Canada - Rokthok Lekhani News

कनाडा : कनाडा में बड़ा हादसा... ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से दो भारतीय छात्रों की मौत !
कनाडा में दो भारतीयों के साथ हादसा हो गया. एक प्लेन क्रैश की वजह से दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर रविवार (20 सितंबर) को शोक व्यक्त किया.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा, 'वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.'

उसने कहा, 'इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं. हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं.' CBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सस्केचेवान के किसबी के पास हर्वस एयर कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई. विमान को रजिस्टर करने वाली यह कंपनी एक फ्लाइट स्कूल भी चलाती है. रिपोर्ट में हर्वस एयर के अध्यक्ष एडम पेनर के बयान का हवाला देते हुए बताया गया है कि विमान में दो लाइसेंस प्राप्त पायलट सवार थे. वे अपने कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए उड़ान के घंटे पूरे करने के मकसद से इस विमान को किराए पर लेकर रेजिना से कार्लाइल (सस्केचेवान) होते हुए स्टीनबैक (मैनिटोबा) की ओर रात की उड़ान पर निकले थे.

मुंबई-कनाडा यात्रा होगी आसान, एअर इंडिया हर हफ्ते संचालित करेगी 10 सीधी उड़ानें
मुंबई : भारत की प्रमुख एयरलाइन एअर इंडिया मुंबई से कनाडा के लिए नई नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस नई अंतरराष्ट्रीय सेवा के शुरू होने से भारत और कनाडा के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होगा। एयरलाइन की योजना इस रूट पर हर सप्ताह 10 उड़ानों का संचालन करने की है।
नई उड़ान सेवा से मुंबई और कनाडा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी कई यात्रियों को कनाडा जाने के लिए अन्य शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू होने से समय की बचत होगी और यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेगा।

एअर इंडिया के अनुसार, यह विस्तार उसकी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। एयरलाइन लगातार लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने और यात्रियों को अधिक सीधी उड़ानों की सुविधा देने पर ध्यान दे रही है। मुंबई से कनाडा जाने वाले यात्रियों में बड़ी संख्या में छात्र, कारोबारी, पर्यटक और प्रवासी भारतीय शामिल होते हैं। ऐसे में इस नई सेवा से विशेष रूप से भारतीय समुदाय और विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक, शैक्षणिक और पारिवारिक संबंधों को देखते हुए सीधी उड़ानों की मांग लगातार बढ़ रही है। मुंबई जैसे बड़े आर्थिक केंद्र से कनाडा के लिए अधिक सीधी उड़ानें शुरू होना अंतरराष्ट्रीय यात्रा नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई सेवा के तहत उड़ानों का संचालन किस विमान से होगा, किराया कितना रहेगा और उड़ान का पूरा शेड्यूल क्या होगा, इसकी जानकारी एयरलाइन की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद स्पष्ट होगी।

एअर इंडिया हाल के वर्षों में अपने बेड़े के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय मार्गों को बढ़ाने पर तेजी से काम कर रही है। नई उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलने के साथ-साथ भारत के विमानन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग; हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी
नई दिल्ली : कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई है। कुछ दिनों पहले ही कनाडा में के सरे में उनके कैफे का उद्घाटन हुआ था। पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर उन्होंने कनाडा में एक शानदार रेस्टोरेंट खोला है। कैफे का नाम 'कैप्स कैफे' रखा है।

हरजीत सिंह लाडी ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी
बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के एक कार्यकर्ता और एनआईए (भारत) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।

हालांकि, उनके कैफे को क्यों निशाना बनाया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, कपिल शर्मा की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भारतीय मूल के गैंगस्टर की कनाडा में हत्या, पुलिस को टार्गेट किलिंग की आशंका
भारतीय मूल के एक गैंगस्टर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह एक रिसेप्शन समारोह में जा रहा था, जब अज्ञात हमलावर ने उसी गोली मार दी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या से आधे घंटे पहले वह डांस फ्लोर पर साथियों के साथ डांस कर रहा था. रिसेप्शन वेन्यू से जैसे ही वह बाहर निकला अज्ञात हमलावरों ने उसपर हमला कर दिया. गैंगस्टर की पहचान पंजाब के अमरप्रीत (चक्की) समरा के रूप में हुई है...Indian-origin gangster killed in Canada...

अमरप्रीतकनाडा पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल था. वह अपने गैंगस्टर भाई रविंदर के साथ एक शादी समारोह में पहुंचा था. वे यूएन गैंग के साथ गठबंधन में काम कर रहे थे. बताया जाता है कि कुछ अज्ञात लोग शादी समारोह में पहुंचे और डीजे से म्यूजिक बंद करने कहा. इस दौरान हॉल में लगभग 60 लोग मौजूद थे. आपात्काल नंबर 911 पर कुछ लोगों ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी कि दक्षिण वैंकूवर बैंक्वेट हॉल के पास किसी शख्स को गोली मार दी गई....Indian-origin gangster killed in Canada...

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई. गैंग के बीच चल रहे विवादों की वजह से माना जा रहा है कि गैंगस्टर अमरप्रीत की टार्गेट किलिंग हुई है. हालांकि, मामले की जांच चल रही है. पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए आम लोगों से मदद की अपील की है. पुलिस ने इसके लिए एक फोन नंबर 604-717-2500 भी जारी किया है.

पिछले साल कनाडा पुलिस ने 11 लोगों को नामजद कर एक चेतावनी जारी की थी. बताया जाता है कि वे सभी गैंग वायलेंस का हिस्सा थे. कनाडा पुलिस ने इस तरह के गैंगस्टर से आम लोगों को सावधान रहने की सलाह दी थी. चेतावनी में शामिल 11 लोगों में अकेले भारतीय राज्य पंजाब के 9 गैंगस्टर शामिल थे. इस लिस्ट में अमरप्रीत और उसका भाई रविंदर भी शामिल था. पुलिस ने बताया था कि वे प्रांत में कई हत्याओं में शामिल थे....Indian-origin gangster killed in Canada...