरुण गोविल

हाल ही में अरुण गोविल ने एबीपी न्यूज से बातचीत में आदिपरुष को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है. अरुण गोविल ने कहा कि, ‘रामायण हमारी आस्था की धरोहर है. फिल्म में इसके किरदारों को जिस तरह पेश किया गया ये काफी गलत है. फिल्म मेकर्स को किरदारों के स्वरूप नहीं बदलने चाहिए थे. ये कहना भी गलत है कि हमने रामायण को आज के हिसाब से बनाया है. रामायण समय के चक्र से ऊपर है. साथ की अनुचित वीएफएक्स के साथ किरदारों को पेश किया गया है. रामायण के किरदार आदि और अनंत काल के लिए हैं. किरदारों को सामान्य स्थितियों में दिखाया जाना चाहिए था....Ram Arun Govil of ‘Ramayana’ got angry on ‘Adipurush'...

अरुण गोविल ने हनुमान जी के डायलॉग्स वाली डिबेट को लेकर भी अपनी बात रखी. अरुण गोविल ने कहा कि, ‘हम कैसे कह सकते हैं कि हनुमान जी पुराने हैं या नये हैं. भगवान राम के साथ ना आधुनिक जुड़ा है ना ही पुरातन. ऐसा ही मां सीता और हनुमान जी के साथ हैं, आप ये कैसे कह सकते हैं कि हम हनुमान जी को आज के हिसाब से दिखाना चाहते हैं. जो स्वरूप उनका सदियों से चला आ रहा है वह दिखाया जाएगा.’ रामायण के किरदारों को आदिपुरुष में दिखाए जाने पर अरुण गोविल ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है....Ram Arun Govil of ‘Ramayana’ got angry on ‘Adipurush'...

'रामायण' के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी...
'आदिपुरुष' के विरोध में उठने वाली आवाजें तेज हो गई हैं। प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म को लेकर हंगामा बढ़ते जा रहा है। इसी बीच रामानंद सागर की 'रामायण' के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का बयान सामने आया है। अभिनेता ने वीडियो जारी कर 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।

पढ़िए क्या बोले रील लाइफ 'राम'....अरुण गोविल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'बहुत समय से मेरे दिमाग में बहुत- सी बातें चल रही हैं। लगता है अब उन बातों को आपके साथ साझा करने का समय आ गया है। 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे जितने भी पौराणिक ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर।

मानव सभ्यता के लिए नींव है। इसे न हिलाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है। और इसके साथ किसी तरह का खिलवाड़ या छेड़छाड़ भी ठीक नहीं है। अरुण गोविल कहते हैं, हमें हमारे शास्त्रों से संस्कार मिलते हैं, जीने का आधार मिलता है। हमारी यह धरोधर ही हमें जीने की कला सिखाती है। हमारी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है।

ऐसे में इसके साथ छेड़छाड़ करना धार्मिक भावनाओं को आहत करना है।' कोरोना में दिखी धार्मिक शक्ति पर बात करते हुए अरुण गोविल कहते हैं, 'जब ढाई साल पहले आए कोरोना ने हमारी धार्मिक मान्यताओं को मजबूत कर दिया है। इतना ही नहीं कोरोना के दौरान जब एक बार फिर से 'रामायण' का प्रसारण शुरू हुआ था, तो उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 35 साल पहले बनी रामायण को हमारी युवा पीढ़ी ने पूरी श्रद्धा और आस्था से देखा।'

फिल्म 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर निशाना साधते हुए अरुण गोविल कहते हैं, 'आपको हमारी नीव, जड़ और धार्मिक संस्कृति से छेड़छाड़ करने का कोई हक नहीं है। आप क्रिएटिविटी के नाम पर धर्म का मजाक नहीं बना सकते हैं।' वीडियो के अंत में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को पहचान दिलाने के लिए शुक्रिया भी कहा।