Vande Mataram - Rokthok Lekhani

खालिस्तानियों ने जहां उतारा था झंडा... भारतीयों ने वहीं फहराया तिरंगा, लगाए वंदे मातरम के नारे
खालिस्तान : खालिस्तान समर्थकों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया था. उन्होंने यह हमला भारत में खालितस्तान समर्थक अमृपाल पर हो रही कार्रवाई के मद्देनजर किया था. खालिस्तानी प्रदर्शनकारियो ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए पुलिस के बैरिकेड्स को तोड़ दिया था और दूतावास के अंदर खालिस्तानी झंडे लगा दिए थे. उनकी इस कार्रवाई से नाखुश भारतीय शुक्रवार को दूतावास के सामने इकट्ठा हुए और देश के समर्थन में नारे लगाए.

उन्होंने वहां पर विरोध कर रहे खालिस्तानी समर्थकों को भाई बुलाया और उनको अपने साथ शामिल होने की गुजारिश भी की.  दूतावास के सामने खड़े भारतीयों ने ढोल बजाए और भारत के समर्थन में वंदे मातरम के नारों के साथ भांगड़े पर थिरकते हुए नजर आए. हालांकि दूतावास के कर्मचारियों ने जल्द ही उन झंडों को हटा दिया था. इसके बाद, प्रदर्शनकारियों का एक समूह वाणिज्य दूतावास परिसर में घुस गया था और उसके दरवाजे, खिड़कियां भी तोड़ दीं थी. इस घटना का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी सैन फ्रांसिस्को पहुंचे और भारत के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने शुक्रवार को तिरंगा लहराया.

उन्होंने सिखों की विनाशकारी गतिविधियों की निंदा भी की. इस रैली के दौरान भारतीय उच्चायोग के सामने स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. इस दौरान वहां कुछ अलगाववादी सिख भी मौजूद थे जिन्होंने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए लेकिन भारत का समर्थन कर रहे भारतीय अमेरिकियों की संख्या उनसे कहीं अधिक थी. भारतीय अमेरिकियों ने वहां पर वंदे मातरम के नारे लगाए और अमेरिका के साथ-साथ भारत का राष्ट्रध्वज भी फहराया.

हैलो की जगह बोला जाएगा वंदे मातरम शिंदे सरकार ने जारी किया आदेश, सपा नेता अबू आसिम आजमी ने किया विरोध...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में सरकारी कर्मियों के फोन पर हेलो की जगह वंदे मातरम बोलने के आदेश का सपा नेता अबू आसिम आजमी ने विरोध किया है। सरकार के इस आदेश को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर ऐसा आदेश निकाला है, ताकि हिंदू-मुस्लिम के बीच में दरार आए।

अबू आसिम ने कहा कि हम देश से प्रेम करते हैं, लेकिन केवल आल्हा के सामने सिर झुकाते हैं। हम कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने गांधी जयंती से सभी सरकारी कर्मचारियों को फोन में हैलो की जगह वंदे मातरम बोलने का आदेश है ।

समाजवादी पार्टी नेता अबू आसिम आज़मी ने कहा कि मैं सीएम से पूछना चाहता हूं कि आप हमेशा बाला साहेब की तरह ‘जै महाराष्ट्र’ बोला करते थे तो फिर बीजेपी और आरएसएस के दवाब में आकर इसे छोड़ने के लिए क्यों कह रहे हैं।

‘जै महाराष्ट्र’ बोलना देशद्रोह है क्या? उन्होंने आगे कहा कि हम सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा बोलते हैं, जै हिंद बोलते हैं… क्या इससे कहीं भी देश के खिलाफ नफरत नजर आती है। अगर कोई सच्चा मुलमान है तो वह खुदा के अलावा किसी के आगे सिर नहीं झुकाएगा और इसमें देशद्रोह नहीं है।

महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने 14 अगस्त को आदेश जारी किया था। जिसमें राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन कॉल उठाने पर 'हैलो की बजाय 'वंदे मातरम कहना अनिवार्य किया गया था। मुनगंटीवार का कहना है कि हैलो जैसे शब्‍द विदेशी हैं। ऐसे में इन शब्दों का त्याग करना जरूरी है। उन्होंने कहा क‍ि वंदे मातरम सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि हर भारतीय की भावना है।