Politics heats - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र : महिला आरक्षण पर सियासत गरम... पटोले का BJP पर पलटवार, ‘अब पाप का अंत शुरू’
महाराष्ट्र : नागपुर महिला आरक्षण पर भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पर लगाए जा रहे आरोपों पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने पलटवार करते हुए कहा कि मणिपुर घटना पर प्रधानमंत्री बोलते नहीं हैं और महिला सम्मान की बातें करते हैं। भटक्या समाज की महिलाओं का अपमान किया गया। महिला आरक्षण के नाम पर लाए गए संशोधन विधेयक के फेल हो जाने से अब भाजपा के पाप का अंत शुरू हो गया है। इसलिए कांग्रेस ने जश्न मनाया। वे नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के विरोध में जाने वालों का विरोध करना कांग्रेस की भूमिका रही है। वर्ष 2023 में विधेयक मंजूर करने की भूमिका कांग्रेस ने ली थी। उन्होंने कहा कि हमारा महिला आरक्षण को विरोध नहीं है। ओबीसी और अनुसूचित जाति की महिलाओं का विरोध करना महिलाओं का अपमान है। हमारा विरोध मनुवाद से है।

नेताओं पर मामला क्यों नहीं पटोले ने सवाल किया कि अशोक खरात मामले में राजनीतिक लोगों पर कैस क्यों दर्ज नहीं हुए? भाजपा ने प्रवक्त्ता रखे, उनके पास सीडीआर पहुंचता है लेकिन अपराध दर्ज नहीं होता, खरात का एपस्टीन जैसा अंत होगा, उसे मार दिया जाएगा। उसकी पत्नी नहीं मिल रही है। इससे गृह मंत्रालय के कमजोर होने का संकेत मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किस धर्म को पकड़कर राजनीति करती है या किस समाज को निशाना बनाती है, यह सबको पता है।

कांग्रेस कभी ऐसी गंदी राजनीति में नहीं पड़ती। राणा को बनाया जा रहा निशाना उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद नवनीत राणा शायद अब भाजपा को पसंद नहीं है। इसलिए उन्हें कैसे निशाना बनाया जाए, इसके प्रवास चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पर 35 मामले दर्ज है। उन्हें हमेशा निशाना बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है, उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। वे सरकार के खिलाफ न बोले, इसके लिए मोदी सरकार दबाव की राजनीति कर रही है।

राजस्व मंत्री चंद्रेशखर बावनकुले ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कांग्रेस द्वारा विरोध किये जाने पर जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण देने का निर्णय ऐतिहासिक है और विकसित भारत 2047 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है लेकिन इस विधेयक का विरोध करके कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया, कांग्रेस द्वारा मनाया गया जश्न महिलाओं के सम्मान पर हमला है। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं के खिलाफ अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी 1996 से विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में कांग्रेस ने ऐसे प्रयासों का विरोध किया था। देश की करोड़ों महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलने का अवसर कांग्रेस ने नकारा। कांग्रेस द्वारा विधेयक के बाद मनाए गए जश्न पर कहा कि यह जश्न महिलाओं के सम्मान पर हमला है। यह विषय राजनीति का नहीं, बल्कि महिला सम्मान का है। आने वाले चुनावों में महिला मतदाता इसका निश्चित हिसाब करेंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन कर जनप्रतिनिधियों को अधिक प्रभावी बनाना था, बड़े निर्वाचन क्षेत्रों को छोटा कर नागरिकों को अपने सांसदों से सीधे संपर्क का अवसर देना उद्देश्य था लेकिन विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका। ओबीसी और अन्य वर्गों के संदर्भमें कहा कि इस विधेयक से ओबीसी, एससी, एसटी तथा अन्य वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ने की संभावना थी, विपक्ष पर उन्होंने जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर यूनिट को लेकर गरमाई सियासत... NCP ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
महाराष्ट्र : सेमीकंडक्टर यूनिट को महाराष्ट्र से गुजरात में स्थापित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। बुधवार को राकांपा नेता सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस कदम को लेकर सफाई दी है।

मुख्यमंत्री शिंदे को जवाबदेह होने की जरूरत: सुप्रिया सुले
राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने कहा, यह बहुत निराशाजनक है कि तीन लाख से ज्यादा छात्र नौकरियों से वंचित होने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आकर सरकार के खिलाफ लड़ना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछली सरकार के भी हिस्सा थे, तब क्या कर रहे थे, कुछ क्यों नहीं बोले? वह दो महीने से अधिक समय से मौजूदा मुख्यमंत्री हैं, अगर उन्हें नेतृत्व करना है तो उन्हें जिम्मेदारी लेने और जवाबदेह होने की जरूरत है।

गुजरात में सेमीकंडक्टर यूनिट के लिए 1.54 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी आरोप लगाया कि शिंदे गुट की वजह से यह भारी-भरकम परियोजना महाराष्ट्र के हाथ से निकल गई है।

वहीं इस फैसले पर सफाई देते हुए वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि हमने कुछ महीने पहले गुजरात का फैसला किया क्योंकि वे हमारी उम्मीदों पर खरे उतरे। महाराष्ट्र ने अन्य राज्यों को पछाड़ने की कोशिश की लेकिन पेशेवर और स्वतंत्र सलाह के आधार पर हमने गुजरात को भी चुना। हम गुजरात में निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि वेदांता, एपल के आईफोन व टीवी उपकरणों को बनाने के लिए एक यूनिट स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बनाया जा सकता है। इस यूनिट को महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा। महाराष्ट्र में भी गुजरात की तर्ज वाला प्रोजेक्ट होगा। हालांकि वेदांता के संस्थापक अग्रवाल ने इसका खुलासा नहीं किया कि यह उपक्रम किसके साथ होगा।  अग्रवाल ने आगे कहा कि सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास प्रोडक्शन में हमारा निवेश पूरे देश में उद्योगों का एक इकोसिस्टम तैयार करेगा।

हम महाराष्ट्र के लिए भी प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही एक हब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वेदांता और फॉक्सकॉन पिछले दो वर्षों से स्थानों का आकलन कर रहे हैं और राज्य की सरकारों से बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि देश के विकास के लिए आने वाले वर्षों में यह वार्तालाप जारी रहेंगे। वेदांता के चेयरमैन ने आगे कहा कि हम (वेदांता-फॉक्सकॉन) कई अरब डॉलर के निवेश के लिए स्थान का आकलन कर रहे हैं।

यह एक साइंटिफिक और फाइनेंशियल प्रोसेस है जिसमें कई साल लग जाते हैं। हमने इसे दो साल पहले शुरू किया था।  अग्रवाल ने कहा कि हमारी टीम ने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कुछ राज्यों जैसे गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु आदि को शॉर्टलिस्ट किया।

पिछले दो वर्षों से हम इन सभी राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार के साथ भी जुड़े हुए हैं और हमें अच्छा समर्थन मिल रहा है।  इस बीच वेदांता सिसोर्सेज ने कहा है कि उसकी ओड़िशा में अपने एल्यूमीनियम, फेरोक्रोम और खनन व्यवसायों के विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है, जो राज्य के लिए राजस्व और रोजगार के अवसर पैदा करेगा।  बता दें कि वेदांता रिसोर्सेज का राज्य में 80 हजार करोड़ रुपये का सबसे बड़ा निवेश है।

कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया है कि इस तरह का बड़ा निवेश ओड़िशा की जीडीपी में लगभग चार प्रतिशत का योगदान दे रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 'मेक इन ओडिशा 2022' रोड शो के मौके पर वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के साथ मुलाकात की। बयान में अग्रवाल के हवाले से कहा गया है कि कंपनी ने पांच लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और राज्य में सैकड़ों सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) उद्योगों को प्रोत्साहन दिया है।