license - Rokthok Lekhani News

कोलाबा : 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का लाइसेंस सस्पेंड... किचन में यूरिनल, फ्रिज में मीट का खून और कॉकरोच भी मिले
मुंबई : मुंबई के मशहूर 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का फूड लाइसेंस महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने सस्पेंड कर दिया है। 16 सितंबर को ग्राहक की शिकायत के बाद FDA की टीम ने ओलंपिया कॉफी हाउस का निरीक्षण किया। कोलाबा स्थित रेस्टोरेंट की जांच में सफाई और खाने के रखरखाव से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिलीं। FDA के मुताबिक, फूड स्टोरेज एरिया और किचन में यूरिनल मिला। यहां कॉकरोच और मक्खियां भी पाई गईं। फ्रिज में मांस का खून मिला। कच्चे वेज और नॉनवेज खाने को अलग रखने की उचित व्यवस्था भी नहीं थी।

जांच में खाना फर्श पर रखना, गंदे पानी का इस्तेमाल और अस्वच्छ तरीके से खाना बनाने जैसी कमियां मिलीं। बर्तन धोने की जगह गंदी थी और खाना काटने वाले लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड भी खराब हालत में थे। कर्मचारियों के लिए जरूरी सुरक्षात्मक कपड़े भी नहीं मिले। FDA के मुताबिक, रेस्टोरेंट में 35 फूड हैंडलर काम करते हैं। इनमें 34 ने जरूरी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग नहीं ली थी।

जांच में पानी की अनिवार्य रिपोर्ट और सैनिटेशन रिकॉर्ड भी नहीं मिले। इन कमियों के चलते FDA ने फूड लाइसेंस तत्काल सस्पेंड कर दिया। लाइसेंस बहाल होने तक रेस्टोरेंट खाना खरीद, बना, स्टोर, बेच या बांट नहीं सकता। कमियां दूर करने और FDA की दोबारा जांच के बाद ही आगे फैसला होगा।

1918 में शुरू हुआ ओलंपिया कॉफी हाउस मुंबई के पुराने चर्चित कैफे में शामिल है। इस साल जुलाई में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के साथ फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन भी यहां पहुंचे थे।

महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के मिलन पंजाब, सद्गुरु स्वीट्स, विश्वास स्वीट्स एंड स्नैक्स, ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड और ए-1 जनरल एंड ड्राय फ्रूट्स समेत कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किए हैं। पुणे के 4 और नागपुर के 2 रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई हुई है। FDA ने मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल की कैंटीन का लाइसेंस भी तत्काल सस्पेंड किया है। जांच में फूड सेफ्टी और हाइजीन नियमों का उल्लंघन मिला। FDA के अनुसार, मरीजों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। कैंटीन के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई जारी है।

त्योहारों से पहले FDA ने खाद्य पदार्थों की जांच बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार, राज्यभर में 2,813 किलो दूध और डेयरी उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 7.38 लाख रुपए थी। मुंबई में 479 किलो खुला खोया और 958 किलो मीठा मावा जब्त किया गया। इन्हें अस्वच्छ हालत में ले जा रहे वाहन को भी जब्त किया गया। पालघर में 174 किलो मीठा मावा भी जब्त हुआ।

मुंबई: होटल राधा पर एफडीए की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर फूड लाइसेंस निलंबित
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई स्थित मालाड वेस्ट इलाके में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने होटल राधा का फूड बिजनेस लाइसेंस निलंबित कर दिया है। 18 अगस्त को की गई जांच में होटल की रसोई और परिसर में गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। एफडीए अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान होटल परिसर में जिंदा चूहे, खुले नाले, खाद्य उपकरणों पर कॉकरोच, जमा हुआ गंदा पानी, ग्रीस की परत और दुर्गंध जैसी समस्याएं सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि खाद्य पदार्थों को तैयार करने और रखने की जगह पर स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।

जांच के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत होटल का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए। एफडीए ने स्पष्ट किया कि जब तक होटल प्रबंधन सभी कमियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं करता, तब तक उसे खाद्य कारोबार संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। एफडीए की टीम ने निरीक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और कर्मचारियों द्वारा अपनाई जा रही स्वच्छता प्रक्रियाओं की जांच की। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में लापरवाही और साफ-सफाई के नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मालाड के होटल राधा पर हुई इस कार्रवाई के बाद अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। एफडीए ने सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिया है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और ग्राहकों की सेहत के साथ किसी तरह का समझौता न करें। होटल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, एफडीए आगे भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी रखने की बात कह रहा है।

पुणे: खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन सख्त, लाइसेंस निलंबित
पुणे: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और खराब साफ-सफाई व्यवस्था के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एफडीए की पुणे डिवीजन टीम ने पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में जांच अभियान चलाकर 21 फूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई 'सेफ फूड, सेफ ड्रग, सेफ महाराष्ट्र' अभियान के तहत की गई। अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई से 28 जुलाई के बीच चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में कई खाने-पीने की जगहों पर खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई। इसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एफडीए अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना था। इसके लिए होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, फूड डिलीवरी और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्टोरेज व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में गंभीर कमियां पाई गईं, उनके लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। एफडीए ने स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित प्रतिष्ठान निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते, तब तक उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

पुणे शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। इनमें विमान नगर स्थित ब्लिंकइट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रभात रोड स्थित होटल लक्ष्मण, मुंधवा स्थित पंजाबी शेफ, भवानी पेठ स्थित मदीना फैमिली रेस्टोरेंट, सिंहगढ़ रोड स्थित हिना बेकरी, मुंधवा स्थित माधव बिरयानी और नर्हे स्थित इंडियन बेकरी शामिल हैं। एफडीए की टीम ने इन प्रतिष्ठानों में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य कारोबारियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है और किसी भी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, बड़े शहरों में बाहर खाना खाने और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा मानकों को बनाए रखना और भी महत्वपूर्ण हो गया है। थोड़ी सी लापरवाही भी लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। एफडीए ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे खाने-पीने की जगहों पर साफ-सफाई और गुणवत्ता पर ध्यान दें। यदि किसी प्रतिष्ठान में खराब भोजन, गंदगी या खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कोई समस्या नजर आती है तो इसकी शिकायत संबंधित विभाग से करें। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। केवल लाइसेंस निलंबन तक सीमित रहने के बजाय नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है। एफडीए की यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य किसी व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिले। फिलहाल 21 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और संबंधित संचालकों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। एफडीए की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहने की संभावना है।

मुंबई : 5 क्लबों पर एफडीए का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई : महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के पांच प्रतिष्ठित क्लबों के एफएसएसएआय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं. जांच के दौरान स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और खाद्य मानक नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए गए. इसके अलावा एक क्लब को व्यवसाय बंद करने का नोटिस और एक अन्य को सुधार नोटिस जारी किया गया है.

एफडीए द्वारा 27 जुलाई 2026 को मुंबई के सात क्लब, कैंटीन और रेस्तरां की जांच की गई थी. जांच में कई जगहों पर गंदगी, कीटों का प्रकोप, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का उपयोग, खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई.

इन पांच क्लबों के लाइसेंस निलंबित
एफडीए ने निम्नलिखित पांच प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआय लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए हैं.
द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड
आरके जुहू जिमखाना
द अपर्णा, जुहू जिमखाना
एमआईजी क्रिकेट क्लब, बांद्रा पूर्व
द विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में मिलीं गंभीर खामियां
क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन तैयार करने की जगह अलग नहीं थी. रसोई और कचरा निस्तारण क्षेत्र में बड़ी संख्या में कॉकरोच और मक्खियां पाई गईं. एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, सड़ी-गली सब्जियां और खराब मशरूम भी मिले. इसके अलावा खाद्य पदार्थों के भंडारण और लेबलिंग में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं.

जुहू जिमखाना में स्वच्छता नियमों की अनदेखी
आरके जुहू जिमखाना में खाद्य पदार्थों की उचित निगरानी नहीं की जा रही थी. इस्तेमाल किए गए तेल का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था. रसोई क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था खराब पाई गई और कर्मचारियों द्वारा दस्ताने, कैप तथा एप्रन का उपयोग नहीं किया जा रहा था.

एमआयजी क्रिकेट क्लब में बिना लाइसेंस के कैटरिंग संचालन
एमआयजी क्रिकेट क्लब में जांच के दौरान पता चला कि “नेबुला कैटरिंग सर्विसेज” नामक संस्था बिना वैध एफएसएसएआय लाइसेंस के क्लब परिसर में कैटरिंग का काम कर रही थी. इसके अलावा रसोई में कॉकरोच और मकड़ी के जाले मिले तथा खाद्य पदार्थों का भंडारण नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया.
गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को व्यवसाय बंद करने का आदेश
मलाड पश्चिम स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को बिना वैध पंजीकरण और लाइसेंस के खाद्य व्यवसाय संचालित करने के कारण “स्टॉप बिजनेस नोटिस” जारी किया गया है. एफडीए ने क्लब को तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने के निर्देश दिए हैं.
राज्यभर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान एफडीए ने राज्यभर में कई कार्रवाई कीं.
कुल 35 छापे मारे गए.
81 होटल, रेस्ट्रोरेंट , ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई.
12 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए.
11 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए.
दूध और दुग्धजन्य उत्पादों का 205 लीटर स्टॉक (8,696 रुपये) जब्त किया गया.

प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा की बिक्री, वितरण और परिवहन के 18 मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 46.59 लाख मूल्य का माल जब्त किया गया.

अन्य खाद्य पदार्थों का 21,434.13 किलोग्राम स्टॉक, जिसकी कीमत करीब 58.03 लाख है, जब्त किया गया.
प्रतिबंधित और अन्य खाद्य पदार्थों सहित कुल 1.04 करोड़ से अधिक मूल्य का माल जब्त किया गया.