7 flop films - Rokthok Lekhani

7 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र से फिर बुलंद होंगे सितारे ?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। काफी दिनों से फिल्म को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। वहीं मेकर्स और स्टारकास्ट में फिल्म को लेकर बॉयकॉट का डर बना हुआ है।

इसके अलावा पाइरेसी को लेकर भी कहीं न कहीं डर सता रहा है। वहीं रणबीर कपूर की पिछली फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। इसके अलावा रणबीर अपने 15 साल के करियर में करीब 7 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं।

उनकी डेब्यू और आखिरी फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। तो कहीं 'शमरेशा' की फ्लॉप का असर 'ब्रह्मास्त्र' पर तो नहीं होगा? चलिए जानते हैं रणबीर की अब तक की फ्लॉप फिल्मों के बारे में-

सावंरिया - रणबीर कपूर और सोनम कपूर दोनों की ये डेब्यू फिल्म थी। सावंरिया सिनेमाघरों में 2007 में रिलीज हुई थी। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भले ही ये फिल्म फ्लॉप रही हो, लेकिन इसके लिए रणबीर को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
बेशरम - रणबीर कपूर की फिल्म बेशरम 2013 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी बुरी तरीके से फ्लॉप हुई थी। 83 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी।
रॉय - फिल्म रॉय में रणबीर कपूर अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के गाने भले ही हिट रहे हों, लेकिन फिल्म फ्लॉप थी। 50 करोड़ रुपये की लागत से बनी रॉय ने महज 35 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बॉम्बे वेलवेट - बॉम्बे वेलवेट रणबीर कपूर के करियर की सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक कही जाती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। 118 करोड़ के बजट में बनी बॉम्बे वेलवेट ने महज 23 करोड़ का कारोबार किया था।
तमाशा - फिल्म तमाशा में रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म भी अपना बजट नहीं निकाल पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी।
जग्गा जासूस - साल 2017 में रणबीर कपूर कटरीना कैफ के साथ फिल्म जग्गा जासूस में नजर आए थे। ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप में से एक थी। 131 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 52 करोड़ कमाए थे।
शमशेरा - रणबीर कपूर की आखिरी फिल्म शमशेरा तो डिजास्टर साबित हुई थी। भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने अपने बजट का करीब 6 गुना घाटा सहा था। 183 करोड़ में बनी इस फिल्म ने महज 28 करोड़ का कारोबार किया था।