danced - Rokthok Lekhani

विक्की-सारा ने लग्जरी कार छोड़ की ऑटो की सवारी... ढोल-नगाड़े की धुन पर मटकाई कमर
सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का सोशल मीडिया यूजर्स के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। मंगलवार को इस फ्रेश जोड़ी की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद फैंस की फिल्म देखने की इच्छा बढ़ गई है। वहीं, मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए शानदार इवेंट रखा गया, जिसमें सारा और विक्की की एनर्जी देखने लायक थी।

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपनी फिल्म को प्रमोट करने का नायाब तरीका निकालते रहते हैं। कोई सिर्फ सोशल मीडिया पर जानकारी देता है, तो कोई हुलिया बदलकर लोगों के बीच बैठ जाता है। सारा अली खान और विक्की कौशल ने भी ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए सरल और डाउन टू अर्थ अप्रोच अपनाया। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के लिए सारा और विक्की लग्जरी गाड़ी से नहीं, बल्कि ऑटो की सवारी कर वेन्यू पहुंचे।

सारा अली खान और विक्की कौशल ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वेन्यू में धमाकेदार स्टाइल में एंट्री ली। उन्होंने ऑटो के गेट पर खड़े होकर पोज दिए। यहां तक कि ढोल और नगाड़ों की ताल पर डांस भी किया। फैंस को दोनों का यह नायाब तरीका काफी पसंद आया।

फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, जबकि दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने इसे प्रोड्यूस किया है। मूवी की स्टोरी इंदौर के दो प्रेमियों (कपिल और सौम्या) पर आधारित है, जिन्हें कॉलेज के दिनों में एक दूसरे से प्यार हो गया। शादी से पहले तक इनकी लव स्टोरी काफी हैपनिंग होती है। मगर शादी के बाद रोमांस लड़ाई-झगड़े में तब्दील हो जाती है।

चांदी की पायल पहने पॉपुलर डांसर सपना चौधरी ने थिरकाए कदम... बढ़ा गई फैंस की धड़कन
मशहूर अभिनेत्री और पॉपुलर डांसर सपना चौधरी दिन पर दिन अपनी दमदार परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आते हैं. इस बात का सबूत है सपना चौधरी का यह गाना. सपना चौधरी के गाने में उनका देसी लुक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. साथ ही इस देसी अवतार में सपना का हरियाणवी टच भी देखने को मिला है.

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का यह गाना यूट्यूब पर 1 साल पहले रिलीज किया गया था. इस गाने को लेकर फैंस के अंदर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. इस गाने के लिए सपना चौधरी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है. सपना चौधरी के इस गाने का टाइटल पायल चांदी की रखा गया है.

इस गाने को साल 2021 में जेम ट्यून्स हरियाणवी नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस गाने ने मात्र 1 साल में 21 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. ढेड़ लाख से भी ज्यादा दर्शकों ने इस वीडियो पर लाइक करते हुए कमेंट बॉक्स में सपना को अपना फेवरेट बताया है.

सपना चौधरी के पॉपुलर गाने को मशहूर सिंगर रेणुका पवार ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. इस गाने में सपना चौधरी के साथ अमन जाजी नजर आ रहे हैं. दोनों की दमदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. जानकारी के लिए बता दें, इस गाने को म्यूजिक भी अमन जाजी ने ही दिया है.  इस गाने के लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं.