Coastal Road - Rokthok Lekhani

सुप्रीम कोर्ट ने कोस्टल रोड पर फायर स्टेशन बनाने की दी मंजूरी...
मुंबई : मनपा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर फायर स्टेशन बनाने की सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। फायर स्टेशन वर्ली स्थित प्रसिद्ध पूनम चैंबर बिल्डिंग के पीछे बनाया जाएगा। कोस्टल रोड पर किसी तरह का विकास या निर्माण कार्य के लिए सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी जरूरी है। इसी के तहत मनपा प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। मनपा प्रशासन ने प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से वर्ली सीलिंक तक लगभग 10.58 किलोमीटर लंबा कोस्टल रोड तैयार किया गया है। कोस्टल रोड का नाम धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज रस्ता रखा गया है।

कोस्टल रोड बनाने के लिए समुद्र में भराव डालकर भूमि तैयार की गई है। भराव से तैयार हुई कुल भूमि का लगभग 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा कोस्टल रोड निर्माण के लिए उपयोग किया गया है जबकि शेष 70 से 75 प्रतिशत यानी करीब 53 हेक्टेयर क्षेत्र पर हरित पट्टी और नागरिक सुविधाएं विकसित की गई है। जिसमे प्रसाधनगृह, जॉगिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, गार्डन, सागरी पदपथ, खुले नाट्यगृह, बच्चों के लिए उद्यान और खेल मैदान, पुलिस चौकी, बस स्टॉप, भूमिगत पदपथ और जेट्टी जैसी सुविधाएं शामिल होगी। वरळी और हाजी अली में भूमिगत वाहनतल भी बनाया जाएगा।

इसके अलावा मार्ग के किनारे दो स्थानों पर अग्निशमन केंद्र बनाए जाएंगे। आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सेवा उपलब्ध कराने के लिए वर्ली और प्रियदर्शिनी उद्यान के पास फ्रायर स्टेशन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वर्ली स्थित केंद्र के लिए सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति मांगी गई थी जो अब मिल चुकी है। मनपा का कहना है कि इस केंद्र की वजह से दुर्घटना की स्थिति में 20 से 25 मिनट में मदद पहुंचाना संभव होगा। करीब 700 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस केंद्र में तीन दमकल गाड़ियां खड़ी हो सकेगी। अधिकारियों के अनुसार बढ़ती आबादी, वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम के कारण कई बार दमकल गाड़ियां घटनास्थल तक देर से पहुंचती हैं।

मुंबई कोस्टल रोड (दक्षिण) अब दिन-रात खुला, CM फडणवीस ने दी सावधानी बरतने की सलाह
मुंबई : मुंबई की बहुप्रतीक्षित कोस्टल रोड (दक्षिण भाग) अब 24 घंटे, हफ्ते के सातों दिन आम जनता के लिए खुला रहेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके पूरी तरह शुरू होने की घोषणा करते हुए खासकर युवाओं से अनुरोध किया कि वे तेज़ रफ्तार और सड़क पर करतब दिखाने जैसी खतरनाक हरकतों से बचें।

फडणवीस ने बताया कि इस मार्ग पर आधुनिक निगरानी प्रणाली लगाई गई है, जिससे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम उल्लंघन करने पर चालान और ज़रूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।

इस मौके पर कोस्टल रोड के साथ बने पैदल मार्ग, साइकिल ट्रैक और चार पैदल अंडरपास का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया। समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री, नगर आयुक्त और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क का उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक और सुंदर सफर उपलब्ध कराना है, न कि इसे खतरनाक ड्राइविंग का अड्डा बनाना। उन्होंने सभी से अपील की कि इस नए मार्ग का आनंद जिम्मेदारी और सुरक्षा के साथ लें।

मुंबई : वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट में आ रही अड़चन होगी जल्द दूर... खर्च होंगे 560 करोड़ रुपए
मुंबई : वर्सोवा से दहिसर तक बनने वाले लगभग 22 किमी लंबे कोस्टल रोड के काम को गति देने के लिए मनपा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी की मदद लेगी। मनपा प्रशासन ने यह निणर्य प्रोजेक्ट पूरा करने में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए कदम उठाया गया। मनपा ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रोजेक्ट को 6 चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है।

मनपा प्रशासन की ओर से जानकारी दी कि 6 चरण में होने वाले प्रोजे क्ट के लिए 3 सलाहकार नियुक्त किया गया है। मनपा ने सलाहकार पर कुल 559 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड प्रोजेक्ट वर्ष 2029 तक पूरी होने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के काम पर 225 करोड़ रुपए, तीसरे-चौथे चरण के काम पर 164 करोड़ और पांचवें और छठे चरण के लिए 170 करोड़ रुपये सलाहकार कंपनियों को दिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि कंपनियां प्रॉजेक्ट का काम पूरा करने में मदद करेंगी। यह प्रोजेक्ट सड़क, फ्लाईओवर, सबवे से होकर आगे बढ़ेगा इसलिए इसकी डिजाइन और अलाइनमेंट में सलाह देगी। मनपा वर्सोवा दहिसर प्रॉजेक्ट पर करीब 18 हजार करोड़ रुपए खर्च होगा। यह प्रॉजेक्ट मैंग्रोव्स और खाड़ी के बीच से होकर गुजरेगा। इसलिए पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने का काम किया जाएगा। टेंडर के नियम एवं शर्तों के अनुसार कार्य की योजना को लागू करने में यह मदद करेगी।

पैकेज 1 वर्सोवा से बांगुर नगर गोरेगांव 4.5 किमी। पैकेज 2 बांगुर नगर से माइंड स्पेस मालाड 1.66 किमी। पैकेज 3 माइंड स्पेस मालाड से चारकोप (उत्तर दिशा की तरफ टनल बनाई जाएगी) पैकेज 4 चारकोप खाड़ी से माइं- डस्पेस मालाड (दक्षिण दिशा की तरफ टनल बनाई जाएगी) पैकेज 5 चारकोप से गोराई 3.78 किमी (एलिवेटड) का होगा। पैकेज 6 गोराई से दहिसर तक 3.69 किमी।

मुंबई में हीरा कारोबारी की BMW ने मजदूर को कुचला... कोस्टल रोड पर कर रहा था काम
मुंबई : मुंबई में एकबार फिर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है जिसमें एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक कामगार को कुचल दिया है. इस घटना में उसकी मौत हो गई. यह कार हीरे का कारोबार करने वाला एक व्यक्ति चला रहा था. यह घटना मुंबई के वर्ली में कोस्टल रोड पर हुई है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना सोमवार शाम को कोस्टल रोड के दक्षिणी कॉरिडोर पर हुई.

अधिकारी ने बताया कि यह कोस्टल रोड पर पहली घटना है जिसमें पीड़ित की मौत हो गई है. निर्माण स्थल पर वायरमैन का काम करने वाले कश्मीर मिसा सिंह के साथी ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कराई. आरोपी की पहचान राहिल हिमांशु मेहता (45) के रूप में हुई है जो कि वर्ली का रहने वाला है.

मृतक के मित्र पिंटू कुमार ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे कोस्टल रोड पर सोमवार को अपना-अपना काम कर रहे थे. तभी शाम सात बजे के करीब कश्मीर सिंह कॉरिडोर के उत्तर की दिशा में खड़ा था. दोनों ही तरफ से उस वक्त वाहनों का आवागमन जारी था. अचानक दक्षिणी कॉरिडोर पर तेज आवाज ने सबका ध्यान खींचा. सभी घटना स्थल की ओर पहुंचे और देखा कि नीले रंग की बीएमडब्ल्यू कार सड़क किनारे खड़ी है जबकि कश्मीर सड़क के बीचोंबीच पड़ा हुआ है.

पुलिस ने बताया कि कश्मीर को भाटिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने बीएमडब्ल्यू कार के ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि कश्मीर सिंह और पिंटू एक साथ ही जिजामाता नगर इलाके में रहते थे.

पिंटू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने  भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.