OTT - Rokthok Lekhani News

मुंबई से बॉलीवुड तक था जलवा; कौन था असली मटका किंग? ओटीटी पर धूम
मुंबई : 70 के दशक पूरे देश में एक अजीब से सट्टे के लिए पागल हो रहा था. तकरीबन हर कोई सट्टे पर पैसा लगा रहा था. मुंबई का मटका सट्टा. पहले एक ओपन नंबर निकलता था और फिर क्लोज. रकम दांव पर लगाने वालों को एक पर्ची मिलती थी. जिसमें उसके लगाए नंबर और दांव लगाई रकम लिखी होती थी. और कुछ नहीं. जीते तो 9 गुना रकम मिलती थी. देश में जिस जगह लैंडलाइन फोन था, वहां इस सट्टे का जलवा था. इसका किंग था रतन खत्री. बंटवारे में पाकिस्तान से उजड़ कर मुंबई आया एक नौजवान. सच में उसकी कहानी रंक से राजा बनने की जीती जागती मिसाल है. उसने हजारों करोड़ रुपए. बॉलीवुड में उसका जलवा था.

मटका किंग रतन खत्री की कहानी गजब की है. कैसे उसने ये सट्टा शुरू किया, कैसे भारत के सबसे बड़े अवैध जुआ साम्राज्य का संस्थापक बना. रतन खत्री 1960 के दशक में मुंबई में एक कपड़ा व्यापारी के यहां काम करता था. फिर वो एक सट्टा खिलाने वाले से जुड़ा. फिर अलग होकर अपना बड़ा एंपायर बनाया.

बंटवारे में पाकिस्तान से मुंबई आया
रतन खत्री का जन्म लगभग 1932 में कराची में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था. 1947 के विभाजन के समय वह परिवार के साथ मुंबई आ गया. तब वह किशोर ही था. खत्री ने टेक्सटाइल मिलों और बाजारों में काम शुरू किया. मुंबई में उस समय कपड़ा मिलों, कपास कारोबार का बोलबाला था. न्यू यॉर्क कॉटन एक्सचेंज से आने वाले भावों से रोज बाजार ऊपर नीचे होता था. लोग इन भावों पर भी दांव लगाते थे.

साधारण जिंदगी के शुरुआती सालों में रतन खत्री मिल वर्करों और छोटे व्यापारियों के बीच घुल-मिल चुका था. वह बेशक कपड़ा बाजार में काम करता लेकिन जल्द ही कॉटन एक्सचेंज के नंबरों पर सट्टा लगाने लगा, तब बांबे में बहुत से लोग ऐसा करते थे. ये आंकड़ा जुआं कहलाता था. रतन की गिनती बुद्धि तेज थी. उन्हीं दिनों वो कल्याणजी भगत के संपर्क में आया, जो वर्ली मटका चलाता था.

रिफ्यूजी से छोटा सट्टेबाज
कल्याणजी ने मटका की शुरुआत की थी. वह मटका में ताश के सारे पत्तों को डालकर नंबर निकालता था. रतन उसके साथ काम करने लगे. अभी उसकी जिंदगी मामूली ही थी. ये कह सकते हैं कि ऱिफ्यूजी से वह छोटा सट्टेबाज बन गया था.
यूं शुरू हुआ मटका किंग बनने का सफर
1962 के आसपास जीवन में मोड़ आया. रतन के दोस्तों ने उससे अपना सिंडिकेट शुरू करने को कहा. कल्याणजी के साथ थोड़े मतभेद के बाद रतन ने 1964 में अपना ‘रतन मटका’ या ‘मेन बाजार मटका’ शुरू किया. बस यहीं से उसका ‘मटका किंग’ बनना का सफर शुरू हुआ. वह इस मामले में अलग था कि उसने इस खेल को पारदर्शी बनाया. पहले नंबर गुप्त तरीके से निकलते थे, रतन ने सार्वजनिक ड्रॉ शुरू किए.
कहा जाता है कि एक बार वो मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ्तर गया. क्राइम रिपोर्टरों को साथ लिया. ज़वेरी बाजार ले गया. वहां मटके में कार्ड डाले गए, तीन नंबर निकाले गए. रिपोर्टरों ने खुद कार्ड निकाले. यह तरीका तुरंत हिट हो गया. लोग विश्वास करने लगे -‘रतन मटका’ में धांधली नहीं होती. उसने दो चीजें जोड़ीं – समय की पाबंदी और भरोसा. सुबह-शाम दो ड्रॉ, फोन से नंबर पूरे मुंबई, गुजरात, यहां तक कि दुबई-लंदन तक पहुंचाए जाते थे. टेलीफोन लाइन जहां जाती, मटका सट्टा कारोबार वहां फैल जाता.

70 के दशक में रोजाना एक करोड़ रु का टर्नओवर
1970 के दशक तक रोजाना टर्नओवर एक करोड़ रुपये तक पहुंच गया. गरीब मिल मजदूर से लेकर अमीर व्यापारी, फिल्मी हस्तियां और नेता तक सब दांव लगाते. रतन ने मटका को एलीट क्लब से आम आदमी का खेल बना दिया.
रतन ने अपनी निजी जिंदगी को जुए के कारोबार से अलग रखा. इसी वजह से पब्लिक डोमेन में उसके परिवार, शादी और बच्चों का कोई जिक्र नहीं मिलता. रतन की जिंदगी मुख्य तौर पर नंबर्स, कारोबार और मुंबई की अंडरवर्ल्ड की थी.

फिल्म भी बनाई
कारोबार फैलने के साथ रतन ने फिल्मों में भी कदम रखा. 1976 में उसने रंगीला रतन फिल्म प्रोड्यूस की, जिसमें ऋषि कपूर, परवीन बाबी और अशोक कुमार थे. रतन ने खुद छोटा रोल किया. ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला में लिखा कि रतन कभी-कभी उन्हें या अशोक कुमार को फोन करके कार्ड चुनने को कहते. वह नंबर मुंबई में ‘लकी नंबर’ बन जाता. यह उसका बॉलीवुड कनेक्शन था.

क्यों बंद किया मटका सट्टा धंधा
1975-77 की इमरजेंसी के दौरान रतन को 19 महीने जेल हुई. जेल से निकलकर वो फिर सक्रिय हुआ. लेकिन 1990 के दशक में पुलिस छापे, राज्य लॉटरी और अन्य सट्टेबाजी के विकल्पों ने मटका को कमजोर किया. 1993 में आखिरी तूफान आया. वो परिवार के साथ लंदन छुट्टी मनाने जा रहा था. जब वो एयरपोर्ट पहुंचा तो पता लगा कि उसका नाम नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया. परिवार और लोगों के सामने उसकी बहुत बेइज्जती हुई. बस इसके बाद उसने मटका बंद करने का फैसला किया. बाद में महालक्ष्मी रेसकोर्स पर घोड़ों पर छोटे-मोटे दांव लगाता रहा.

फिल्म फाइनेंशिंग और डिस्ट्रीब्यूशन
1990 के दशक में रतन ने फिल्म फाइनेंशिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में हाथ आजमाया, लेकिन मुख्य कारोबार खत्म हो चुका था. 9 मई 2020 को 88 साल की उम्र में मुंबई में घर में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

वरुण-कृति की फिल्म भेड़िया 6 महीने बाद ओटीटी पर हो रही है रिलीज... नोट कीजिए ये डेट
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6  महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। डायरेक्टर अमर कौशिक की ये फिल्म साल 2022 की 10वीं सबसे बड़ी ग्रॉसर फिल्म बनी थी। फैंस को भेड़िया के ओटीटी पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, वो काफी समय से आस लगाए बैठे थे। रुण-कृति के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है कि अब भेड़िया के ओटीटी रिलीज की डेट सामने आ गई है।  भेड़िया, 26 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ हुई डील के बाद हिंदी फिल्मों के लिए सिनेमा के बाद ओटीटी पर रिलीज होने का विंडो कम से कम 8 हफ्ते यानी दो महीने का रखा गया है।

लेकिन भेड़िया रिलीज के 6 महीने बाद भी ओटीटी पर नहीं आई तो फैंस को चिंता हुई। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। हालांकि सिर्फ भेड़िया नहीं बल्कि विक्रम वेधा भी इसके प्रीमियर के लगभग 6 महीने बाद एक ही मंच पर रिलीज हो रही है। जियो सिनेमा ने आक्रामक रूप से खुद को भारत की प्रमुख स्ट्रीमिंग दिग्गज के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया है। पिछले महीने ही, प्रेस इवेंट में जियो स्टूडियो ने 100 प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जो अगले कुछ सालों में उनके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगे।

फिलहाल तो विक्रम वेधा और भेड़िया नंबर लगाए हुए है इसके आलावा लाइन में ब्लडी डैडी भी है। पिछले महीने एक प्रेस इवेंट में, भेड़िया 2 की आधिकारिक घोषणा भी की गई थी। यह फिल्म 2025 में सिल्वर स्क्रीन पर आएगी और फिर थिएटर में रिलीज होने के कुछ महीनों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी आ जाएगी। भेड़िया 2 वहीं से शुरू रहेगी जहां स्त्री 2 खत्म होती है। जिन्हें नहीं पता उनके लिए बता दें कि भेड़िया, रूही और स्त्री मेडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं।

फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ती अब ओटीटी पर दिखाएगी दम?
अजय देवगन की भोला बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही स्ट्रग्ल कर रही है। फिल्म अपना दम दिखा पाने में नाकामयाब साबित हो रही है। अब भोला के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है। भोला, अजय देवगन के डायरेक्शन में बनी चौथी फिल्म है। भोला को हिट बनाने के लिए एक्टर ने सारे पैंतरे आजमाए। जोर-शोर से प्रमोशन करने से लेकर रोड शो करने तक, उन्होंने कई अलग-अलग तरकीब अपनाए। हालांकि, रामनवमी जैसे फेस्टिवल पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींच पाने में असफल रही। भोला के ओटीटी रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार खबर ट्रेंड कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोला ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी।

हालांकि, फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  भोला के ओटीटी रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म के इस साल के मिड में रिलीज होने की उम्मीद है। मेकर्स की तरफ से अभी रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोला इस साल जून के पहले हफ्ते में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो सकती है। अजय देवगन की भोला लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और लगातार आगे बढ़ रही है।

भोला का अब तक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 115 करोड़ हो गया है। वहीं, डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म लड़खड़ाते हुए नजर आ रही है। 30 मार्च को रिलीज हुई भोला ने 17वें दिन देशभर में लगभग 82.44 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया है। अजय देवगन के अलावा भोला में तब्बू, संजय मिश्रा, गजराज राव और दीपक डोबरियाल भी अहम किरदारों में हैं। भोला साउथ फिल्म कैथी का ऑफिशियल रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में कार्थी लीड रोल में थे।

चिरंजीवी की गॉडफादर ओटीटी पर हुई रिलीज...जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म
बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान और चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। मल्टीस्टारर फिल्म अब ओटीटी पर पर भी रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली इस फिल्म को 19 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। गॉडफादर साल 2019 ही हिट मलयालम फिल्म 'लूसिफर' का रीमेक है। 'गॉडफादर' मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 19 नवंबर को आ चुकी है। खबरों के मुताबिक,  नेटफ्लिक्स ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं।

इस डील में हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं के राइट्स भी शामिल हैं। नए नियम के मुताबिक अब फिल्मों को थियेटर में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ओटीटी पर भी रिलीज किया जा सकेगा। ऐसे में अब चिरंजीवी और सलमान खान के फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं।

'गॉडफादर' फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ सलमान खान और नयनतारा भी हैं। हालांकि, फिल्म में सलमान का कैमियो रोल है फिर भी फैन्स पहली बार चिरंजीवी और सलमान को एक साथ देख कर काफी खुश हुए थे। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

निर्देशक मोहन राजा की फिल्म 'गॉडफादर'  फिल्म की सफलता के बाद सलमान खान और चिरंजीवी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देते हुए भी नजर आए थे। चिरंजीवी ने फिल्म की सफलता के लिए अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की खूब प्रशंसा भी की थी। चिरंजीवी ने कहा था, वेट्टावलियन मसूद भाई के रूप में सलमान की भूमिका ने फिल्म को सफलता दिलाई है।