sky - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आसमान में भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ड्रोन; केस दर्ज
मुंबई : पवई इलाके के साकी विहार रोड पर लोगों ने आसमान में एक ड्रोन देखा, जिससे वहां के लोग डर गए. लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी जानकारी दी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. जांच में पता चला कि यह ड्रोन एक 23 साल के युवक का है और उसके पास इसका लाइसेंस भी नहीं है.
भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच आसमान में देश के कई इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर मनाही है. ऐसे में जब स्थानीय लोगों ने यह ड्रोन देखा तो वे हैरान रह गए. पुलिस ने ड्रोन मालिक को लेकर जांच की तो पता चला कि मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले 23 वर्षीय अंकित ठाकुर ने एक साल पहले ही यह ड्रोन खरीदा था.

रिपेयर कराने के बाद ड्रोन की टेस्टिंग कर रहे थे अंकित
अंकित ठाकुर ने पुलिस को बताया कि यह ड्रोन टूट गया था और वह इसकी मरम्मत करवा रहे थे. रिपेयरिंग के बाद टेस्टिंग के लिए वह ड्रोन उड़ा कर देख रहे थे, लेकिन गलती से ड्रोन ज्यादा ऊंचाई पर चला गया. आसपास के लोगों को कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पूरी घटना का पता चला.

पवई पुलिस ने दर्ज किया केस
पवई पुलिस ने जांच के बाद अंकित ठाकुर के खिलाफ बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने का केस दर्ज कर लिया है. बता दें, बीते 4 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने एक महीने के लिए ड्रोन, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडिंग आदि चीजों पर रोक लगाई थी. प्रतिबंध की अवधि पूरी हो चुकी है. हालांकि, बिना परमिशन के ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है. अंकित ठाकुर के पास जो ड्रोन था, उसका लाइसेंस भी नहीं था.

दत्ता दलवी के बहाने शिंदे पर भड़के संजय राउत, महाराष्ट्र में आसमान से आफत गिर रही थी और सुल्तान...
मुंबई: पुलिस ने मुंबई के पूर्व महापौर दत्ता दलवी के खिलाफ धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) के दलवी ने यूबीटी सेना के कोंकण पदाधिकारियों की एक सभा में सीएम शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

शिंदे गुट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दलवी ने एक व्यक्ति (सीएम शिंदे) के संवैधानिक पद पर आसीन होने के बारे में अपमानजनक बयान दिए। दलवी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों पर दृढ़ हैं और उन्होंने कहा कि वे अपमानजनक नहीं थे और वास्तव में शिवसेना नेता आनंद दिघे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने पिछले साल रिलीज हुई अपनी बायोपिक धर्मवीर में उनका इस्तेमाल किया था।

वहीं संजय राउत ने भी दत्ता दलवी का समर्थन किया है। दत्ता दलवी 2005 से 2007 तक महापौर रहे और तीन बार बीएमसी में पार्षद रहे। उन्होंने कहा, 'मैं बालासाहेब ठाकरे का कट्टर शिव सैनिक हूं। मैं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में काम कर रहा हूं। मुझे अपने बयान के लिए खेद नहीं है। क्योंकि मैंने आनंद दिघे के साथ काम किया है। मैंने वही शब्द बोला है जो आनंद दिघे के चरित्र ने फिल्म में इस्तेमाल किया था।'

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'पांच दिन हो गए, कहीं बेमौसम बारिश हो रही है, कहीं ओलावृष्टि हो रही है, पूरे महाराष्ट्र की स्थिति गंभीर है...जब ये संकट, आसमान से आफत गिर रही थी, तो हमारे मुख्य सुल्तान और डेप्युटी सुल्तान प्रचार में व्यस्त हो गए। कोई छत्तीसगढ़ चला गया, कोई तेलंगाना, जैसे वे नहीं गए तो वहां चुनाव नहीं होंगे...' संजय राउत ने कहा कि विदर्भ, नासिक से लेकर उत्तर महाराष्ट्र, कोंकण और ठाणे में भारी नुकसान हुआ है। हमारे 11 करोड़ किसान संकट में हैं, उन्हें इस बारे में चिंता नहीं है। विधानसभा में सवाल उठेगा इसलिए आज पहुंच गए। नौटंकी करने।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत और उनके भाई विधायक सुनील राउत भांडुप पुलिस थाने पहुंचे और दलवी को समर्थन दिया। राउत ने दावा किया कि दलवी के इस्तेमाल किया गया शब्द असंसदीय नहीं था।

सुनील राउत ने कहा, 'पूरा पुलिस बल उसके घर में घुस गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। दलवी ने रैली में केवल जनता की भावना व्यक्त की। गद्दारों के दिलों का सम्राट मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है और खुद को हिंदुओं के दिलों का सम्राट कह रहा है, यह वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे का अपमान है।

वास्तव में इसके लिए एकनाथ शिंदे पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए।' राउत ने दावा किया कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए गिरफ्तारी की गई है क्योंकि मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, 'हम दत्ता दलवी के बयान का समर्थन करते हैं।'

विधायक सुनील राउत ने कहा कि दलवी को बिना कोई नोटिस दिए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, 'हालांकि हमें न्यायपालिका में विश्वास है, लेकिन हमें सरकार में विश्वास नहीं है। अगर हमें गुरुवार तक (न्यायिक हिरासत में) रोक नहीं मिलती है, तो हम एलबीएस रोड, राजमार्ग और पूर्वोत्तर मुंबई के सभी पुलिस थानों में (यातायात) जाम सुनिश्चित करेंगे।'

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए बड़ी खरीद को मंजूरी दी , आकाश में जल्द दिखेंगे स्वदेशी Su- 30MKI विमान
रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने शुक्रवार (15 सितंबर) को भारतीय सेना (Indian Army) के लिए स्वदेशी विमान (Indigenous Aircraft) खरीदने की मंजूरी दे दी है। जो देश में तैयार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने आज भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के लिए 12 Su-30 MKI खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसका निर्माण भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट के लिए 11,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इस परियोजना में विमान और संबंधित ग्राउंड सिस्टम शामिल होंगे। विमान में आवश्यकता के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री शामिल होगी। आपको बता दें कि ये भारतीय वायुसेना के सबसे आधुनिक Su-30 MKI विमान होंगे, जो कई भारतीय हथियारों और सेंसर से लैस होंगे।

डीएसी ने 45,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी आपको बता दें कि हाल ही में 15 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। बैठक में रक्षा अधिग्रहण परिष लगभग 45,000 करोड़ रुपये के 9 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी है। मंत्रालय ने कहा कि ये सभी खरीदारी खरीद (भारतीय - स्वदेशी रूप स डिजाइन, विकसित और निर्मित (आईडीएमएम)/ खरीदें (भारतीय) श्रेणी के तहत भारतीय विक्रेताओं से की जाएगी, जिससे भारतीय रक्षा उद्योग को 'आत्मनिर्भर भारत' की ओर बढ़ावा मिलेगा।

नौसेना समेत कई रक्षा सौदों को भी मंजूरी

मंत्रालय ने आगे कहा कि डीएसी ने भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के सर्वेक्षण जहाजों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है, जिससे हाइड्रोग्राफिक संचालन करने में इसकी क्षमताओं में काफी वृद्धि होगी। साथ ही, डीएसी ने भारतीय वायु सेना के प्रस्तावों के लिए एओएन को भी मंजूरी दे दी, जिसमें परिचालन सटीकता और विश्वसनीयता में सुधार के लिए डोर्नियर विमान का एवियोनिक अपग्रेडेशन शामिल था। बता दें कि डीएसी ने स्वदेशी रूप से निर्मित एएलएच एमके-IV हेलीकॉप्टरों के लिए एक शक्तिशाली स्वदेशी सटीक निर्देशित हथियार के रूप में ध्रुवस्त्र शॉर्ट रेंज एयर-टू-सरफेस मिसाइल की खरीद को मंजूरी दे दी है।

उद्धव ठाकरे ने दी गृहमंत्री अमित शाह को खुली चुनौती, मुंबई आइए, आसमान दिखा देंगे...
मुंबई : शिवसेना का उद्धव गुट कुर्सी जाने के बाद नए सिरे से खुद को स्थापित करने में जुट गया है. इस कड़ी में पहली बार उद्धव ठाकरे बीजेपी सरकार पर तल्ख तेवर में हमलावर हुए हैं. उद्धव ने एक कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह पर कहा कि अमित शाह ने मुंबई में आकर कहा था कि शिवसेना और उद्धव ठाकरे को ज़मीन दिखाना है. मेरा कहना है कि आने दीजिए अमित शाह को, आसमान दिखाए बिना नहीं रहेंगे.

उद्धव ठाकरे ने अपना आक्रमक रुख जारी रखा. उन्होंने कहा, अमित शाह को उद्धव ठाकरे की खुली चुनौती है, हिम्मत है तो महीने भर में BMC का चुनाव लेकर दिखाएं. मुंबई का हर समाज हमारे साथ है. गुजराती भी हमारे साथ. हिन्दुओं में कोई फूट नहीं है. अमित शाह में हिम्मत है तो BMC का चुनाव और विधान सभा चुनाव महीने भर में यहां कराकर दिखाएं.

उद्धव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि 70 साल बाद देश में चीता लाए, लेकिन आवाज सुना तो बिल्ली जैसी. शिवसेना की यवतमाल से सांसद भावना गवली पर बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. बाद में उसी सांसद से पीएम ने रखी बंधाई. कोई और मिला नहीं क्या? ठाकरे परिवार और शिवसेना को ख़त्म करने के लिए सभी साथ आ रहे हैं. मेरा कहना है की आएं और मुक़ाबला करें, हम तैयार हैं.

पीएम पर निशाना साधते-साधते उन्होंने कहा, बीजेपी के साथ मुन्ना भाई ( राज ठाकरे ) भी आए हैं. कोई दिक़्क़त नहीं सभी का मुक़ाबला करेंगे. देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि ये आख़री चुनाव है. इस तरह ये चुनाव लड़ें, मेरा कहना है की उनका ये आख़िरी चुनाव ही होगा. वेदांता-फॉस्कॉन प्रोजेक्ट शिंदे सरकार आने के बाद गुजरात चला गया.

भीड़ देखकर उत्साहित हुए उद्धव बोले आज इतनी भीड़ है तो दशहरा में क्या तस्वीर होगी और आज मैं ये साफ़ करना चाहता हूं कि दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी. लेकिन मैं अपने कार्यकर्ताओं को कहता की अपना पहला चुनाव है ये ध्यान में रखते हुए काम करना है.