sack - Rokthok Lekhani

मुंबई : सांताक्रूज में बोरी में मिली लाश, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी, गारमेंट कारोबारी गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई पुलिस ने अपराध जांच में एक बार फिर अपनी तत्परता साबित करते हुए एक 'ब्लाइंड मर्डर' (अंधे कत्ल) की गुत्थी को महज 12 घंटों के भीतर सुलझा लिया है. सांताक्रूज पुलिस ने जुहू चौपाटी के पास एक प्लास्टिक की बोरी में मिले सड़े-गले शव के मामले में न केवल मृतक की पहचान की, बल्कि हत्या के आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. गिरफ्तार आरोपी एक गारमेंट व्यवसायी है. इलाके में सनसनी घटना का खुलासा 9 फरवरी 2026 को हुआ, जब सांताक्रूज पुलिस थाने के पुलिसकर्मी अशोक लक्ष्मण गोजरे (46 वर्ष) क्षेत्र में गश्त पर थे. जुहू चौपाटी के लैंडिंग पॉइंट पर जेटी के पास उन्हें एक संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी दिखाई दी. जब बोरी की जांच की गई, तो पुलिस के होश उड़ गए; उसमें एक पुरुष का शव था, जो काफी हद तक सड़ चुका था.

पूरे इलाके में फैल गई थी सनसनी
शव की हालत देखकर साफ था कि हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के इरादे से लाश को यहां फेंका गया था. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

तकनीकी जांच से खुला राज
शव की शिनाख्त करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि शव की स्थिति खराब थी. लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और अपने विश्वसनीय मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल किया. कड़ी मेहनत के बाद मृतक की पहचान 40 वर्षीय अशोक हरिलाल गौड़, निवासी मुंबई के रूप में हुई. सुरागों की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस की टीम आरोपी तक जा पहुंची. पुलिस ने घाटकोपर पश्चिम से वाहिद अली मोहम्मद इसराइल शेख उर्फ 'मिट्टू' (30 वर्ष) को हिरासत में लिया.

जुर्म कबूला
आरोपी मिट्टू, जो मूल रूप से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और मुंबई में गारमेंट का काम करता है, ने पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि अशोक गौड़ की हत्या करने के बाद उसने शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया था, ताकि कोई उसे पकड़ न सके. साक्ष्य मिलने के बाद 10 फरवरी 2026 को पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया. इस त्वरित कार्रवाई को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सांताक्रूज पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया.

मुंबई/ बोरी में बंद मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी... पति-देवर ने मिलकर उतारा था मौत के घाट
मुंबई: मुंबई के ट्रॉम्बे थाना इलाके में शुक्रवार को बोरी से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था, जिसकी गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है. हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को जांच में पता चला है कि यह घरेलू हिंसा का मामला हो सकता है. ऐसे में अब आरोपियों से पूछताछ जारी है.

डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि 23 अगस्त को ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महाराजनगर इलाके में एक महिला का अज्ञात शव मिला था. शव को बोरी में पैक करके फेंका गया था, जिसको लेकर ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में हत्या का अपराध दर्ज किया गया था. हत्या के मामले की जांच में 10 टीमें लगाई गई थीं. इसके बाद शव की शिनाख्त कर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. ये पांचों आरोपी मृतक महिला के परिजन हैं, जिनमें महिला का पति, उसका देवर, नन्द-नन्दोई और सास शामिल हैं. जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते महिला की हत्या की गई और उसके शव को बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया गया.

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला का नाम रेश्मा कन्हैयालाल जायसवाल है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के नाम कन्हैयालाल भाईलाल जायसवाल उर्फ लाला (मृतक का पति), अशोक भाईलाल जायसवाल उर्फ चिंटू, रवि उर्फ प्रेमकुमार रमय्यालाल श्रीवास्तव, मुन्नी रमय्यालाल श्रीवास्तव और रेशमा रमय्यालाल श्रीवास्तव है.

इससे पहले मई के महीने में भी कुछ ऐसा ही मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके से सामने आया था जहां एक घर से प्लास्टिक शीट में लिपटा हुआ महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था. महिला बीते एक साल से अपने पति जयराम लाकड़ा के साथ उस घर में किराए पर रह रही थी. घटना के बाद से महिला का पति लापता था. मृतक महिला की पहचान दिव्या टोप्पो के रूप में हुई थी. पुलिस के अनुसार, मकान मालिक को जब बंद कमरे से दुर्गंध आने लगी तो उसने कमरे का ताला तोड़कर देखा. वहां महिला का शव पड़ा हुआ था, जिसके गले में नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थी और उसके पैर भी बंधे थे.

27 साल के शख्स ने बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट... जलाकर बोरे में भरा, फिर खिड़की के बाहर फेंक दी लाश
मुंबई : मुंबई में एक और बुजुर्ग की खौफनाक तरीके से हत्या, पुलिस ने 27 साल के एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला को पहले लोहे की रॉड से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा. उसके बाद सबूत नष्ट करने के लिए शव को जलाने की कोशिश की. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज रफीक सय्यद के रूप में हुई है. वह वडला पूर्व में बीपीटी गेट नंबर 5 का निवासी है. महिला की पहचान सुराबी हुसैन मुल्ला के तौर पर हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए शख़्स ने पुलिस पूछताछ में खौफनाक तरीक़े से वारदात को अंजाम देने की कहानी सुनाई है जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. उसने बताया है कि मामूली बात पर हुए विवाद में उसने महिला पर पहले ताबड़ तोड़ हमले किए. उसने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतारा.

मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद उसने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची. सबसे पहले उसने शव को आग के हवाले किया और जलाने की कोशिश की. हालांकि घर के अंदर शव पूरी तरह से जल नहीं पाया जिसके बाद झुलसी हालत में उसे बोरे में भरकर महिला के घर की ही खिड़की से बाहर फेंक दिया था.

इस मामले में पूछताछ कर रहे पुलिस टीम के एक अधिकारी ने बताया है कि आरोपि ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने यह भी बताया है कि महिला से लड़ाई होने के बाद उसने उसे मौत के घाट उतारा. वारदात के पीछे कोई और इरादा है या नहीं, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

यह भी पता चला है कि सबूत नष्ट करने के लिए उसमें न केवल शव को जलाया, बल्कि वारदात के लिए इस्तेमाल होने वाले लोहे के रॉड और अन्य सामानों को भी छिपाने की कोशिश की है. उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की हत्या की धारा 302 और साजिश रचने की धाराओं के साथ साथ अन्य गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मारता-पीटता था बेटा… पिता ने हत्या कर बोरे में भरा शव, बाद में पराली में छिपाया
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक पिता ने ही अपने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी पिता ने शव को बोरे में भरकर पास के खेत में रखी पराली में छिपा दिया. यह वारदात 14 दिसंबर का है.

हालांकि पुलिस ने शनिवार को शव बरामद कर मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के बेटे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में ताजपुर गांव का है. पुलिस ने बताया कि इस गांव से 14 दिसंबर को रवि नामक युवक संदिग्ध परिस्थिति में घर से गायब हो गया था. इससे पहले उसका घर में झगड़ा भी हुआ था. उसके चाचा ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन इसी बीच सूचना मिली कि एक शव देर रात ताजपुर गांव के बाहर बनखंडी महादेव मंदिर के पास खेत के पुराने कुएं में देखा गया था. पुलिस तुरंत कुंए पर पहुंची, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला.

संदेह होने पर पुलिस ने कुएं के पास ही रखी पराली में तलाश कराई तो एक शव बोरी में भरा हुआ मिला. पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराई तो पता चला कि यह शव रवि का है.

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने रवि के चाचा और पिता से पूछताछ की. इस दौरान दोनों के बयानों में काफी विरोधाभाष पाया गया. ऐसे में पुलिस ने थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी पिता ने अपनी वारदात को कबूल लिया.

बताया कि उनका बेटा बुरी संगत में था और इसके चलते आए दिन घर में मारपीट करता रहता था. आरोपी पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे को कई बार समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था. ऐसे में उन्होंने उसकी हत्या कर रास्ते से हटा दिया है.

सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले की विवेचना पूरी कर अदालत में चार्जशीट पेश करेगी. उन्होंने बताया कि रवि आए दिन घर में मारपीट करता था. इससे परेशान होकर उसके पिता ने उसकी हत्या की है.