burnt - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र : अहिल्यानगर में छठी की छात्रा पर एसिड अटैक... चेहरा-आंखें बुरी तरह झुलसी
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। संगमनेर तहसील के वडगांव पान गांव में दोपहर के वक्त एक छठी कक्षा की छात्रा पर एसिड अटैक किया गया है। इस कायराना हमले ने न केवल इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर भी गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय छात्रा अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी कर साइकिल से घर की ओर लौट रही थी। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास, जब वह रास्ते में थी, तभी एक अज्ञात युवक ने उसे रोका और अचानक उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमला इतना भीषण था कि छात्रा का चेहरा और आंखें बुरी तरह झुलस गई हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को प्रवरानगर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसकी आंखों की रोशनी बचाने और संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना का असर राज्य की राजनीति पर भी देखने को मिला। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि क्या राज्य में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है? एक मासूम बच्ची पर दिनदहाड़े हमला होता है और आरोपी अब तक फरार है। यह बेहद निंदनीय है। वडेट्टीवार ने गृह विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले पर तत्काल चर्चा की मांग की।

विपक्ष के हंगामे और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सरकार को निर्देश दिया कि इस घटना पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और सदन के पटल पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए। स्थानीय स्तर पर भी छात्राओं और ग्रामीणों में भारी रोष है, जो आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर वैन और कार में टक्कर के बाद लग गई आग; दो लोग जिंदा जल गए
मुंबई : इंदौर जिले के बडगोंदा थाना क्षेत्र के नांदेड़ ब्रिज पर बुधवार देर रात तेज रतार ने चार जिंदगियां छीन लीं। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर वैन और कार में टक्कर के बाद वैन में आग लग गई। दो लोग जिंदा जल गए। हादसे में अन्य दो की मौत हुई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। मानपुर से महू की ओर जा रही एक कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही वैन पर पलट गई।

टक्कर लगते ही भभक उठी वैन
इंदौरमें हुए इस हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में तुरंत आग लग गई। लपटों ने पूरी वैन को घेर लिया। राहगीरों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी, तब तक वैन सवार दो लोग जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक, कार सवार रविंद्र पिता लक्ष्मण निवासी धामनोद, वैन सवार पलक पिता अशोक (34) निवासी मानपुर और कमलेश पिता मोहन गुर्जर (18) निवासी मानपुर की मौत हुई है। एक अन्य युवक की भी मौत हो गई, शिनाख्त नहीं हो सकी है। तीन गंभीर घायल महू अस्पताल में भर्ती हैं।

सुलगती रही वैन
आग इतनी भीषण थी कि दमकल को बुझाने में लंबा समय लगा। पुलिस और राहगीरों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर जली हुई वैन के अवशेष और धुएं की तेज गंध देर रात तक हवा में बनी रही। पुलिस के अनुसार, वैन गैस से संचालित होने की आशंका है।

मुंबई : मालाड में पटाखे की दुकान में लगी आग... आस पास की कई दुकानें जलकर खाक
मुंबई : मालाड पश्चिम में पुलिस स्टेशन के पीछे उंद्राई मार्ग पर एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लगने की घटना घटी। मनपा आपत्ति विभाग की जानकारी के अनुसार आग फटाकों की दुकानों में लगी थी जो काफी फैल गई। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का काम दमकल विभाग द्वारा किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 7:04 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

रात 7:27 बजे इस घटना को लेवल-1 आग घोषित किया गया। सूत्रों के मुताबिक आग उंद्राई मार्ग पर स्थित चॉल में फटाकों की दुकानों तक ही सीमित नहीं रहते हुए आस पास की दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया था। इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

मुंबई: दादर रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में लगी आग,10-12 वाहन जलकर खाक
मुंबई: मुंबई के सबसे बड़े जंक्शन दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 14 के पास बाइक पार्किंग में भीषण आग लग गई। सूत्रों ने बताया, प्लेटफ़ॉर्म नंबर 14 के बाहर पार्किंग में खड़ी एक बाइक में आग लग गई। इसके बाद, आग फैलती गई और 10 से 12 बाइकें जल गईं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग कैसे लगी, लेकिन आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाते देखा गया, समय पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

शुक्र है कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 10 से 12 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, और घटना की जांच जारी है। आग लगने का असली कारण क्या है? माटुंगा पुलिस जांच कर रही है। इलाके में यह भी चर्चा है कि आग किसी ने लगाई थी। इस बीच, दादर रेलवे स्टेशन बहुत व्यस्त और भीड़-भाड़ वाला इलाका है, इसलिए यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है। जैसे ही आग लगने की खबर मिली कई लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।