Vijay Deverakonda - Rokthok Lekhani

रश्मिका, विजय देवरकोंडा साथ में मना रहीं छुट्टियां? एक्ट्रेस की फोटो में फैंस ढूंढ रहे सुराग...
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों काम से दूर छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया था। अब उन्होंने अपनी छुट्टी की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में एक्ट्रेस फ्लोरल गाउन में दिख रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हाय लव।' साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। इस फोटो के सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि रश्मिका विजय देवरकोंडा के साथ छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं। फोटो को फैंस बहुत ही ध्यान से देखकर सुराग ढूंढ रहे हैं।

हालांकि एक्ट्रेस के अलावा इसमें कोई भी नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि रश्मिका से कुछ समय पहले विजय को एयरपोर्ट पर देखा गया था। यही वजह है कि फैंस ऐसा अंदाजा लगा रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। इससे पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया  जा चुका है कि दोनों एक दूसरे को कथित तौर पर डेट कर रहे हैं।

दोनों सितारे अब तक कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा इत्तेफाक की बात यह भी है कि इस साल दोनों ने ही बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हाल ही में विजय देवरकोंडा ने पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'लाइगर' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, रश्मिका की फिल्म 'गुडबाय' इस शुक्रवार (7 अक्तूबर) को रिलीज हुई है। रश्मिका ने अपना डेब्यू बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ किया है। इस फिल्म का निर्देशन 'सुपर 30' और 'क्वीन' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विकास बहल ने किया है।

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग अपनी डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी...
South Industry में टॉप की एक्ट्रेस बनने के बाद रश्मिका अब बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. बहुत जल्द रश्मिका की पहली हिंदी फिल्म ‘गुड बाय’ रिलीज़ होने वाली है. फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही रश्मिका हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गयी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने रूमर्ड लव लाइफ पर बात की है.

दरअसल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं. दोनों ने कभी खुलकर इस मामले पर बात नहीं की है. हालांकि, अब एक इंटरव्यू के दौरान जब रश्मिका से एक्टर संग उनके रिलेशनशिप की बात पूछी गई तो उन्होंने इसे क्यूट बताया.

उन्होंने कहा, 'हां, मैंने और विजय ने अपने करियर में एक साथ कुछ फिल्मों में काम किया है, जब हमें पता नहीं था कि इंडस्ट्री कैसी है'. रश्मिका ने कहा कि दोनों की सोच कई मामलों में एक जैसी है, इसलिए भी वह दोस्त बन गए और फिर दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स भी हैं, जिसकी वजह से इनकी दोस्ती और जल्दी हो गई.

रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, 'मुझे उसके साथ में जल्द ही काम करना है. अगर हमारे लिए कोई कहानी है तो हमें करनी चाहिए. इसमें मजा आने आएगा. हम अच्छे एक्टर्स हैं और हम डायरेक्टर्स को निराश नहीं करेंगे. बताते चलें कि, दोनों ने दो फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में काम किया है. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी.

करण जौहर के टॉक शो में विजय देवरकोंडा से भी रश्मिका मंदाना संग उनकी डेटिंग लाइफ पर सवाल किया गया था. हालांकि, उस वक्त उन्होंने न तो इस बात की पुष्टी की और न ही खंडन किया. उन्होंने कहा था, 'हमने अपने जीवन के शुरुआती दौर में एक साथ दो फिल्में की हैं. वह बेहद प्यारी है और उन्हें मैं पसंद करता हूं. हम अच्छे दोस्त हैं. फिल्मों के माध्यम से बहुत कुछ साझा करते हैं, बहुत सारे उतार-चढ़ाव. हमारे बीच एक अच्छा बॉन्ड है'.