Bhiwandi Municipal Corporation - Rokthok Lekhani News

भिवंडी की युवा महिला नेतृत्व की सुप्रिया सुले ने की सराहना, ईशा खान की नेतृत्व क्षमता की तारीफ
सुप्रिया सुले बुधवार को भिवंडी महानगरपालिका की स्थायी समिति की सभापति अधिवक्ता ईशा इमरान खान के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ईशा खान को युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली नेता बताते हुए उनके नेतृत्व और जनता से संवाद करने की क्षमता की प्रशंसा की।

सुप्रिया सुले ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने वाली महिलाओं को सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और आलोचनाओं से विचलित होने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उद्देश्य स्पष्ट हो और काम ईमानदारी से किया जाए, तो किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

सुप्रिया सुले ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने वाली महिलाओं को सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और आलोचनाओं से विचलित होने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि उद्देश्य स्पष्ट हो और काम ईमानदारी से किया जाए, तो किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

सुले ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि शरद पवार ने राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और आरक्षण को बढ़ावा देने की पहल की थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को अभी भी उनके पति के प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है।

उन्होंने भिवंडी की स्थिति को इससे अलग और उत्साहजनक बताया। सुले ने कहा कि यहां एक युवा महिला नेतृत्व कर रही हैं और उनके पिता भी उनके पीछे मजबूती से खड़े हैं। उनके अनुसार, यह राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के लिए सकारात्मक संकेत है।

सुप्रिया सुले ने भिवंडी के विकास से जुड़े मुद्दों को राज्य सरकार के सामने उठाने और महानगरपालिका के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी करेंगी।
कार्यक्रम में ईशा खान ने भी भिवंडी के कई विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं होने की बात कही और राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से शहर की नागरिक जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की।

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध बैनर, पोस्टर.... भिवंडी महानगरपालिका का करोड़ों का नुकसान...
भिवंडी : भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत समस्त क्षेत्र में अवैध बैनर पोस्टर की भरमार है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर राजनीतिक दलों के सैकड़ों बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भिवंडी महानगरपालिका परवाना विभाग अवैध बैनरों, पोस्टर को हटाने में लापरवाही बरत रहा है।

भिवंडी महानगरपालिका परवाना विभाग की लापरवाही से महानगरपालिका को करोड़ों रुपए के राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शहर के जागरूक नागरिकों ने शहर को साफ-सुथरा रखे जाने में लापरवाही बरत रहे महानगरपालिका परवाना विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग महानगरपालिका कमिश्नर, प्रशासक विजय कुमार म्हसाल से की है।

गौरतलब हो कि भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल शहर स्वच्छता को लेकर उपाय योजना और शहरवासियों को जागरूक किए जाने में जुटे हैं वही महानगरपालिका परवाना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी राजनीतिक दलों से मिलीभगत कर रिश्वत लेकर शहर को गंदा करते हुए महानगरपालिका को ही प्रति वर्ष करोड़ों रुपए का चूना लगाने में जुटे हैं।

भिवंडी शहर में चारों तरफ हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों को धत्ता बताते हुए प्रत्येक प्रमुख चौराहों सहित तमाम प्रमुख मार्गों, गलियों में राजनीतिक दलों और व्यापार से संबंधित तमाम बैनर, पोस्टर दीवालों, बिजली पोल पर लगे हैं जिन्हें परवाना विभाग के अधिकारी कर्मचारी देख कर भी नजरअंदाज कर रहे हैं।

हैरतअंगेज तथ्य है कि सैकड़ों अबैध बैनर, पोस्टर्स महानगरपालिका मुख्यालय की बाउंड्री वाल सहित प्रभाग समितियों के कार्यालय के आसपास भी लगे हैं। जिन्हें सुबह शाम कार्यालय आने जाने के दौरान अधिकारी देखते जरूर हैं बावजूद कोई एक्शन नहीं लेते हैं।

जागरूक शहरवासियों का आरोप है कि महानगरपालिका परवाना विभाग के अधिकारी कर्मचारी अवैध बैनर, पोस्टर पर जानबूझकर कोई कार्यवाही नहीं करते क्योंकि राजनीतिक दलों के नेता उनकी जेब भरते रहते हैं। महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल की शहर स्वच्छता मुहिम को महानगरपालिका परवाना विभाग द्वारा खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। भिवंडी शहर में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर महानगरपालिका प्रशासन की तमाम उपाय योजनाएं अवैध बैनर, पोस्टर की भेंट चढ़ चुकी हैं।

जागरूक शहरवासियों का परवाना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों पर गंभीर आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बैनर, पोस्टर लगाए जाने की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार क्षेत्रीय अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। आश्चर्यजनक तथ्य है कि उक्त कार्यों में लगे जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी बैनर निकाले जाने हेतु सीढ़ी, गाड़ी जैसी आवश्यक साधन सामग्री न होने का बहाना करते देखे जाते हैं।

भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में हजारों बैनर, पोस्टर अनियमित तरीके से लगे होने से शहर स्वच्छता को ग्रहण लग रहा है और महानगरपालिका राजस्व का करोड़ों रुपया का नुकसान हो रहा है। शहर के जागरूक नागरिकों ने महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल से अवैध बैनर, पोस्टर हटाए जाने पर अपेक्षित ध्यान नहीं देने वाले संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग सहित बगैर परमिशन लिए अवैध बैनर, पोस्टर लगाने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं सहित अन्य पर पुलिस एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

उक्त संदर्भ में महानगरपालिका कमिश्नर विजय म्हसाल का कहना है कि अवैध बैनर, पोस्टर से शहर गंदा हो रहा है। महानगरपालिका राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।