47-year-old - Rokthok Lekhani

गोरेगांव : आरे कॉलोनी में बेस्ट बस की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत !
मुंबई  : आरे कॉलोनी में बेस्ट बस की चपेट में आने से 47 वर्षीय ब्रेड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। आरे सब पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार सुबह 7.30 बजे हुई, जब पीड़ित सादिक खान आरे कॉलोनी में पाव (ब्रेड) पहुंचाने जा रहा था और बेस्ट बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जब यह दुर्घटना हुई, तब बस को गोरेगांव स्टेशन से मयूर नगर जा रहे रमेश लोंधे चला रहे थे।

मलाड ईस्ट के डिंडोशी निवासी खान टक्कर लगने के कारण सड़क पर गिर गए और बस के पिछले पहिये के नीचे कुचल गए।राहगीरों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस, जो वर्तमान में प्रत्यक्षदर्शियों और चालक के बयान दर्ज कर रही है, लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई मौत के लिए प्राथमिकी दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में है। आरवी सब पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने खान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफआईआर दर्ज करने वाले हैं।"

आतंकवादियों के मुंबई में घुसने की अफवाह उड़ाने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार...
मुंबई : एटीएस की नासिक इकाई ने एक 47 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस को फोन कर दावा किया था कि पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी मुंबई में घुस गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अहमदनगर के रहने वाले आरोपी का संपत्ति को लेकर अपने रिश्तेदारों से विवाद है और उसने अपने भतीजे को परेशान करने के लिए यह अफवाह उड़ाई।

मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सात अप्रैल को फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि पाकिस्तान से संबंध रखने वाले तीन आतंकवादी दुबई से मुंबई आए हैं। अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने बताया कि वह पुणे से राजा थोंगे बोल रहा है। उसने एक आतंकवादी का नाम मुजीब मुस्तफा सैय्यद बताया। उसने तीनों “आतंकवादियों” द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल और वाहन का नंबर बताया। अधिकारी ने कहा कि मोबाइल नंबर बीड के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन उसे आतंकवादियों के बारे में कुछ नहीं पता था।

उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच में पता चला कि यह एक अफवाह थी। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद एटीएस की नासिक इकाई ने भी जांच शुरू कर दी। तकनीकी विश्लेषण और अन्य जानकारियों के आधार पर एटीएस ने यासीन याकूब सैय्यद नामक व्यक्ति को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि लोहे पर लेप चढ़ाने का काम करने वाले यासीन सैय्यद ने एटीएस को बताया कि वह चाहता था कि पुलिस उसके भतीजे को परेशान करे, इसलिए उसने यह अफवाह उड़ाई।

अधिकारी ने कहा कि उसने जानबूझकर अपने भतीजे के नाम का इस्तेमाल एक “आतंकवादी” के लिए किया। आरोपी ने बताया कि उसका एक भूखंड को लेकर अपने रिश्तेदारों से विवाद है। अधिकारी ने कहा कि एटीएस ने औपचारिक गिरफ्तारी के लिए यासीन को आजाद मैदान पुलिस को सौंप दिया।

ठाणे में पतंग के मांझे से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत... दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे : महाराष्ट्र में पुलिस ने पतंग के मांझे से गला कटने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद ठाणे जिले में नायलॉन के ‘मांझे का भंडारण करने तथा बेचने के लिए एक दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को भिवंडी शहर में हुई जब व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जब शख्स बाइक से घर जा रहा था इसी बीच पतंग का मांझा उसकी गर्दन के चारों ओर लिपट गया जिससे उसका गला कट गया। भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक दुकानदार पतंग का प्रतिबंधित नायलॉन मांझा बेच रहा है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस के एक दल ने दुकान पर छापा मारा और वहां रखा पतंग का मांझा जब्त कर लिया। अधिकारी ने दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें कि पतंग उत्सव के दौरान बहुत सी घटनाएं होती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिलता है। पतंग के मांझे से गला कटने के कई मामले आ चुके हैं। कई बार बाइक में मांझा लिपटने से भी एक्सीडेंट हो जाता है। आखिरकार ठाणे में भी ऐसी घटना हो गई।

घर आ रहे शख्स के गले में डोरी फंस गई और गला कटने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मांझे को मजबूत करने के लिए दुकानदार नए नए प्रयोग कर रहे हैं। जिसके चलते मांझे जानलेवा बन गए हैं।

47 वर्षीय व्यक्ति को बैंक में काम दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी
मुंबई : ठाणे जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 47 वर्षीय व्यक्ति को बैंक निदेशक के पद पर नौकरी दिलाने के बहाने 50.7 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने बताया कि ठाणे के रहने वाले शिकायतकर्ता ने अप्रैल में एक जॉब पोर्टल पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था।

जिसके बाद आरोपी ने उससे विभिन्न मोबाइल नंबरों और ईमेल पते के जरिए संपर्क किया। आरोपी ने दावा किया कि उसका (पीड़ित) नाम तकनीकी निदेशक के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। साथ ही विश्वास जीतने के लिए ठग ने बैंक के जाली लेटरहेड का इस्तेमाल किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बैंक का लेटरहेड देख शिकायतकर्ता भी आश्वस्त हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बैंक के नाम का एग्रीमेंट लेटर, लेटर ऑफ इंटेंट आदि चीजें शख्स को भेजे। जब शिकायतकर्ता को लगा कि उसकी नौकरी पक्की हो गई है, तो आरोपी ने जॉब के बदले फीस मांगना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने भी विभिन्न किश्तों में पैसे दे दिए।

जब पीड़ित ने संबंधित बैंक से क्रॉस चेक किया तो पता चला कि बैंक ने उसे कोई नौकरी नहीं दी है। साथ ही पीड़ित को बताया कि उसके पास जो लेटरहेड, ईमेल और कॉल आए थे, वे सब भी बैंक से नहीं थे। तभी शख्स को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।