California - Rokthok Lekhani

दो लोगों को अमेरिका के कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में लगी गोली... हालत गंभीर
अमेरिका : अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है।  सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है, यह दो लोगों के बीच गोलीबारी है, जो एक दूसरे को जानते थे।

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि शूटिंग गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसायटी मंदिर में दोपहर 2:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि ये शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है और ये घटना दो लोगों के बीच गोलीबारी है, जो एक दूसरे को जानते हैं। अमर गांधी ने कहा कि तीन लोगों के बीच विवाद हुआ था।

इसी दौरान उनके बीच गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने दूसरे शख्स को गोली मार दी। ऐसा लगता है कि उस झगड़े में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका पिछले कुछ सालों में गोलीबारी की कई घटनाएं देखने को मिली हैं।

अमेरिका में बंदूक से हिंसा आम हो गई है और यही कारण है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने उस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जो बंदूक की बिक्री के दौरान की गई पृष्ठभूमि जांच की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करता है। पिछले हफ्ते कोलोराडो की राजधानी डेनवर में ईस्ट हाई स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कैलिफोर्निया में 8 महीने की मासूम बच्चे सहित सिख चार सदस्यीय परिवार का अपहरण...
अमेरिका : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 8 महीने के बच्चे सहित चार सदस्यीय सिख परिवार का अपहरण हो गया है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। यह सिख परिवार मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के हरसी पिंड का रहने वाला है।

सोमवार को मर्स्ड काउंटी में सभी चार सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। जिनका अपहरण हुआ हैं उनमें आठ माह की आरुही धेरी, उसकी मां 27 वर्षीय जसलीन कौर, पिता 36 वर्षीय जसदीप सिंह और चाचा 39 वर्षीय अमनदीप सिंह के रूप में की गयी है।

परिवार की कार सोमवार देर रात जली हालत में पाई गई, जिसके आधार पर अधिकारियों ने यह निर्धारित किया कि चारों का अपहरण कर लिया गया है। खुफिया अधिकारियों को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि पीड़ित के एक बैंक कार्ड का इस्तेमाल मर्स्ड काउंटी के एक एटीएम में किया गया था।

मर्स्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, ''जांचकर्ताओं ने बैंक लेनदेन करने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर प्राप्त की, जो अपहरण स्थल से मिली तस्वीर में नजर आ रहे व्यक्ति जैसा ही नजर आ रहा है।'' सुरक्षा एजेंसियों के पहुंचने से पहले जीसस मेनुएल सलगाडो नाम के संदिग्ध ने अपनी जान लेने का प्रयास किया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जसदीप और अमनदीप के पिता डॉ. रणधीर सिंह और मां कृपाल कौर अपहरण की इस घटना के बाद से स्तब्ध हैं। रणधीर स्वास्थ्य विभाग और कृपाल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। रणधीर 29 सितंबर को ही अमेरिका से भारत लौटे हैं। रणधीर सिंह के पड़ोसी चरनजीत सिंह ने कहा कि जसदीप के माता-पिता इस घटना के बाद से सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

रणधीर भारत लौटने के बाद वह तीर्थ यात्रा के लिये उत्तराखंड चले गए थे। जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें अमेरिका से उनकी पुत्रवधू जसप्रीत कौर का फोन आया जिसने उन्हें अपने पति अमनदीप सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के अपहरण की सूचना दी।

उनके पड़ोसी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर रणधीर मंगलवार शाम वापस गांव लौट गाए और अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं।  चरनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही हरसी पिंड और आसपास के गांव के लोग रणधीर सिंह के घर पहुंचे और अपहृत लोगों की सुरक्षित घर वापसी की कामना की।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री और होशियारपुर के सांसद सोम प्रकाश ने भी रणधीर सिंह को फोन किया था और उन्हें केंद्र सरकार से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया था। टांडा के पुलिस उपाधीक्षक कुलवंत सिंह ने कहा कि वह रणधीर सिंह के घर गए थे और उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।