breaking - Rokthok Lekhani News

मुंबई बनेगी झोपड़ी मुक्त, एसआरए बनाएगी 5 लाख घर, टूटेगा 30 साल का रिकॉर्ड
मुंबई: मुंबई को झोपड़ी मुक्त बनाने की दिशा में अब सबसे बड़ा कदम उठाया गया है। स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी ने साल 2030 तक 5 लाख घर बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि इससे पिछले करीब 30 वर्षों में बने कुल एसआरए घरों का रिकॉर्ड टूट सकता है।

अब तक क्या हुआ, अब क्या होगा
1996 में SRA की स्थापना के बाद से अब तक करीब 2.75 लाख घर ही बन पाए हैं। लेकिन अब एजेंसी ने काम की गति बढ़ाने का प्लान तैयार किया है। एसआरए के सीईओ डॉ. महेंद्र कल्याणकर के अनुसार, इस समय 3 लाख से ज्यादा घर अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में निर्माणाधीन हैं और इन्हें तय समय में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। यानी जो काम तीन दशक में हुआ, उसे अब महज पांच साल में दोगुना करने की तैयारी है।

तेज रफ्तार के लिए क्या बदला जा रहा है
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एसआरए ने कई अहम बदलाव किए हैं। अब प्रोजेक्ट्स की मंजूरी के लिए डिजिटल सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे फाइलों में देरी कम होगी। ड्रोन सर्वे और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसे उपायों से जमीन और लाभार्थियों की सही जानकारी सुनिश्चित की जा रही है। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और काम तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा, लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स को फिर से शुरू करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि निर्माण में रुकावट न आए।

बिल्डरों पर सख्ती, निवासियों को फायदा
सरकार ने बिल्डरों की जवाबदेही तय करने के लिए नियमों को और कड़ा किया है। अब अगर बिल्डर तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं करते या स्लम निवासियों को किराया नहीं देते, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इससे यह सुनिश्चित करने की कोशिश है कि लोग वर्षों तक अस्थायी घरों में रहने को मजबूर न रहें और उन्हें समय पर उनका स्थायी घर मिल सके।

मुंबई के लिए क्यों है यह योजना अहम
मुंबई की लगभग आधी आबादी आज भी झोपड़पट्टियों में रहती है। ऐसे में 5 लाख घरों का यह लक्ष्य न सिर्फ लाखों परिवारों को बेहतर आवास देगा, बल्कि शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर को भी नई दिशा देगा। बेहतर घर मिलने से लोगों की जीवनशैली, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

झोपड़ी मुक्त मुंबई का सपना
अगर यह योजना तय समय में पूरी होती है, तो मुंबई की तस्वीर काफी हद तक बदल सकती है। “झोपड़ी मुक्त  मुंबई” का सपना, जो सालों से चर्चा में है, अब जमीन पर उतरता हुआ नजर आ सकता है।

मुंबई : ट्रेनों में लंबी वेटिंग... मुंबई में फंसे यात्री, लौटने में छूट रहे पसीने
मुंबई : प्रतिभा पांडेय सीनियर सिटीजन हैं। इलाज के सिलसिले में बीते दिनों मुंबई गई थीं। अब घर लौटने के लिए पांच दिनों से कन्फर्म सीट की उम्मीद में टिकट पर टिकट करवा रही हैं, लेकिन लंबी वेटिंग ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। वहीं, तत्काल कोटे ने भी निराश किया है। प्रतिभा की ही तरह कई यात्री इस समय मुंबई में फंसे हैं, उन्हें वापसी के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। लखनऊ से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनों की वेटिंग सालभर बनी रहती है। इस समय भी यही हाल है। मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 16 व 17 अप्रैल को सीटें फुल हैं। 18 को 82 वेटिंग है। थर्ड एसी में भी तीनों तारीखों पर सीटें भरी हैं। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में उपरोक्त तारीखों पर 106, 108, 126 व थर्ड एसी में 87, 61, 68 वेटिंग चल रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट चल रहा है। मुंबई-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की स्लीपर में 111, 98, 90 व थर्ड एसी में 63, 55, 51 वेटिंग व अवध एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी रिग्रेट है।
मुंबई से आना ही नहीं, वहां जाना भी यात्रियों के पसीने छुड़ा रहा है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली सीतापुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 19, 21 अप्रैल को 99, 55, 60 तथा थर्ड एसी में 32, 23, 21 वेटिंग है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 40, 49, 44 व थर्ड एसी में तीन, पांच, आठ वेटिंग है। गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 17 अप्रैल को 79, 89 व थर्ड एसी में 57, 41 वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 17, 18 अप्रैल को 62, 56, 62 व थर्ड एसी में 31, 33, 27 व कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 63, 64, 47 व थर्ड एसी में 41, 30, 23 वेटिंग है।

मुंबई जाने वाली ट्रेनों में बुधवार को तत्काल कोटे की 124 सीटें थीं। इसमें 80 स्लीपर व शेष एसी बोगियों की सीटें थीं। पुष्पक, कुशीनगर आदि ट्रेनों में तत्काल की यह सीटें खाली थीं, लेकिन बुधवार सुबह कोटा खुलते ही सारी सीटें भर गईं। यात्री काउंटरों को देखते रह गए। उन्हें मायूसी हाथ लगी।

मुंबई : 'रास्ता अलग चुना लेकिन रिश्ता नहीं तोड़ा': उद्धव ठाकरे ने अजीत पवार के निधन पर शोक जताया
मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर दुख जताया और कहा कि भले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख ने राजनीति में अलग रास्ता चुना, लेकिन उन्होंने उनके रिश्ते को खराब नहीं होने दिया। एक्स पर एक पोस्ट में, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पवार की मौत से उन्होंने एक पक्का नेता और एक बेहतरीन पूर्व कैबिनेट सहयोगी खो दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के तौर पर पवार बहुत अनुशासित नेता थे और अपने विभाग पर उनकी अच्छी पकड़ थी।

अजीत पवार ने 2019 से 2022 तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। उद्धव ठाकरे ने कहा, "सहयोगी के तौर पर हमारा एक खास रिश्ता बन गया था। अजीत पवार खुले दिल के थे। वे अपने मन की बात कहते थे। वे ऐसे इंसान नहीं थे जो लंबे समय तक मन में कोई बात रखते हों। भले ही उन्होंने राजनीति में अलग रास्ता चुना, लेकिन उन्होंने हमारे रिश्ते को टूटने नहीं दिया।" पवार 2023 में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी गठबंधन से अलग हो गए और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गए, जिससे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ गई।

ठाकरे ने कहा कि वे एक ऐसे नेता के रूप में जाने जाते थे जो अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व देते थे, और वे सच में एक 'दादा' (बड़े भाई) थे, उन्होंने ठाकरे परिवार और शिवसेना (यूबीटी) की ओर से अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी। उनके बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने पवार की मौत को चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं," और कहा कि उन्हें अजीत पवार के साथ पांच-छह साल काम करने का मौका मिला, पहले सरकार में और फिर विपक्ष में।

मुंबई: एक बार फिर सलमान खान के घर में शख्स के घुसने का मामला सामने आया; बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की
मुंबई: सलमान खान के घर में एक बार फिर एक शख्स के घुसने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 साल के आरोपी का नाम जीतेंद्र कुमार है और छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। 2 दिन में यह दूसरी घटना थी। बीती रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है।

बांद्रा में FIR दर्ज, आरोपी को एक बार भगाया तो फिर लौट आया
सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की है। संदीप ने बताया कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।

संदीप ने कहा कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।