education minister - Rokthok Lekhani News

भारत लौट रहे अभिजीत डिपके, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले संविधान पर जताया भरोसा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत डिपके ने अमेरिका से भारत लौटते समय एक संदेश जारी कर कहा है कि वह अपना भविष्य और संघर्ष संविधान के हाथों में छोड़कर भारत आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं भारत आ रहा हूं... अपना भाग्य संविधान के हाथों में छोड़कर।"

डिपके 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत लौट रहे हैं। यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। CJP का आरोप है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े विवादों ने लाखों छात्रों को प्रभावित किया है।

हाल ही में डिपके ने अपने समर्थकों से दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़ न लगाने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि आंदोलन का फोकस छात्रों के मुद्दों और संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखने पर होना चाहिए।

इससे पहले CJP ने दिल्ली में अपने तीन आधिकारिक प्रवक्ताओं की घोषणा की थी और जंतर-मंतर प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की थी। संगठन का दावा है कि यह आंदोलन युवाओं, शिक्षा और जवाबदेही जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।

इस बीच, प्रदर्शन को लेकर कानूनी और राजनीतिक बहस भी जारी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रदर्शन पर प्रतिबंध या अतिरिक्त पाबंदियों की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

वहीं, कुछ विवादित वीडियो और बयानों को लेकर भी चर्चा तेज हुई है। हालांकि डिपके ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनका प्रस्तावित प्रदर्शन शांतिपूर्ण, कानूनी और संवैधानिक दायरे में रहेगा।

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान...चौथी क्लास तक के बच्चों को मिलेगी होम वर्क से आजादी
मुंबई: राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर स्कूल से बच्चों को होम वर्क दिए जाने का सिस्टम ही खत्म करना चाहते हैं। पहली से चौथी क्लास तक के छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को होम वर्कसे आजादी मिल सकती है।उनका कहना है कि वह शिक्षा विशेषज्ञों से बातचीत करने के बाद इस बारे में फैसला करेंगे।

अगर सरकार के स्तर पर अगले साल शुरू होने वाले आगामी शिक्षा सत्र में स्कूलों से पहली से चौथी क्लास के बच्चों को होम वर्क दिया जाना बंद हो जाएगा, तो इससे छोटे बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कुछ हद तक कम होगा। उन्हें खेलने के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा। उनके भीतर कलात्मकता बढ़ेगी।

राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर का कहना है कि पहली से चौथी क्लास के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों से होम वर्क खत्म करने का विचार फिलहाल मेरा व्यक्तिगत है। यह एक बड़ा फैसला है। इसे लेने से पहले शिक्षक संगठनों, स्कूल संचालकों आदि से भी विचार विमर्श करना होगा।

उसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा। मैं चाहता हूं कि बच्चों पर पढ़ाई बोझ न बने। पढ़ाई के साथ बच्चों का मानसिक विकास हो। होम वर्क शिक्षकों के लिए अपनी जिम्मेदारी से बचने का तरीका न बने। शिक्षक विद्यार्थियों को इस तरह से पढ़ाएं कि बच्चों को कम समय में आसानी से समझ में आ सके, ताकि उन्हें होम वर्क की जरूरत ही न पड़े।

यदि इस तरह निर्णय महाराष्ट्र का शिक्षा विभाग लेता है तो यह एक बड़ा बदलाव होगा। हालांकि यह कितना संभव होगा और क्या इसे मान्यता मिल पायेगी। यह तो संबंधित विभाग और लोगों की मीटिंग के बाद ही पता चल पायेगा।