Shah - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने बिना नाम लिए अमित शाह पर बोला हमला, पांच पॉइंट में समझिए मुद्दे
मुंबई: नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली से मुंबई तक शुरू युवाओं के आंदोलन के जरिए विपक्षी पार्टियां सरकार को निशाना बना रही हैं। महाराष्ट्र निर्माण सेना ( मनसे ) अध्यक्ष राज ठाकरे ने दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के लिए अप्रत्यक्ष तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाबदेही लेने को कहा है।

1- सोशल मीडिया के जरिए सवाल:
राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यदि विद्यार्थियों को पीटने वाले शिक्षक दंडित हो सकते हैं तो प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों और इसका आदेश देने वालों की जवाबदेही क्यों नहीं तय होती ? मुंबई में भी बड़े पैमाने पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसमें राज ठाकरे से लेकर अमित और आदित्य ठाकरे भाग ले रहे हैं।

2 - संयुक्त राष्ट्र और दुनिया के देशों का हवाला:
राज ठाकरे ने अपने पोस्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर जिन्हें एमनेस्टी इंटरनेशनल भी मान्यता देता है, स्पष्ट कहते हैं कि जब भी बल प्रयोग किया जाए वह संविधान और कानून के दायरे में आवश्यक तथा परिस्थितियों के अनुपात में होना चाहिए। साथ ही उसके लिए जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। नॉर्वे, जर्मनी, स्वीडन, फिनलैंड, डेनमार्क और न्यूजीलैंड जैसे देशों में पुलिस द्वारा बल प्रयोग की हर घटना की गंभीर जांच होती है। जांच केवल बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों की नहीं, बल्कि आदेश देने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी होती है। भारत में भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।

3 - किसके आदेश पर हुई लाठीचार्ज :
राज ठाकरे ने कहा कि दिल्ली में पुलिस ने छात्रों पर अंधाधुंध लाठीचार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ परिस्थितियों में सीमित बल प्रयोग को समझा जा सकता है, लेकिन यहां जिस तरह की हिंसा दिखाई दे रही है, वह प्रतिशोध जैसी प्रतीत हुई। सामने आए वीडियो में केवल प्रदर्शनकारी छात्र ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद आम लोग भी बेरहमी से पीटे जाते और रौंदे जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ऐसी कार्रवाई बिना ऊपर से मिले स्पष्ट आदेश के नहीं कर सकती।

4 - क्या आदेश देने वाले संविधान से ऊपर:
ऐसे में सवाल उठता है कि उन्हें पीटने का औचित्य क्या था? और पुलिस को ऐसा करने का अधिकार किसने दिया? जिस तरह शिक्षकों को छात्रों को पीटने की अनुमति नहीं है, उसी तरह पुलिस को भी नहीं होनी चाहिए। फिर ऐसा क्यों हुआ ? चाहे महाराष्ट्र पुलिस हो या देश की कोई अन्य पुलिस, कई बार पुलिसकर्मियों के पास आदेशों का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। इसलिए पूरी जिम्मेदारी केवल उन पर नहीं डाली जा सकती। असली सवाल यह है कि इतनी बेरहमी से छात्रों को पीटने के आदेश देने का अधिकार किसने दिया? क्या आदेश देने वाले खुद को संविधान से ऊपर मानते हैं?

5 -सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल :
अब सवाल यह है कि यह सुनिश्चित कौन करेगा? एक ओर देश के मुख्य न्यायाधीश कथित रूप से इन युवाओं को "कॉकरोच" कहकर संबोधित करते हैं, वहीं दूसरी ओर सर्वोच्च न्यायालय यह कहता है कि उसके पास पिटाई के वीडियो देखने का समय नहीं है। यदि ऐसा है, तो फिर उसके पास समय किस बात के लिए है? आज नौजवान इसलिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं क्योंकि उन्हें मौजूदा सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है।

मुंबई : शाहरूख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए कभी नहीं मांगे 25 करोड़, समीर वानखेड़े का बॉम्बे हाई कोर्ट में दावा
मुंबई : एनसीबी मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि उन्होंने क्रूज़ ड्रग्स मामले में अपने बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान से रिश्वत की मांग नहीं की और न ही ली। वानखेड़े के वकील आबाद पोंडा, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मई 2023 में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की याचिका पर बहस कर रहे थे।

पोंडा ने मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति सुमन श्याम की पीठ को बताया कि वानखेड़े ने शाहरुख खान से कभी रिश्वत की मांग नहीं की और न ही ली। सीबीआई की एफआईआर के अनुसार, वानखेड़े और मामले के अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर अभिनेता से ड्रग्स मामले में उनके बेटे को क्लीन चिट देने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
हालांकि, पोंडा ने अदालत को बताया कि सीबीआई के पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि वानखेड़े ने कोई रिश्वत मांगी या ली थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को क्रूज शिप कॉर्डेलिया पर कथित ड्रग्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी। वकील ने बताया कि कानून के अनुसार तलाशी ली गई और आर्यन खान समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि वह मंगलवार को याचिका पर आगे सुनवाई करेगा।

2 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार हुआ था आर्यन खान
सीबीआई ने एनसीबी की शिकायत पर समीर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश (भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी), जबरन वसूली की धमकी (आईपीसी की धारा 388) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी के आरोप में मामला दर्ज किया था। आर्यन खान को 2 अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में, एनसीबी ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, लेकिन आर्यन खान को बरी कर दिया।
समीर वानखेड़े पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस
2021 में इस चर्चित मामले में तब नया मोड़ आया जब एक 'स्वतंत्र गवाह' ने दावा किया कि एनसीबी के एक अधिकारी और एक गवाह समेत अन्य लोगों ने आर्यन खान को छोड़ने के बदले 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में एनसीबी ने वानखेड़े और अन्य लोगों के खिलाफ आंतरिक सतर्कता जांच की और उसकी जानकारी सीबीआई को दी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीबीआई की एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी वानखेड़े के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया।

मुंबई : सलिम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, मुलाकात के बाद रवाना
मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता सलिम खान से मुलाकात की। शाहरुख खान को अस्पताल परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया, जहां उन्होंने सलिम खान का हालचाल जाना और चिकित्सकों से भी संक्षिप्त बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, सलिम खान को हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन करीबी लोगों का कहना है कि उनका उपचार नियमित निगरानी में चल रहा है।

शाहरुख खान की यह शिष्टाचार मुलाकात इंडस्ट्री में आपसी सम्मान और रिश्तों की मिसाल के तौर पर देखी जा रही है। सलिम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों और निर्माताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने कई यादगार फिल्मों की पटकथाएं दी हैं। उनके योगदान को लेकर फिल्म जगत में व्यापक सम्मान है।

अस्पताल के बाहर मौजूद प्रशंसकों और मीडिया कर्मियों ने शाहरुख खान की एक झलक पाने की कोशिश की। अभिनेता ने बिना औपचारिक बयान दिए शांतिपूर्वक अस्पताल से रवाना होना पसंद किया। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने सलिम खान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुंबई: बांद्रा में देर रात आग से हड़कंप, डेजी शाह का आरोप- चुनाव प्रचार के पटाखों से लगी आग
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा इलाके में बीती रात उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां 12 मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक आग लग गयी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि इस घटना को लेकर फ़िल्म अभिनेत्री डेजी शाह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. डेजी शाह ने आरोप लगाया कि ये आग उनके फ्लैट से सटी इमारत में लगी और उनका फ्लैट भी इसकी चपेट में आ सकता था.
उन्होंने आरोप लगाया कि आग चुनाव प्रचार के दौरान पटाखों से लगी. हालांकि स्थानीय प्रसाशन ने इस बात को लेकर अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि आग लगने का सही कारण क्या था.इस दौरान अफरा-तफरी का महौल रहा.

क्या था पूरा घटनाक्रम ?
जानकारी के मुताबिक मुंबई के बांद्रा इलाके में रात एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना सामने आई. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. दमकल अधिकारियों ने जानकरी दी है कि आग लगने का कोई स्पष्ट कारण नहीं आया है. फिलहाल जांच की जा रही है. इसके साथ ही इस अग्निकांड में कोई भी जनहानि या कोई भी घायल नहीं हुआ है.

डेजी शाह ने जताई नाराजगी
आग की घटना को लेकर अभिनेत्री डेजी शाह  ने नाराज़गी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए बयान जारी करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पटाखों के इस्तेमाल की वजह से यह आग लगी है. उन्होंने इसे ‘नागरिक जिम्मेदारी की कमी’ बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर आम लोगों की जान और सुरक्षा से इतना बड़ा समझौता क्यों किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि अब सब शांत है.