Punjab - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : पंजाब - गुजरात में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
नई दिल्ली : पंजाब वासियों को फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिली है. बीते दिन से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और आसमान भी बादलों से घिरा हुआ है. कई स्थानों पर मौसम बदलने के कारण तापमान में भी कमी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ और फिर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा.

गरज-चमक के साथ बरसेगा बारिश
विभाग ने चेतावनी दी है कि सूबे के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिनों के लिए मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की गई है.  IMD के मुताबिक  आज से 21 मार्च 2026 तक कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज तूफान का असर देखने को मिल सकता है. आज और 18 मार्च को सूबे भर में कोई बड़ी चेतावनी नहीं है और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों को कुछ राहत मिलेगी और दिनचर्या साधारण रहेगी.

गुजरात में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
गुजरात राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश की भविष्यवाणी की गई है. गुजरात के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अपरएयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन को लेकर बारिश की भविष्यवाणी की गई है. कल बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा में बेमौसम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही जामनगर, मोरबी, कच्छ में भी गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है.

राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में वातावरण में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन बनासकांठा, पाटन और साबरकांठा के साथ-साथ सौराष्ट्र के जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका और कच्छ जिले में हल्की बारिश हो सकती है. 19 मार्च गुरुवार को भरूच, सूरत, डांग, तापी में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की गई है. नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर में बेमौसम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 19 मार्च को जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ, दीव में भी गरज के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है.

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत मामले में गिरफ्तार
चंडीगढ़ : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए को चंडीगढ़ जिला अदालत में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिलौलिए पंजाब के नाभा निवासी कृष्णू को फतेहगढ़ साहिब के एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले की जांच के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर व्यापक छापेमारी भी की है। इस दौरान सीबीआई को भारी मात्रा में नकदी, सोना, लग्जरी घड़ियां और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी की छापेमारी में उनके घर और फार्म हाउस से भी सामान मिला है वह बेशकिमती है। उनके फार्महाउस से महंगी शराब और हथियार मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को महंगी शराब और हथियारों का शौक है।

चंडीगढ़ स्थित के आवास से बरामदगी

लगभग 7.5 करोड़ नकद

करीब 2.5 किलोग्राम सोने के गहने

रॉलेक्स और रॉडो ब्रांड की 26 लग्जरी घड़ियां

परिवारजनों और संदिग्ध बेनामी नामों पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज

कई बैंक खातों के विवरण और लॉकर की चाबियां

चार हथियार और 100 जिंदा कारतूस

समराला स्थित फार्महाउस से बरामदगी

महंगी 108 शराब की बोतलें

5.7 लाख नकद

17 जिंदा कारतूस

बिचौलिए के आवास से

21 लाख नकद

कई संदिग्ध और आपत्तिजनक दस्तावेज
सीबीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस के रूपनगर रेंज के डीआईजी और उनके कथित बिचौलिए को आज चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया है। जांच एजेंसी ने कहा कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

मुंबई : पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व कार्यकारी अधिकारी के वी ब्रह्माजी राव सात साल बाद बरी
मुंबई : विशेष अदालत मुंबई ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पूर्व कार्यकारी अधिकारी के वी ब्रह्माजी राव को सात साल बाद बरी कर दिया है। उन पर भगोड़े आभूषण व्यवसायी नीरव मोदी से जुड़े 23,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में पहली बार आरोप लगाया गया था। विशेष अदालत ने इस मामले में सीबीआई की चुन-चुनकर काम करने की नीति पर सवाल उठाए। इस मामले में व्यक्तियों और कंपनियों समेत 25 आरोपी हैं। केवी ब्रह्मजी राव इस मामले से बरी होने वाले पहले शख्स हैं। विशेष सीबीआई न्यायाधीश ने कहा कि राव को अलग-थलग करके उन पर आपराधिक दायित्व का बोझ नहीं डाला जा सकता। विशेष न्यायाधीश ए वी गुजराती ने कहा कि यह ध्यान देने योग्य है कि अभियोजन पक्ष ने अधिकारियों के खिलाफ चुन-चुनकर काम किया था...। दस्तावेजों से पता चलता है कि अभियोजन पक्ष ने केवल कुछ लोगों को ही फंसाने का फैसला किया है, जबकि निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान स्तर पर खड़े अन्य लोगों को छोड़ दिया है।

कोर्ट ने क्या कहा
न्यायाधीश ने कहा कि किसी भी तरह से यह नहीं कहा जा सकता कि राव ने कोई आर्थिक लाभ प्राप्त किया या जनहित की रक्षा के उपायों की अवहेलना की। जज ने कहा, कि केवल पीएनबी का कार्यकारी निदेशक होना, यह तथ्य कि आरबीआई के निर्देशों के कार्यान्वयन में आयकर विभाग के एकतरफा फैसले और एमडी- सीईओ के विधिवत अनुमोदन के कारण देरी हुई, बिना किसी अन्य आरोप के, साजिश और धोखाधड़ी का अपराध नहीं बनता। इसलिए, इस अदालत का मानना है कि आरोपपत्र में उल्लिखित किसी भी प्रावधान के तहत आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता।

पहले नहीं थे आरोप
न्यायाधीश ने कहा कि आरबीआई ने 2018 में नई दिल्ली की एक मजिस्ट्रेट अदालत में की गई अपनी शिकायत में राव को शामिल नहीं किया गया था। पीएनबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों- पूर्व एमडी एवं सीईओ उषा अनंतसुब्रमण्यम, कार्यकारी निदेशक संजीव शरण और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग प्रभाग के महाप्रबंधक नेहल अहद - को आरोपी बनाया गया था। तीनों को सीबीआई मामले में भी आरोपी बनाया गया है।

'हर शाखा पर नजर रखना संभव नहीं'
न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी (राव) उस शाखा में सीधे तौर पर काम नहीं कर रहा था, जहां बैंक के कर्मचारियों ने धोखाधड़ी की। वह पर्यवेक्षक के रूप में काम कर रहा था। 7,000 से ज़्यादा शाखाएं उसके नियंत्रण में थीं। इन परिस्थितियों में, हर शाखा में हो रहे लेन-देन पर नज़र रखना मानवीय रूप से असंभव है। राव के खिलाफ आरोप अस्पष्ट और सबूतों से समर्थित नहीं हैं और कार्यवाही जारी रखने की अनुमति देने से उन्हें अनुचित उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा, जो निष्पक्ष प्रक्रिया की संवैधानिक गारंटी के विपरीत है।

साजिश में शामिल होने के सबूत नहीं
आपराधिक षड्यंत्र में राव की भूमिका के आरोपों का खंडन करते हुए, न्यायाधीश ने कहा कि कुशासन या कानून-व्यवस्था का एक क्षणिक उल्लंघन, ठोस प्रयास और विचारों के मेल के स्पष्ट प्रमाण के बिना उच्चतम स्तर पर आपराधिक षड्यंत्र के बराबर नहीं है। धोखाधड़ी एक ही शाखा का एक स्थानीय मामला था, और बैंक की पदानुक्रमिक संरचना के कारण, दिल्ली में नीति-निर्माण की भूमिका में एक वरिष्ठ अधिकारी को ऐसे स्थानीय मामले की जानकारी तब तक नहीं होती जब तक कि इसे आगे नहीं बढ़ाया जाता। न्यायाधीश को इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला कि राव ने आंतरिक दिशानिर्देशों की अवहेलना की हो या अधीनस्थों पर बैंक की प्रक्रियाओं से विचलित होने का दबाव डाला हो।

मुंबई : मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे; पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा
मुंबई : अभिनेता सोनू सूद भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादातर विलेन का किरदार निभाते हैं, लेकिन वह असल जिंदगी में किसी हीरो से कम नहीं हैं। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई इलाकों में तबाही मचाई है और इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद प्रभावित लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पंजाब में फंसे बाढ़ पीड़ितों से मदद का वादा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ इलाकों में लोगों तक जरूरत के सामान पहुंचा दिए हैं, और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "हम पंजाब के कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंच चुके हैं और बाकी जगहों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यह सिर्फ मदद नहीं है, यह हमारा वादा है कि हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे।

उनकी यह बातें लोगों के दिलों को छू रही हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी सोनू ने जरूरतमंदों की मदद के लिए दिन-रात काम किया था। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने से लेकर मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने तक, उन्होंने हर संभव मदद की थी। पंजाब में बाढ़ ने कई गांवों और कस्बों को प्रभावित किया है। घर, फसलें और आजीविका का नुकसान झेल रहे लोगों के लिए सोनू की यह पहल एक बड़ा सहारा है। उनकी टीम राहत सामग्री वितरित करने और जरूरी सहायता पहुंचाने में जुटी है।

सोनू सूद अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं। 25 जुलाई 2020 को उन्होंने किसान की दो बेटियों की मदद की थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें किसान की दो बेटियां खेत जोतती हुई दिखी थीं। सूद ने उस किसान परिवार को तुरंत एक ट्रैक्टर भिजवाया। 5 अगस्त 2020 को उन्होंने 101 मेडिकल छात्रों की मदद की। मास्को में फंसे छात्रों को चार्टर्ड उड़ान के जरिए सुरक्षित चेन्नई पहुंचाया। महामारी के दौरान प्रवासी कामगारों को उनकी नौकरी तलाशने के लिए वेबसाइट और ऐप लॉन्च किए।