SP leader - Rokthok Lekhani

कांग्रेस एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतार सकी - सपा नेता अबू आजमी
महाराष्ट्र :  सपा विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद अबू आसिम आजमी ने भी राज्य में लोकसभा चुनाव में MVA की ओर से मुस्लिम उम्मीदवार न उतारने को लेकर नाराजगी जाहिर की है. अबू आसिम आजमी ने साफ तौर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बेहद ही शर्मनाक है कि कांग्रेस एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतार सकी. उन्होंने मुस्लिम आरक्षण के मसले पर भी कांग्रेस को घेरा.

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व राज्यसभा सांसद अबू आसिम आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''यह देखना निराशाजनक है कि महाविकास अघाड़ी (इंडिया अलायंस) ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को नामित नहीं किया.

सपा नेता अबू आसिम आजमी ने आगे लिखा, ''कांग्रेस के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान को भी उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया जिस वजह से उन्होंने इस्तीफा भी दिया. पहले आरक्षण पारित करने के बावजूद, कांग्रेस ने हाल ही में 2.5 साल के MVA कार्यकाल के दौरान मुस्लिम आरक्षण की वकालत नहीं की''.  यह देखना निराशाजनक है कि महाविकास अघाड़ी (इंडिया अलायंस) ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को नामित नहीं किया।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान को भी उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया जिस वजह से उन्होंने इस्तीफा भी दिया। उन्होंने कहा, ''हालांकि समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में एक सीट का अनुरोध किया था, लेकिन कांग्रेस ने राज्य में अपर्याप्त हिस्सेदारी का हवाला देते हुए मांग को खारिज कर दिया. महाराष्ट्र में एक प्रमुख पार्टी होने के बावजूद, यह शर्म की बात है कि कांग्रेस एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को शामिल करने में विफल रही है.''

कांग्रेस नेता मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने कहा कि महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और संगठनों में काफी गुस्सा है क्योंकि 48 लोकसभा सीटों पर अल्पसंख्यक समुदाय से एक भी उम्मीदवार नहीं है. गुस्सा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस की पुराने समय से ही सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा रही है, चाहे वे अल्पसंख्यक समुदाय से हों, ओबीसी समुदाय से हों, या मराठा समुदाय से हों. हर समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की परंपरा रही है.

उन्होंने सवाल के लहजे में पूछा कि क्या कारण है कि अल्पसंख्यक समुदाय से कोई उम्मीदवार नहीं है? अगर मैं प्रचार के लिए लोगों के पास जाऊंगा तो वे सवाल पूछेंगे और मेरे पास जवाब नहीं होंगे इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के लिए प्रचार नहीं करूंगा. बता दें कि आरिफ नसीम खान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जाहिर की है और कैंपेन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है.

सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण तोड़ सकते हैं सपा से नाता... भाजपा में जाने की अटकलें
फूलपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की 80 में से 51 लोकसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी करने के बाद अब सभी निगाहें फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा सीट पर टिकी हुईं हैं। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस बीच अब फिर से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह किसी भी दिन पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं।

उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उनके कांग्रेस से संपर्क में होने की बात कही है। गठबंधन के बाद सपा ने इलाहाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस को दे दी गई है। इस सीट से सपा के टिकट पर रेवती रमण सिंह लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं।

बताया जा रहा है कि वह इस सीट से अपने पुत्र उज्जवल रमण सिंह को टिकट दिए जाने की वकालत कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस के पास यह सीट जाने के बाद उन्हें काफी झटका लगा। इसे लेकर पिछले दिनों ही रेवती ने अपनी नाराजगी भी जताई। उन्होंने यह भी कह दिया कि अखिलेश किसी की नहीं सुनते। बीते ढाई वर्ष से उनकी अखिलेश से बात भी नहीं हुई।

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर 1984 के बाद से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकी है। इस सीट पर समाजवादियों का वर्चस्व रहा है। रेवती के करीबियों का कहना है कि वह अब सपा से नाता तोड़ सकते हैं। इस बीच खबर यह भी आई है कि रेवती की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हो चुकी है।

हालांकि, जब रेवती से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी वह सपा में ही हैं। मेरी न कांग्रेस से बात हुई है और न ही भाजपा से। अपने लोगों से बातचीत कर आगे क्या करना है उस संंबंध में निर्णय लिया जाएगा। वहीं, उनके पुत्र उज्ज्वल रमण का कहना है कि अभी हम सपा में ही हैं। कहा कि मेरी अखिलेश यादव से बात होती रहती है।

भाजपा द्वारा प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता को एक बार फिर से टिकट दिए जाने के बाद अब इस बात के आसार कम ही हैं कि फूलपुर और प्रतापगढ़ से किसी वैश्य उम्मीदवार को टिकट मिले। फूलपुर सीट से वर्तमान में सांसद केशरी देवी पटेल हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी तो इस सीट पर है ही, इसके अलावा विधायक प्रवीण पटेल, विक्रम सिंह पटेल, कौशलेंद्र पटेल के नाम भी इन दिनों चर्चा में हैं।

इसी तरह इलाहाबाद सीट से सांसद डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी के अलावा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी का भी दावेदार के रूप में नाम लिया जा रहा है। यहां से गिरीश चंद्र त्रिपाठी, योगेश शुक्ला, रईस शुक्ला, डाॅ. एलएस ओझा, डॉ. भगवत पांडेय आदि का भी नाम सोशल मीडिया में चल रहा है।

सपा नेता व पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के मुंबई स्थित ठिकानों पर ED की छापेमारी... 6 फ्लैट हुए सीज
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा नेता व पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के मुंबई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। खनन घोटाले में आरोपित प्रजापति के परिवारीजन के नाम पर छह फ्लैट में ईडी ने कार्रवाई कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

मलाड़ व बोरीवली के क्रिंसेंट व बालाजी कारपोरेट्स सोसायटी में स्थित इन फ्लैटों की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।  ईडी की लखनऊ व मुंबई टीमों की इस कार्रवाई में कुछ बैंक खातों की भी जानकारी मिली है। यह फ्लैट प्रजापति के बेटे अनुराग, अनिल व बहू शिल्पा तथा पूजा के नाम पर खरीदे गए थे।

ईडी ने प्रजापति के विरुद्ध खनन घोटाले में आय से अधिक संपत्ति तथा मनी लांड्रिंग के मामले में 2021 में जांच शुरू की थी।  आठ अप्रैल 2021 को ईडी ने लखनऊ के मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा में प्रजापति के नौकर राम सहाय के नाम खरीदे गए 10 बीघा भूखंड को जब्त किया था। यहां पर प्लाटिंग की जा रही थी।

इसके बाद ईडी ने प्रजापति की कई बेनामी संपत्तियों की सूची बनाई थी। उनकी काली कमाई से मुंबई में कई संपत्तियों के खरीदे जाने की सूचना ईडी को मिली थी। उसके बाद से प्रजापति के मुंबई स्थित ठिकानों का पता लगाया जा रहा था। सोमवार को हुई छापेमारी के बाद ईडी ने प्रजापति की मुंबई स्थित संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले उनके कुनबे की 36.94 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की चुकी हैं। इनमें 57 बैंक खाते भी शामिल हैं।

हैलो की जगह बोला जाएगा वंदे मातरम शिंदे सरकार ने जारी किया आदेश, सपा नेता अबू आसिम आजमी ने किया विरोध...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में सरकारी कर्मियों के फोन पर हेलो की जगह वंदे मातरम बोलने के आदेश का सपा नेता अबू आसिम आजमी ने विरोध किया है। सरकार के इस आदेश को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर ऐसा आदेश निकाला है, ताकि हिंदू-मुस्लिम के बीच में दरार आए।

अबू आसिम ने कहा कि हम देश से प्रेम करते हैं, लेकिन केवल आल्हा के सामने सिर झुकाते हैं। हम कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने गांधी जयंती से सभी सरकारी कर्मचारियों को फोन में हैलो की जगह वंदे मातरम बोलने का आदेश है ।

समाजवादी पार्टी नेता अबू आसिम आज़मी ने कहा कि मैं सीएम से पूछना चाहता हूं कि आप हमेशा बाला साहेब की तरह ‘जै महाराष्ट्र’ बोला करते थे तो फिर बीजेपी और आरएसएस के दवाब में आकर इसे छोड़ने के लिए क्यों कह रहे हैं।

‘जै महाराष्ट्र’ बोलना देशद्रोह है क्या? उन्होंने आगे कहा कि हम सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा बोलते हैं, जै हिंद बोलते हैं… क्या इससे कहीं भी देश के खिलाफ नफरत नजर आती है। अगर कोई सच्चा मुलमान है तो वह खुदा के अलावा किसी के आगे सिर नहीं झुकाएगा और इसमें देशद्रोह नहीं है।

महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने 14 अगस्त को आदेश जारी किया था। जिसमें राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन कॉल उठाने पर 'हैलो की बजाय 'वंदे मातरम कहना अनिवार्य किया गया था। मुनगंटीवार का कहना है कि हैलो जैसे शब्‍द विदेशी हैं। ऐसे में इन शब्दों का त्याग करना जरूरी है। उन्होंने कहा क‍ि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है।