Rashmika Mandanna - Rokthok Lekhani

रश्मिका मंदाना ने मैनेजर की धोखाधड़ी मामले पर जारी किया बयान, बताई सच्चाई
साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर के बीच धोखाधड़ी की खबरें आई थीं. हाल ही में खबर आई थी कि रश्मिका ने अपने पुराने मैनेजर को इसलिए हटा दिया है क्योंकि उसने उनके साथ 80 लाख की धोखाधड़ी की थी. हालांकि अब इन खबरों को अफवाह बताते हुए रश्मिका मंदाना ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है. अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए रश्मिका मंदाना ने इसकी सच्चाई बताई है.....Rashmika Mandanna, manager issue official statement after reports of financial fraud surface....

दरअसल कुछ दिन पहले रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर के बीच खटपट की खबरें आई थीं. ऐसी खबर थी कि रश्मिका के मैनेजर ने उनके साथ 80 लाख की धोखाधड़ी की थी. अब इस पूरे मामले पर रश्मिका ने चुप्पी तोड़ते हुए बयान जारी किया है. रश्मिका की टीम की ओर से कहा गया है कि, ‘रश्मिका मंदाना और उनके मैनेजर ने हाल ही में आपसी समझ के साथ अलग होने की घोषणा की है! वो अपने बारे में दिखाई जा रही रिपोर्ट्स के बारे में क्लियर कर रहे हैं कि रश्मिका और उनके मैनेजर के बीच कोई दुश्मनी नहीं है और वो ऐसी सभी अफवाहों का खंडन करते हैं’...Rashmika Mandanna, manager issue official statement after reports of financial fraud surface....

अब रश्मिका के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि उनके और उनके पूर्व मैनेजर के बीच कोई मतभेद नहीं हैं. दोनों ने सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए ये ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है. इससे क्लियर है कि दोनों के बीच धोखाधड़ी का कोई मामला नहीं है....Rashmika Mandanna, manager issue official statement after reports of financial fraud surface....

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हाल ही में वरिसु और मिशन मजनू जैसी फिल्मों में दिखी थीं. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ ने रश्मिका को एक अलग लैवल पर पहुंचा दिया है. अब फैंस ‘पुष्पा 2: द रूल’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं रश्मिका रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में भी नजर आएंगी. हालांकि अभी दोनों की फिल्मों की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.....Rashmika Mandanna, manager issue official statement after reports of financial fraud surface....

रश्मिका मंदाना छोटी-सी उम्र में करोड़ों की हैं मालकिन...
रश्मिका मंदाना पैन इंडिया स्टार हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशन रश्मिका बुधवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।  5 अप्रैल 1996 में जन्मी रश्मिका मंदाना छोटी-सी उम्र में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। यहां तक कि संपत्ति के मामले में भी एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं। रश्मिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में आई फिल्म क्रिक पार्टी से की थी, जो कन्नड़ की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म साबित हुई थी यानी रश्मिका के करियर का आगाज ही शानदार रहा। पुष्पाछ द राइज में श्रीवल्ली बन रश्मिका मंदाना अब देश के कोने-कोने से प्यार पा रही हैं। इतना ही नहीं नेशनल क्रश का टाइटल भी रश्मिका के खाते में है। आइए जानते हैं प्रॉपर्टी के मामले में एक्ट्रेस अब तक अपनी मेहनत से कितनी संपत्ति खड़ी कर चुकी हैं।

रश्मिका मंदाना उन एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं, जो पूरे साल अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी रहती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की सलाना इनकम भी तगड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका एक फिल्म के लिए 4 करोड़ के करीब फीस वसूल करती हैं। एक्ट्रेस साल भर में 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं। फिल्मों के अलावा रश्मिका कई सारे एंडोर्समेंट और ब्रांड प्रमोशन भी करती हैं। रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री लगभग 65 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। एक्ट्रेस जितना कमाती हैं, उसका कुछ धर्म-कर्म के कामों में भी लगाती हैं। रश्मिका अपनी कमाई का कुछ हिस्सा चैरिटी में देना पसंद करती हैं।

रश्मिका मंदाना अपनी मेड के छूती हैं पैर... एक्ट्रेस ने बताई ये वजह
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपने काम के दम पर कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। नेशनल क्रश रश्मिका की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जो उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखती है। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया कि वो अपनी हाउस हैल्पर के भी पैर छूती हैं।

रश्मिका जब भी घर जाती हैं तो वो सभी के पैर छूती हैं। उन्होंने अपनी मेड के पैर छुने की दिल छू लेने वाली वजह बताई। खबर के अनुसार बाजार इंडिया को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया, "मेरे लिए छोटी चीजें मायने रखती हैं। मैं जागती हूं और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताती हूं। अपने दोस्तों से भी मिलती हूं, इससे मुझे खुशी मिलती है। शब्द वास्तव में शक्तिशाली होते हैं और वो किसी व्यक्ति को बना या बिगाड़ सकते हैं, यही कारण है कि जब कोई कुछ कहता है, तो ये मेरे लिए मायने रखता है।

मैं अपनी डायरी में छोटी से छोटी बात लिखती हूं... जब घर जाती हूं, मुझे सम्मान के लिए सभी के पैर छूने की आदत है, मैं अपने हाउस हेल्प के भी पैर छूती हूं, क्योंकि मैं अंतर नहीं करना चाहती। मैं सभी का सम्मान करती हूं... एक व्यक्ति के रूप में मैं यही हूं।" ये पूछे जाने पर कि क्या उनके पेरेंट्स को उन पर प्राउड फील होता है, रश्मिका ने बताया, "वास्तव में नहीं, क्योंकि मेरा परिवार फिल्म उद्योग से अलग हो गया है और उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी क्या कर रही है।

लेकिन जब मैं अवॉर्ड जीतती हूं तो उन्हें गर्व महसूस होता है। शायद मुझे उन्हें मुझ पर गर्व करने के लिए और भी बहुत कुछ हासिल करने की जरूरत है। मेरे पैरेंट्स ने मुझे बिना किसी हिचकिचाहट के पाला है, उन्होंने मुझे वो सब कुछ प्रदान किया है जो एक बच्चा मांग सकता है, और मैं इसके लिए आभारी हूं और अब उनकी देखभाल करने की बारी मेरी है..."

रश्मिका मंदाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2016 में आई कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से की थी। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया। जिसके बाद उन्होंने कई साउथ फिल्मों में काम किया। हाल ही में रिलीज हुई मिशन मजनू एक्ट्रेस की लास्ट फिल्म थी। वहीं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल पुष्पा फ्रेंचाइजी पुष्पा: द रूल की शूटिंग में बिजी चल रही हैं साथ ही रश्मिका बॉलीवुड फिल्म एनिमल में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर भी लीड रोल में रहेंगे। रणबीर के साथ रश्मिका की ये पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 11 अगस्त 2023 अनाउंस की गई है।

रश्मिका मंदाना को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने दिखा दिया है बाहर का रास्ता?
रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा: द राइज में अपने हुस्न और भोलेपन से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. ग्लैमर वर्ल्ड में छाई रहने वाली रश्मिका किसी न किसी बात पर सुर्खियों में बनी रहती है और इन दिनों एक्ट्रेस के बारे में ये बात सामने आई है कि उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडसट्री से बाहर का रास्ता दिखा गया है.

दरअसल अभी कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना से ये सवाल किया गया था कि 'क्या उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा' को देख लिया है.' इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा 'अभी तक तो नहीं.' रश्मिका के इतना कहते ही एक विवाद ने जन्म ले लिया और कन्नड़ फिल्म के कई चाहने वालों ने उनके खिलाफ कन्नड़ फिल्मों के जीरो इज्जत रखने का नारा दे दिया गया और इसके साथ ये भी कहा गया कि जो एक्ट्रेस की मदरलैंड है उसी के लिए उनके दिल में कोई भी सम्मान नहीं है.

इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने हाल ही में कर्ली टेल्स से बात कर रही थी तो उनसे शुरुआती एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया कि आपको कैसे मौका मिला. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कन्नड़ के प्रोडक्शन हाउस परमाह का नाम नहीं लिया था. आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने इसी स्टूडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी. रश्मिका के इस जवाब के बाद ये बात फैलने लगी कि उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया है क्योंकि उनके दिल में फिल्म इंडस्ट्री के लिए इज्जत नहीं है.