student - Rokthok Lekhani News

मुंबई में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने 15 साल के छात्र को मारी टक्कर
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। विले पार्ले इलाके में मिठीबाई कॉलेज के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने 15 साल के एक लड़के को टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय लड़का सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद लड़का सड़क पर गिर गया और बाइक सवार मौके से निकल गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर चल रहे युवक को अचानक तेज रफ्तार बाइक टक्कर मार देती है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत घायल लड़के की मदद के लिए पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक सवार की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाया गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। परिवार की ओर से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और बाइक चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। तेज रफ्तार पर उठे सवाल विले पार्ले जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज और स्कूलों के आसपास वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

पुलिस भी लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील करती रही है। पुलिस कर रही आरोपी की तलाश मुंबई पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर बाइक सवार की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने शहर में सड़क सुरक्षा और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

मुंबई: आईआईटी बॉम्बे में छात्र आत्महत्या, कारणों की तलाश जारी
मुंबई: महाराष्ट्र के आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान 'मटेरियल साइंस' के सेकेंड ईयर के छात्र सोहिल राजकुमार सांगवान (20) के रूप में हुई है।

पवई पुलिस स्टेशन की टीम ने छात्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोहिल हॉस्टल नंबर चार के कमरा नंबर जी-4147 में रहता था। उसका शव पंखे से बेडशीट के सहारे लटका हुआ पाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र का शव बरामद कर छानबीन शुरु कर दी है। इस मामले में अन्य छात्रों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच चल रही है।

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम का दावा... छात्र आंदोलन के पीछे भारत विरोधी विदेशी शक्तियां
मुंबई: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने छात्र आंदोलन के पीछे भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के होने का आरोप लगाया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे 'फेक नैरेटिव' का शिकार नहीं बने। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस शासन के समय तो बहुत सारी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही किसी प्रकार के छात्रों का आंदोलन हुआ। अब सवाल उठता है कि अब ऐसा आंदोलन क्यों ? निश्चित ही इसके पीछे विदेशी शक्तियां खड़ी है।

महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बीजेपी के नेता और सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन, ओमप्रकाश चौहान, गोविंद येतयेकर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष साटम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे क्रांतिकारी विकास को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय भारत विरोधी ताकतें छात्र आंदोलनों के माध्यम से एक गहरी साजिश रच रही हैं। साटम ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले तीन वर्षों में यह 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' जैसी योजनाओं के कारण एमएसएमई की संख्या 15 लाख से बढ़कर 7.5 करोड़ हो गई है, जिससे करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला है। भारत की इस तेज प्रगति से घबराकर देश विरोधी ताकतें अब विदेशी फंड और एफसीआरए कानूनों से बचने के लिए तीसरे पक्ष का सहारा ले रही हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए मुंबई अध्यक्ष साटम ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने तत्काल सख्त कदम उठाए। परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के बाद परीक्षा रद्द किया। पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी ली, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साटम ने राहुल गांधी से सवाल किया कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के दौरान जब दर्जनों परीक्षाएं और पेपर लीक हुए थे, तब कितने मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए थे और कितने लोगों पर कार्रवाई हुई थी? उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय जहां शिक्षा का बजट मात्र 8,225 करोड़ रुपये था, वहीं मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1.39 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

साटम ने कहा कि जो लोग ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह’ और ‘अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ जैसे नारे लगा रहे हैं, वही लोग आज कॉजप और अभिजीत दीपके का सपोर्ट कर रहे हैं। खालिस्तानी समर्थक पन्नून, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और अरुंधती रॉय जैसी भारत विरोधी मानसिकता रखने वाली हस्तियां इन आंदोलनों को हवा दे रही हैं। विदेशों में बैठकर ध्रुव राठी जैसे लोग भी भारत के खिलाफ नैरेटिव सेट कर रहे हैं। अंतम में साटम कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले, गाड़ियां फोड़ने वाले और महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले सामान्य छात्र नहीं हो सकते। भारत विरोधी ताकतों ने इस आंदोलन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है और चुनाव में जनता द्वारा पूरी तरह खारिज किए गए नेता भी इसमें अपनी रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं।

मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 साल के छात्र की मौत, चार अन्य घायल
मुंबई : अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर मुंबई के चेंबूर इलाके में सड़क किनारे लगा एक पेड़ उखड़कर स्कूल बस पर गिर गया, जिससे 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।बृहन्मुंबई नगर निगम के मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2:58 बजे चेंबूर में रोड नंबर 11 पर हेरिटेज प्राइड के पास हुई।

खबरों के मुताबिक, सड़क किनारे लगा पीपल का एक पेड़ उखड़कर 'मेक फोर्स' कंपनी की स्कूल बस पर गिर गया; घटना के समय बस में यूनिवर्सल हाई स्कूल के छात्र सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि बस कंडक्टर और स्थानीय लोगों ने बस में सवार 12 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद घटनास्थल पर बचाव कार्य किया गया।

बचाए गए बच्चों में से चार छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक लड़के को गंभीर चोटें आईं। घायल सभी पांच छात्रों को इलाज के लिए तुरंत ज़ेन अस्पताल ले जाया गया।ज़ेन अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, गंभीर रूप से घायल छात्र, जिसकी पहचान विहान श्रीवास्तव (11) के तौर पर हुई है, को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार घायल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।