highway - Rokthok Lekhani News

मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर रील बनाने के लिए ट्रैफिक रोकना पड़ा भारी
पुणे: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब लोगों के लिए कानूनी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। महाराष्ट्र के पुणे में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां नई खरीदी गई महिंद्रा बीई 6 कार के साथ हाईवे पर वीडियो बनाने और ट्रैफिक रोकने के आरोप में पुलिस ने एक ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बावधन पुलिस के अनुसार, आरोप है कि कुछ लोगों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर अपनी नई कार की रील बनाने के लिए वाहनों को रोक दिया और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग की। इस दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया वीडियो से हुआ खुलासा पुलिस को इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद मिली। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कुछ लोग अपनी नई कार के प्रचार और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए हाईवे पर वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने इसके बाद संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप पुलिस ने बताया कि संदिग्धों ने हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की। आरोप है कि उन्होंने वाहन रोककर और खतरनाक तरीके से चलाकर दूसरे वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा की।

इन धाराओं के तहत सार्वजनिक रास्ते पर खतरा पैदा करने, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने जैसे आरोपों की जांच की जाएगी। पुलिस ने दी चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क पर स्टंट करना या यातायात बाधित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रील और वीडियो बनाने के लिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में न डालें। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की गतिविधि करने से पहले नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

बढ़ रहे हैं रील कल्चर से जुड़े मामले हाल के दिनों में सोशल मीडिया रील्स बनाने के चक्कर में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कई मामले सामने आए हैं। कई लोग लाइक और व्यूज हासिल करने के लिए खतरनाक स्टंट करते हैं, तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं या सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी गतिविधियां करते हैं जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। पुलिस लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है ताकि लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा सके। जांच जारी फिलहाल बावधन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मुंबई-बेंगलुरु हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर रील बनाने के लिए यातायात बाधित करने का यह मामला एक बार फिर बताता है कि सोशल मीडिया लोकप्रियता के लिए सुरक्षा नियमों से समझौता करना भारी पड़ सकता है।

मुंबई : एमएसीटी ने दिलाया 21,00,00,000 रूपयों का मुआवाजा, एचयूएल मैनेजरों की मुंबई हाइवे दुर्घटना में हुई थी मौत, जानिए लीगल एंगल
मुंबई  : किसी भी परिवार के मुखिया की यदि सड़क हादसे में जान चली जाए, तो उसकी दुख वही परिवार जानता है। किसी कमाऊ सदस्य की मौत का असर केवल उसकी तत्काल आय के खत्म होने तक सीमित नहीं होता। परिवार की शिक्षा, आवास, बचत और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इसी पहलू को मुंबई एमएसीटी ने एचयूएल के दो मैनेजरों की मौत से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण माना है। मृतक की कमाई परिवार के जीवन स्तर और आर्थिक सुरक्षा में योगदान करती थी।

2018 में हुआ हादसा और विवाद की शुरुआत
हादसा 1 जुलाई 2018 को मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे 66 पर रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका में डाभिल स्कूल के पास हुआ था। गिरिश बारवे और राजेश वाडलकर दो अन्य सहकर्मियों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

ट्रिब्यूनल के सामने पेश रिकॉर्ड के अनुसार टैंकर तेज गति से आ रहा था और वह अपनी लेन छोड़कर कार की दिशा वाली लेन में आ गया था। टक्कर के बाद टैंकर चालक मौके से चला गया और हादसे की सूचना नहीं दी।

बारवे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाडलकर को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार मिला और बाद में मुंबई के अस्पताल ले जाया गया। कई दिनों के इलाज के बावजूद 11 जुलाई 2018 को उनकी भी मौत हो गई।

बाद में बीमा क्लेम के समय ट्रिब्यूनल के समक्ष परिवारों ने बताया कि दोनों मृतक उच्च शिक्षित और अपने-अपने क्षेत्र में सफल पेशेवर थे तथा उनके करियर की संभावनाएं भी मजबूत थीं। इसी कारण मुआवजे की गणना में केवल उस समय की आय नहीं, बल्कि भविष्य की आर्थिक संभावनाओं का पहलू भी महत्वपूर्ण बना।
लेकिन बीमा कंपनी की ओर से मृतकों की पत्नियों की अपनी नौकरी और आय को मुआवजे में कटौती का आधार बनाने की कोशिश की गई।

एमएसीटी में मुआवजे का फैसला औऱ बीमा कंपनी की आपत्ति
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गिरिश बारवे की सकल वार्षिक आय करीब ₹95 लाख थी, जबकि राजेश वाडलकर की वार्षिक आय करीब ₹42 लाख बताई गई। इसी आय और आश्रित परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एमएसीटी में मुआवजे की गणना की गई।

बीमा पक्ष की ओर से यह तर्क दिया गया कि मृतकों की पत्नियां स्वयं कमाती थीं, इसलिए परिवार की वास्तविक आर्थिक निर्भरता कम मानी जानी चाहिए। लेकिन ट्रिब्यूनल ने इस सोच को खारिज कर दिया।

वसई : हाईवे पर 1 करोड़ की नकली करेंसी जब्त, एक हिरासत में
वसई-विरार। वसई-विरार क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़े जाने का दावा किया है। पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाड फाटा के पास एक कार से करीब 1 करोड़ रुपये की संदिग्ध नकली करेंसी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच यूनिट 2 को सोमवार को सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए बड़ी मात्रा में नकली करेंसी ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर निगरानी बढ़ाई और शिरसाड फाटा के पास जाल बिछाया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने लगाया नाका
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली जानकारी में एक संदिग्ध चार पहिया वाहन के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की। कुछ समय बाद पुलिस को बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता वाहन नजर आया। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नोट मिले। प्रारंभिक जांच में इन नोटों के नकली होने का संदेह जताया गया है।
इसके बाद वाहन में मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और बरामद नोटों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

करीब 1 करोड़ रुपये के नोट बरामद
पुलिस ने कार से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की नकली करेंसी बरामद किए जाने की जानकारी दी है। हालांकि, बरामद नोटों की वास्तविक स्थिति और उनकी गुणवत्ता की विस्तृत पुष्टि संबंधित जांच और विशेषज्ञ परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। नकली नोटों की बरामदगी को पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध करेंसी की बरामदगी से इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संभावना की भी जांच की जा सकती है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास ये नोट कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। हाईवे पर चल रही थी संदिग्ध गतिविधि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे मुंबई और गुजरात के बीच एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है।

इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन आवाजाही करते हैं। ऐसे में किसी संदिग्ध वाहन पर नजर रखना और उसे रोककर जांच करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण काम होता है। क्राइम ब्रांच को मिली सूचना के आधार पर शिरसाड फाटा के पास की गई कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली। अधिकारियों ने संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली और इसके बाद कथित तौर पर नकली नोटों की खेप बरामद हुई। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर सकती है कि वाहन ने यात्रा कहां से शुरू की थी और उसका अंतिम गंतव्य क्या था।

मुंबई : हाईवे के ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! मुंबई-हैदराबाद रूट पर बनेगा नया स्टेशन, बारामती, सोलापुर समेत 10 शहर होंगे कवर
मुंबई : मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना में 10 रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इस परियोजना को लेकर नया अपडेट आया है. जिसमें एक प्रमुख रेलवे स्टेशन पुणे के पास लोनी में नेशनल हाईवे-65 के ठीक ऊपर बनाया जाएगा. यानि बुलेट ट्रेन अब हाईवे के ठीक ऊपर से गुजरेगी. इस परियोजना से 14 घंटे का सफर महज 2 घंटे 55 मिनट में पूरा हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद 2 बड़े राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच की दूरी मिनटों में सिमट जाएगी. इस प्रोजेक्ट में नवी मुंबई, बारामती, सोलापुर जैसे 10 बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

पुणे में बनेगा नया स्टेशन
मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) प्रोजेक्ट को लेकर नया अपडेट आया है. जिसमें मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का एक स्टेशन पुणे के लोनी के पास NH65 के ठीक ऊपर होगा. इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से ट्रेन एक तरह के हाईवे के ठीक ऊपर से निकलेगी. इसके अलावा आने वाला हडपसर-यवत एलिवेटेड कॉरिडोर और मुंबई-पुणे-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट लोनी में एक-दूसरे को क्रॉस करेंगे.

10 शहर होंगे कवर
नवी मुंबई
लोन वला
पिंपरी-चिंचवड़
पुणे (लोनी)
बारामती
पंढरपुर
सोलापुर
कलबुर्गी
विकाराबाद
हैदराबाद
मुंबई से हैदराबाद 3 घंटे में पहुंचेंगे
मुंबई से हैदराबाद के ट्रेन सफर में फिलहाल 12 से 14 घंटे का समय लगता है. इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के चालू होने के बाद यह दूरी सिमटकर महज 2 घंटे 55 मिनट रह जाएगी. इस कॉरिडोर पर ट्रेनें 300 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से दौड़ेंगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी.