strength - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली: मॉनसून फिर दिखाएगा तेवर, 70 केएम की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, जानें आईएमडी का अपडेट
नई दिल्ली: सितंबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में सुबह के मौसम में हल्का बदलाव महसूस होने लगा है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता अभी बरकरार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 सितंबर को उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और इंडो-गंगेटिक प्लेन में सक्रिय ट्रफ के प्रभाव से मॉनसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान दिल्ली-एनसीआर में 7 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की संभावना उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 7 सितंबर को बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। पूर्वी हिस्सों में 7 और 8 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव जैसी समस्या भी सामने आ सकती है।
उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में लगातार या भारी बारिश होने की स्थिति में भूस्खलन, मिट्टी के कटाव और सड़क मार्ग बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। 10 से 12 सितंबर के दौरान भी राज्य में मॉनसूनी गतिविधियों के तेज रहने का अनुमान है।

मध्य भारत में भी बरसेंगे बादल मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। पश्चिमी हिस्सों में 7 सितंबर को जबकि पूर्वी हिस्सों में 7-8 और फिर 11-12 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। विदर्भ में 10 से 12 सितंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 8 से 12 सितंबर के बीच कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बिहार से बंगाल तक बारिश के आसार बिहार में 7 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

पटना में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। झारखंड में 8 से 11 सितंबर तक बारिश और गरज-चमक का दौर बने रहने का अनुमान है। रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 7 से 10 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान है। उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में 7-8 सितंबर तथा 11-12 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

नई दिल्ली : आरएसएस की संगठन शक्ति की तारीफ; कांग्रेस दो खेमों में बंटी, दिग्विजय सिंह की ओर से दी गई सफाई
नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले भाजपा और आरएसएस की संगठन शक्ति की तारीफ कर नए सियासी बवाल को जन्म दे दिया। इस मामले पर कांग्रेस दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। अब इस पूरे मामले पर दिग्विजय सिंह की ओर से सफाई दी गई है। कांग्रेस नेता का कहना है कि हम (कांग्रेस) सब एकजुट हैं और मैं फूट डालने की भाजपा की कोशिशों की कड़ी निंदा करता हूं।

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है- दिग्विजय सिंह
उनके बयान पर जारी सियासी घमासान के बीच रविवार को दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और नेहरू-गांधी परिवार ऐसा परिवार है, जिसने देश के लिए दो शहादतें दी हैं। नेहरू-गांधी परिवार के भीतर मतभेद दिखाने की भाजपा की कोशिशों की मैं कड़ी निंदा करता हूं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा- राहुल गांधी ने यह पहल (संगठन को मजबूत करने की) जिला स्तर और उससे नीचे के स्तर से शुरू की है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है, यह जल्द ही पूरी हो जाएगी।

दिग्विजय के समर्थन में आए सलमान खुर्शीद
दिग्विजय सिंह के हालिया ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता कि दिग्विजय सिंह जो कहते हैं, वह कांग्रेस पार्टी के हित में न हो। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के एक मजबूत स्तंभ हैं और अगर उन्होंने किसी विशेष भाषा का इस्तेमाल किया है, तो उसके संदर्भ, लक्ष्य और उद्देश्य को समझा जाना चाहिए।

सलमान खुर्शीद ने कहा कि उनका स्पष्ट मत है कि पार्टी जो भी कदम उठाए, वह देश की मजबूती और कांग्रेस के सशक्तिकरण के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर प्रभावशाली और अनुभवी नेता की आज की चुनौतियों से निपटने और आगे की रणनीति को लेकर अपनी राय होती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी नेता की विचारधारा सामने रखने के दौरान उसकी छवि और राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में संवाद बेहद जरूरी है और बिना संवाद के आगे बढ़ना संभव नहीं है।

बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद दी सफाई
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने संगठन की तारीफ की है। मैं संघ और मोदी का घोर विरोधी था, घोर विरोधी हूं और रहूंगा। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने संगठन में बदलावों का मुद्दा कार्यसमिति की बैठक में उठाया, इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा- मुझे जो कहना था, कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि क्या संगठन को मजबूत करना या उसकी तारीफ करना, क्या बुरी बात है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, अगर आप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर मेरे कार्यकाल को देखेंगे तो पाएंगे कि मैंने विकेंद्रीकृत तरीके से काम किया। यह मेरा विचार है।

दिग्विजय ने साझा की थी मोदी की तस्वीर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। पीएम मोदी इसमें जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस पर तुरंत सियासी हलचलें तेज हो गईं क्योंकि दिग्विजय ने इसमें संगठन की ताकत की तारीफ की थी। उनकी पोस्ट ऐसे समय पर आई जब कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू होने वाली थी।

कांग्रेस की अभूतपूर्व जीत के बाद महाविकास आघाड़ी की ताकत में इजाफा - शरद पवार
मुंबई : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की अभूतपूर्व जीत के बाद महाविकास आघाड़ी की ताकत में भी इजाफा हुआ है। आज चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। साथ ही आनेवाले समय में होनेवाली संयुक्त सभाओं की झड़ी लगाने का निर्णय लिया गया। महाविकास आघाड़ी एकजुट है, मजबूत है और आनेवाले चुनाव में आघाड़ी की ही जीत होगी, ऐसा विश्वास तीनों पार्टियों के नेताओं ने जताया है।
यह बैठक कल शरद पवार के निवास ‘सिल्वर ओक’ पर हुई।

उस वक्त तीनों पार्टियों के बड़े नेता मौजूद थे। बैठक के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता, सांसद संजय राऊत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने प्रेस कॉन्प्रâेंस की। इसमें नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, विधायक जितेंद्र आव्हाड, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, पूर्व मंत्री नसीम खान आदि नेता उपस्थित थे। कर्नाटक के लोगों का भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रति भारी गुस्सा चुनाव परिणामों में देखने को मिला है, ऐसा कल नाना पटोले ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि महाविकास आघाड़ी एक होकर भाजपा महाराष्ट्र से भाजपा को खदेड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की असंवैधानिक सरकार को वैâसे गिराया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।

पटोले ने कहा कि हम महाराष्ट्र की जनता को बताने जा रहे हैं कि वैâसे कर्नाटक में सरकार को गिराया गया और वैâसे लोगों के मन में भाजपा के खिलाफ गुस्सा पैदा हुआ? महाविकास आघाड़ी में कोई नाराजगी नहीं है लेकिन मुख्य मुद्दे को दरकिनार करने के लिए भाजपा हमारे बीच विवाद का माहौल बना रही है। पटोले ने आरोप लगाया कि राज्य में शिंदे-भाजपा सरकार असंवैधानिक है। सुरक्षा मांगने वालों को ही भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य का मुख्यमंत्री बनाया। पटोले ने यह भी चेतावनी दी कि भाजपा को इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री को महाविकास आघाड़ी की वङ्कामूठ बैठक में आमंत्रित और सम्मानित किया जाएगा।

शिवसेना Vs शिवसेना का पहला शक्ति प्रदर्शन, हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस....15 हजार जवान तैनात
मुंबई : शिवसेना के दोनों खेमों की दशहरा रैली में भारी भीड़ एकत्र होने का पुलिस ने अनुमान लगाते हुए शिवाजी पार्क और बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिवसेना के गठन के 56 साल बाद बुधवार को मुंबई में दो दशहरा रैली होंगी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के क्रमश: दादर और एमएमआरडीए मैदान में अलग-अलग रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

जून में, राज्य में सरकार बदलने के बाद इसे दोनों खेमों के शक्ति प्रदर्शन करने के तौर पर देखा जा रहा है। शिवाजी पार्क में दशहरा रैली कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के कारण दो साल बाद आयोजित की जा रही है। दोनों खेमों ने अपनी-अपनी रैली के सफल होने का दावा किया है।

वहीं, उनके नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया है। शिंदे खेमे की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने कहा कि एमएमआरडीए मैदान में 3.5 लाख से चार लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शिवसेना के शिंदे खेमे की यह पहली दशहरा रैली है, जबकि ठाकरे शिवाजी पार्क में शिवसैनिकों को संबोधित करेंगे, जो दशहरा रैली का पारंपरिक आयोजन स्थल है। दोनों खेमों ने अपनी-अपनी रैली के स्थल तक लोगों को लाने-ले जाने के लिए हजारों की संख्या में बसों की व्यवस्था की है।

रैली से पहले, कई सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं या वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग में बदलाव कर दिया गया है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों रैली और बुधवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन समारोह के लिए 3,200 अधिकारी, 15,200 पुलिसकर्मी, राज्य रिजर्व पुलिस बल के 1,500 कर्मी, होमगार्ड के 1,000 जवान, 20 त्वरित कार्रवाई टीम तथा 15 बम रोधी दस्ते तैनात किए गए हैं।

रैली स्थल पर सादे कपड़ों में भी अपराध शाखा के अधिकारियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जुहू, वर्सोवा, दादर और गिरगांव सहित प्रमुख समुद्री तटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।