rates - Rokthok Lekhani

मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, अब कम आएगा बिजली बिल, मुंबई में आज से नए रेट लागू
मुंबई : मुंबईकरों के बिजली के रेट में  1 अप्रैल 2026 से बदलाव किया जा रहा है। क्योंकि बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियां -बेस्ट, टाटा पावर और अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने बिजली दरों में कटौती करने का फैसला लिया है। नए रेट 1 अप्रैल 2026 से लागू हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को मई महीने के बिल में सीधा फायदा मिलेगा।

मुंबईकरों को बड़ी राहत
दरअसल महाराष्ट्र में पहले ही महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन की ओर से महावितरण के बिजली दरों में कमी को मंजूरी दी जा चुकी है। अब उसी के तहत मुंबई के उपभोक्ताओं को भी राहत मिलने जा रही है। आने वाले सालों में भी 2030 तक हर साल चरणबद्ध तरीके से बिजली दरों में कमी की जाएगी। इस फैसले से घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बढ़ती महंगाई के बीच यह कदम मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

बढ़ेगा इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों का इस्तेमाल
उधर, रेजिडेंशियल इलाकों और हाउसिंग सोसायटियों में EV चार्जिंग के लिए बिजली दरों में कटौती की गई है। नए टैरिफ के तहत चार्ज को तुरत प्रभाव से 10.22 रुपये ट से घटाकर 9.25 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। यह दर 2028-29 तक स्थिर रहेगी। इसके चलते उपभोक्ताओं को लबी अवधि तक राहत मिलेगी। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी आने की उम्मीद है।

मुंबई : एलपीजी की कमी: मेस के दाम ₹30 बढ़े, स्टूडेंट्स पर बुरा असर
मुंबई : इंटरनेशनल लेवल पर चल रही लड़ाई और गैस सप्लाई में रुकावट का सीधा असर पुणे के स्टूडेंट्स पर पड़ रहा है। खासकर एमपीएससी, यूपीएससी, बैंकिंग, रेलवे और दूसरे कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स इस मुश्किल से सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शहर में सस्ता खाना परोसने वाले मेस, कैंटीन और रेस्टोरेंट के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है।

ईरान-इज़राइल लड़ाई की वजह से गैस सप्लाई कम हो गई है, और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में अभी करीब 115 से 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर खाने की चीज़ों की कीमतों पर पड़ा है, और कई जगहों पर मेस और कैंटीन की कीमतों में 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

स्टूडेंट्स के लिए मेस उनके रोज़ के खाने का मेन बेस है, लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर उनके महीने के बजट पर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही इंटरनेशनल लड़ाई और सप्लाई में रुकावट का सीधा असर अब नौकरी, पढ़ाई, बिज़नेस के लिए आने वाले स्टूडेंट्स की थाली तक पहुंच गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेज बढ़ोतरी और बाजार में गैस की कमी के कारण शहर के मेस और रेस्टोरेंट संचालकों ने खाने की चीजों की कीमत 20 से 30 रुपये तक बढ़ा दी है।

मुंबई : लोकल रेट पर मुंबई एयरपोर्ट में मिल रहा चाय-समोसा! महंगाई से परेशान यात्रियों के लिए इस कैफे का बड़ा तोहफा
मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब यात्रियों को 'स्ट्रीट रेट' पर खाना मिलेगा. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया है. टर्मिनल 2 (T2) पर स्थित इस कैफे में चाय और पानी मात्र 10 रुपये में, जबकि कॉफी और समोसे जैसे स्नैक्स सिर्फ 20 रुपये में उपलब्ध हैं. सामान्यत: हवाई अड्डों पर एक कप चाय या एक समोसा खरीदने के लिए 200 रुपये से ज्यादा पेमेंट करना पड़ता है. यात्रियों की इसी मजबूरी और बेबसी के बीच मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी सभी जगह चर्चा हो रही है. अब यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर भी लगभग वही दाम चुकाने होंगे, जो वे अपने शहर की किसी साधारण दुकान पर देते हैं. इस बदलाव की शुरुआत मुंबई के व्यस्ततम हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे के आधिकारिक उद्घाटन के साथ हुई है, जो हवाई सफर को और भी अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है.

उड्डयन मंत्री ने किया उड़ान कैफे का उद्घाटन

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने उड़ान यात्री कैफा का ई-उद्घाटन किया. उद्घाटन के दौरान उन्होंने इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर हवाई अड्डों की सुविधाओं को सर्वसमावेशी बनाने के अभियान का हिस्सा बताया. यह कैफे विशेष रूप से उन यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अब तक एयरपोर्ट पर महंगे खाने की वजह से हिचकिचाहट महसूस करते थे. यह नया आउटलेट टर्मिनल 2 (T2) के चेक-इन एरिया में डिपार्चर गेट नंबर 1 और 2 के बीच स्थित है, जिससे यात्रियों के लिए यहां तक पहुंचकर किफायती नाश्ते का आनंद लेना बेहद आसान हो गया है.

एयरपोर्ट पर चाय-समोसा इतना सस्ता!

उड़ान यात्री कैफे का मेन्यू कार्ड इतना किफायती है कि पहली बार देखने पर किसी को भी यकीन करना मुश्किल हो सकता है, जहां एयरपोर्ट की सामान्य दुकानों पर पानी की एक बोतल के लिए भी 50 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं, वहां इस कैफे में चाय और पानी की बोतल मात्र 10 रुपये में उपलब्ध है. इतना ही नहीं, कॉफी, समोसा, विभिन्न स्नैक्स और डेजर्ट्स के लिए यात्रियों को मात्र 20 रुपये का भुगतान करना होगा. यह दरें उन लोगों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं हैं जो अक्सर हवाई अड्डों पर मिलने वाली वस्तुओं के 500% तक के मार्कअप (मुनाफाखोरी) से परेशान रहते थे.

नई दिल्ली: स्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक घटे दाम; चेक कर लें नए रेट...
नई दिल्ली: नए महीने की शुरुआत में ऐसे कई बदलाव होते हैं, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालते हैं। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दाम भी बदलते हैं। LPG सिलेंडर की कीमतें या तो बढ़ती या घटती है या फिर कई बार स्थिर भी रहती है। आज, 1 दिसंबर को LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं। इसमें करीब 10 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि ये कमी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। इससे पहले नवंबर महीने में जहां कीमतें 5 रुपये घटी थी, तो अक्टूबर महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी बार अप्रैल में बदलाव हुआ था।

अब कितनी हुई कीमत?
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1580.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमतें घटकर 1684 रुपये हो गई है। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर 1531.50 रुपये में मिलेगा। तो वहीं चेन्नई में सिलेंडर के नए रेट 1739.50 रुपये हो गए है।

अब कितनी हुई कीमत?
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब 1580.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमतें घटकर 1684 रुपये हो गई है। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर 1531.50 रुपये में मिलेगा। तो वहीं चेन्नई में सिलेंडर के नए रेट 1739.50 रुपये हो गए है।