Indigo flight - Rokthok Lekhani News

गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का टेल स्ट्राइक, विमान ग्राउंडेड
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक Airbus A321neo विमान के साथ लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक की घटना सामने आई है। दिल्ली से गोरखपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2381 ने 19 अगस्त को लैंडिंग के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गो-अराउंड किया और बाद में विमान ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित रहे।
लैंडिंग के बाद नियमित निरीक्षण के दौरान विमान के पिछले हिस्से में Auxiliary Power Unit (APU) के इनलेट के पास खरोंच और घर्षण के निशान पाए गए। इसके बाद विमान को आगे की उड़ानों के लिए सेवा से हटा दिया गया और ग्राउंडेड कर दिया गया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच और आवश्यक रखरखाव का काम किया जा रहा है।

इंडिगो के अनुसार, विमान ने लैंडिंग के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गो-अराउंड किया था। इसके बाद दोबारा लैंडिंग की गई, जिसमें सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलकर एयरपोर्ट छोड़ा।

तकनीकी जांच के बाद ही दोबारा उड़ान
टेल स्ट्राइक के बाद विमान को तकनीकी और नियामकीय मंजूरी मिलने तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विमान की आवश्यक मरम्मत और जांच पूरी होने के बाद ही उसे दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा। घटना की जानकारी विमानन नियामक DGCA को भी दी गई है।
क्या होता है टेल स्ट्राइक?

टेल स्ट्राइक उस स्थिति को कहा जाता है जब विमान के पिछले निचले हिस्से का रनवे से संपर्क हो जाता है। यह आमतौर पर टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान विमान की नाक अधिक ऊपर उठने पर हो सकता है। ऐसी घटना के बाद विमान की विस्तृत तकनीकी जांच जरूरी होती है, ताकि किसी संभावित संरचनात्मक नुकसान का पता लगाया जा सके।

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टला हादसा, विमान का पिछला हिस्सा टकराया जमीन से; यात्री सुरक्षित
बेंगलुरु से अहमदाबाद आ रहा इंडिगो’ एयरलाइंस के विमान का पिछला हिस्सा अहमदाबाद हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को उतरने के दौरान जमीन से टकरा गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है..Accident averted during landing of Indigo Flight..

डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए

अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलटों के विमान उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। अधिकारी ने कहा, “विमान के पिछले हिस्से के जमीन से टकराने की खबर मिली है। डीजीसीए ने पायलटों के विमान उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि डीजीसीए ने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं...Accident averted during landing of Indigo Flight..

इंडिगो ने एक बयान में घटना की पुष्टि की है और कहा है कि विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। बयान में कहा गया है, “इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई6595 के बेंगलुरु से अहमदाबाद पहुंचने पर विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। विमान को आवश्यक निरीक्षण और मरम्मत के लिए अहमदाबाद हवाई अड्डे पर खड़ा कर दिया गया है। संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं...Accident averted during landing of Indigo Flight..

इससे पहले 11 जून को कोलकाता से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे इंडिगो एयरबस ए321 विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। घटना के बाद डीजीसीए ने इंडिगो को पायलटों के विमान उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश दिया था....Accident averted during landing of Indigo Flight..

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी...सुरक्षा एजेंसियां जांच में लगी
मुंबई : Mumbai Airport को शनिवार रात धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की बात कही गई थी। इस ईमेल के आते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों की हलचल बढ़ गई। हालांकि, जब फ्लाइट की जांच की गई तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला।

ऐसे में यह साफ हो गया कि बम होने का दावा अफवाह भर था। ईमेल में लिखा था कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है। यह फ्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी।

बम की अफवाह के चलते इंडिगो की फ्लाइट को जांच के बाद रात को देरी से छोड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियां अब इसकी जांच में लगी हैं कि ये ईमेल किसने भेजा और इसका क्या मकसद था।

गौरतलब है कि दिल्ली से मलेशिया जाने वाली एक उड़ान शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बम की झूठी अफवाह के कारण देरी से रवाना हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की एमएच173 उड़ान से दोपहर करीब 1 बजे बम की धमकी के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे विमान की गहन जांच की।

विमान ने 2 घंटे 40 मिनट की देरी के बाद कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी और घटना में शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। विमान के ओवरहेड केबिन में बैग रखने को लेकर 2 यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई।

एक यात्री ने दूसरे से पूछा कि उसके बैग में क्या है तो दूसरे ने जवाब में 'बम' कहा। पायलट को इसके बारे में सूचित किए जाने के बाद उड़ान को रोक दिया गया। इसके बाद पायलट ने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रक) को घटना की जानकारी दी।