Australia - Rokthok Lekhani News

मुंबई में खुलेगा यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का कैंपस, यूजीसी से मिली मंजूरी
मुंबई : यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि उसे मुंबई में अपना इंटरनेशनल कैंपस शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय सितंबर में मुंबई कैंपस में छात्रों के पहले बैच का स्वागत कर सकेगा।  यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की चांसलर डॉ. डायने स्मिथ-गैंडर एओ ने कहा, "यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया मुंबई का खुलना यूनिवर्सिटी और भारत के साथ हमारे रिश्तों के लिए एक अहम पड़ाव है।

सबसे जरूरी बात यह है कि इससे छात्रों के लिए नए मौके बनेंगे और उन्हें दुनिया भर में मशहूरयूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की शिक्षा मिलेगी, साथ ही वे भारत के मौकों, समुदायों और उम्मीदों से भी जुड़े रहेंगे। हम मुंबई में अपने पहले छात्रों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।"

सितंबर में छात्रों के आने से पहले यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया कैंपस में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके जरिए छात्रों को मुंबई कैंपस, पढ़ाई की व्यवस्था और वहां के माहौल के बारे में जानकारी दी जाएगी।

वाइस-चांसलर प्रोफेसर अमित चकमा ने कहा, "यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया मुंबई में अपने पहले छात्रों का स्वागत करने की दिशा में यूजीसी से मंजूरी का पत्र मिलना एक अहम कदम है। अब हमारा ध्यान पहले दिन से ही छात्रों को बेहतरीन अनुभव देने पर है। ऐसा अनुभव जो यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की एकेडमिक उत्कृष्टता और वैश्विक नजरिए को भारत में मौजूद अवसरों के साथ जोड़ता हो।"

मुंबई : यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई और चेन्नई में दो नए कैंपस खोलने का किया ऐलान
मुंबई : भारत के हायर एजुकेशन सेक्टर में एक बड़ा कदम उठाते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई और चेन्नई में दो नए कैंपस खोलने का ऐलान किया है. यह कदम भारत सरकार की तरफ से विदेशी यूनिवर्सिटीज को स्वतंत्र रूप से देश में कैंपस खोलने की इजाजत दिए जाने के बाद सामने आया है. UWA ऑस्ट्रेलिया के 'ग्रुप ऑफ ऐट' संस्थानों में से एक है. हाल ही में यूनिवर्सिटी को यूजीसी की ओर से लेटर ऑफ इंटेंट प्राप्त हुआ है और यह अगस्त 2026 से छात्रों को एडमिशन देने की तैयारी कर रही है.

एजुकेशन हब होगा भारत
UWA के डिप्टी वाइस चांसलर (एजुकेशन एंड स्टूडेंट एक्सपीरियंस) प्रोफेसर गाय लिटिलफेयर ने बताया कि भारत में निवेश करने का यह फैसला यूनिवर्सिटी की लॉन्ग-टर्म रणनीति का हिस्सा है. उन्होंने कहा, “भारत की भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या इसे इंटरनेशनल एजुकेशन के लिए अहम क्षेत्रों में से एक बनाती है. यहां विदेशी यूनिवर्सिटीज के लिए अपार संभावनाएं हैं.”

मुंबई और चेन्नई को ही क्यों चुना?
प्रोफेसर लिटिलफेयर के अनुसार, मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी होने के साथ-साथ इंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम का केंद्र भी है, जबकि चेन्नई में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और टेक्नो-साइंसेज़ के लिए छात्रों की भारी मांग है. उन्होंने कहा, “इन दोनों शहरों को चुनना काफी आसान था." UWA ने कहा कि भारत में शुरू होने वाले दोनों कैंपस में शिक्षा का स्तर ऑस्ट्रेलिया में चल रहे कैंपस के समान ही होगा. लिटिलफेयर ने कहा, “चाहे हम ऑस्ट्रेलिया में पढ़ा रहे हों या भारत में, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा.” डिप्टी वाइस चांसलर के अनुसार, नए कैंपस में न केवल कक्षा में पढ़ाई होगी, बल्कि फील्ड वर्क, रिसर्च-बेस्ड इंटर्नशिप और कम्युनिटी से जुड़ाव जैसे एक्सपीरियंस भी छात्रों को प्रदान किए जाएंगे.

स्वतंत्र कैंपस या पार्टनरशिप पर निर्णय जल्द
UWA फिलहाल इस बात पर विचार कर रही है कि भारत में कैंपस स्वतंत्र रूप से खोले जाएंगे या किसी भारतीय पार्टनर के साथ जॉइंट वेंचर के जरिए. लिटिलफेयर ने बताया, “हम दोनों ऑप्शंस के फायदे और नुकसान पर विचार कर रहे हैं."

भारत का हायर एजुकेशन मार्केट लगभग 100 अरब डॉलर का है और यह तेजी से विदेशी इंस्टीट्यूशंस के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है. प्रोफेसर लिटिलफेयर ने कहा कि भारत में निवेश न केवल एजुकेशनल दृष्टि से, बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदेमंद है. कुल मिलाकर, UWA की यह पहल बताती है कि भारत की एजुकेशन पॉलिसी में किए गए सुधार अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं. जैसे-जैसे विदेशी यूनिवर्सिटीज भारत में अपने कैंपस तैयार कर रही हैं, वैसे-वैसे भारत का दुनियाभर में शिक्षा केंद्र बनने का सपना साकार होता जा रहा है.

क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व टेस्‍ट कप्‍तान का हुआ निधन
ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान ब्रायन बूथ का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। ये जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी। ब्रायन बूथ के निधन के बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई है।

बता दें कि बूथ ने 29 बार ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 1965-66 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के दौरान दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 29 टेस्ट मैचों में 42.21 की औसत से 1773 रन बनाए।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान ब्रायन बूथ एक मिडिल ऑर्डर बैट्समैन थे। उन्होंने अपने पहले होम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। उनके निधन के बाद पूरे क्रिकेट जगत में शौक की लहर दौड़ गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उनके दुनिया को अलविदा कहने के बाद बड़ा झटका लगा है। इस कड़ी में हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने बूथ की काफी प्रशंसा की।

कचरे से पैदा की जाएगी Electricity, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी से आ रही मशीनें....
ठाणे : Thane Municipal Corporation पिछले कई सालों से डंपिंग की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में इस पर काबू पाने के लिए, महानगरपालिका प्रशासन ने कुछ साल पहले डायघर में कचरा से बिजली निर्माण करने की परियोजना को लागू करने का निर्णय लिया था। लेकिन पिछले साल इस परियोजना का खर्च अधिक होने का तर्क देते हुए महानगरपालिका प्रशासन ने परियोजना को स्थगित कर दिया था।

लेकिन, अब इस परियोजना को फिर से लागू करने के लिए महानगरपालिका ने लिया है और घनकचरा विभाग द्वारा इस परियोजना को लागू करने के लिए जोरदार गतिविधियां भी शुरू कर दी गई है। महानगरपालिका के अनुसार जहां इस परियोजना का पहला चरण दिसंबर में चालू हो जाएगा। वहीं जिस मशीन से ऊर्जा उत्पन्न होगी उसे ऑडियो-विजुअल के माध्यम से महानगरपालिका के समक्ष पेश किया जाएगा।

साथ ही महानगरपालिका घनकचरा विभाग का कहना है कि निकट भविष्य में ये मशीनें भी कार्यान्वित होगी। वर्तमान समय में शहर में करीब 1 हजार मीट्रिक टन कचरा पैदा हो रहा है। इसमें 515 मीट्रिक टन गीला कचरा, 441 मीट्रिक टन सूखा कचरा और 125 मीट्रिक टन सीएनडी कचरा (मलबा) शामिल है। इस बीच पिछले 14 साल से महानगरपालिका प्रशासन डायघर कचरा परियोजना को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत है।

तदनुसार, महानगरपालिका घनकचरा विभाग ने डायघर में कचरे से बिजली पैदा करने की परियोजना को लागू करने का निर्णय लिया था। इस परियोजना स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण, वृक्षारोपण और सुरक्षा दीवार का काम पूरा कर लिया गया है। इसके लिए एक सलाहकार भी नियुक्त किया गया था।

इन सबके लिए महानगरपालिका ने 27 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन लागत बढ़ने के कारण महानगरपालिका ने परियोजना को बंद करने का फैसला किया था। परन्तु, अब एक बार फिर महानगरपालिका इस जगह पर कचरे से ऊर्जा उत्पादन परियोजना लागू करने जा रही है। इसके लिए कदम उठाते हुए ऊपर से गुजरने वाले महावितरण के हाईटेंशन तार को भी हटा दिया है।

साथ ही परियोजना स्थल की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण भी पूरा हो गया है और वृक्षारोपण का कार्य भी चल रहा है। मंगलवार को होगा प्रस्तुतीकरण महानगरपालिका के घनकचरा विभाग के उपायुक्त मनीष जोशी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण मानी जा रही मशीन का मंगलवार को प्रेजेंटेशन किया जाएगा।

ये मशीनें ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी से आ रही है। इसे ऑडियो-विजुअल के माध्यम से महानगरपालिका के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद इस मशीन की खरीद के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।