challan - Rokthok Lekhani

मुंबई : आपका चालान बकाया है, लाइसेंस निलंबित होने वाला है; फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए आम नागरिकों की जेब पर सीधा डाका
मुंबई : राज्य में वाहन चालकों और मालिकों को ठगने का नया खेल जोरों पर है। बनावटी वेबसाइटों, नकली मोबाइल ऐप और फर्जी ई-चालान लिंक के जरिए आम नागरिकों की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। ‘आपका चालान बकाया है’, ‘लाइसेंस निलंबित होने वाला है’ जैसे डर पैदा करने वाले संदेश भेजकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। एक क्लिक करते ही बैंक खातों की जानकारी, ओटीपी और निजी डाटा साइबर ठगों के हाथ लग रहा है।

परिवहन विभाग ने इस बढ़ती ठगी पर गंभीर चिंता जताते हुए नागरिकों को सख्त चेतावनी दी है। विभाग ने साफ कहा है कि परिवहन विभाग या आरटीओ कभी भी व्हाट्सऐप या एसएमएस के जरिए सीधे भुगतान लिंक नहीं भेजता। इसके बावजूद ठग सरकारी भाषा और लोगो का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सर्विसेस, एपीके, एम परिवहन अपडेट, एपीके, जैसे नामों वाली संदिग्ध फाइलें भेजकर मोबाइल में सेंध लगाई जा रही है। इन फाइलों को डाउनलोड करते ही मोबाइल पर आने वाले ओटीपी और बैंक से जुड़ी जानकारी चोरी हो जाती है। कई नागरिकों को इसका खामियाजा अपनी मेहनत की कमाई गंवाकर भुगतना पड़ा है।

परिवहन विभाग की अपील
नागरिक केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइटों के माध्यम से ही चालान, लाइसेंस या वाहन से जुड़ी सेवाओं का उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक, कॉल या फाइल से दूरी बनाए रखें। जरा सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल सकती है। संदिग्ध लेनदेन या ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या १९३० हेल्पलाइन पर संपर्क साधें। सह परिवहन आयुक्त शैलेश कामत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

मुंबई: ट्रैफिक पुलिसवाला अपने मोबाइल से चालान काटता है; उसी पर विभागीय कार्रवाई
मुंबई: अब अगर कोई ट्रैफिक पुलिसवाला अपने मोबाइल से किसी पेड़ की पीछे या किसी कोने में खड़े होकर गाड़ियों का फोटो खींचकर चालान काटता है, तो खुद उसी पर विभागीय गाज गिर सकती है। महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महा संचालक (ट्रैफिक) प्रवीण सालुंखे ने राज्यभर के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि चालान के लिए केवल सरकारी ई-चालान मशीन का ही इस्तेमाल करें। इस फैसले से मुंबई और महाराष्ट्र के तमाम बड़े शहरों में मोबाइल से फोटो खींचकर चालान कटाने वाले पुलिसकर्मी अब कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे। यह नियम पूरी महाराष्ट्र पुलिस ट्रैफिक बल के लागू होगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता
मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल कुंभारे ने बताया कि इस आदेश से ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय होगी। हालांकि, उन्होंने दिशा-निर्देश पर पहले से ही काम किए जाने की बात कही। गौरतलब है कि मुंबई समेत राज्यभर में ई-चालान मशीन में तकनीकी खामियों की वजह से कई पुलिसकर्मी मोबाइल का सहारा लेते हैं, जो बाद में उनकी आदतों में शुमार हो जाता है। अब यही आदतें उन्हें भारी पड़ सकती है।

महाराष्ट्र विधानसभा ने शहरी नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 'विशेष नागरिक सुरक्षा बिल' पारित कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिल को पेश करते हुए भरोसा दिलाया कि इसका दुरुपयोग नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून में 12,500 से अधिक जन सुझावों को शामिल किया गया है। बिल में एक सलाहकार बोर्ड भी बनाया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या रिटायर्ड चीफ जस्टिस करेंगे।

ठाणे में बाइक चोरई-चालान के कारण हुआ गिरफ्तार
ठाणे : ठाणे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जब पुलिस ने यातायात उल्लंघन के लिए जारी किए गए ई-चालान के माध्यम से चोरी हुए स्कूटर का पता लगाया। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने जुर्माना लगाया, क्योंकि सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, और मूल मालिक, जिसने अधिसूचना प्राप्त की, ने अधिकारियों को इस मुद्दे की सूचना दी।

तेजी से कार्रवाई करते हुए, यातायात पुलिस ने दो घंटे के भीतर संदिग्ध को ट्रैक करने और पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस के अनुसार, ठाणे यातायात पुलिस की कासरवडवली इकाई 15 जून की शाम को नागला बंदर में तैनात थी। कासरवडवली यातायात इकाई के सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश सनप की एक टीम उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मौके पर थी।

रिपोर्ट के मुताबिक एपीआई सनप ने कहा, "यातायात अधिकारियों ने एक स्कूटर (MH 48 BU 2617) सवार के लिए जुर्माना जारी किया, जो बिना हेलमेट के था. ई-चालान का संदेश डोंबिवली में रहने वाले मालिक को भेजा गया था।

उसने पहले ही 2023 में डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में बाइक चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस से संपर्क किया और उन्हें ई-चालान जारी होने की जानकारी दी।

मनपाड़ा पुलिस ने ई-चालान की जांच की और पाया कि यह कार्रवाई कासरवडावली यातायात इकाई द्वारा की गई थी। इसलिए उन्होंने हमसे संपर्क किया और हमने विवरण साझा किया।

अब चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान... ओवरलोडिंग-लाइसेंस सब पर रहेगी नजर, कटेगा मोटा चालान
मुंबई : देश में इस समय सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश की राजधानियों और गांव शहरों में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरुक कर रहा है. महाराष्ट्र में लोगों की जान बचाने के लिए परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण और शिक्षा विभाग साथ आ गए हैं.

इस जागरूकता अभियान के तहत, जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा समितियां बनाकर जन जन तक संदेश पहुंचाया जाएगा. यहां पर एक महीने जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. ये अभियान15 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी, 2024 तक चलेगा.

सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया महीने भर चलने वाली पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरुकता बढ़ाना और नागरिकों के बीच जिम्मेदार ड्राइविंग आदतों को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण पैदा करना है.

राज्य परिवहन विभाग के अनुसार, इस जागरुकता अभियान में पुलिस, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग, धर्मार्थ संगठन, मोटर ड्राइविंग स्कूल, वाहन डीलर, पीयूसी केंद्र, वाहन सहित कई संस्थाओं को शामिल किया गया है. बीमा कंपनियां भी इसमें सहयोग कर रही हैं.