Kamathipura - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जारी किया टेंडर; कमाठीपुरा का रीडेवलपमेंट अब पकड़ेगा तेजी
मुंबई : महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, किफायती आवास के लिए महाराष्ट्र राज्य का नोडल प्राधिकरण है। इस प्रोजेक्ट में मनोरंजन की सुविधाओं के साथ-साथ कमर्शियल प्रॉपर्टीज जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। 34 एकड़ जमीन वाले कमाठीपुरा में 8,001 रेजिडेंशियल और नॉन-रेजिडेंशियल किरायेदार हैं"

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी  ने दक्षिणी मुंबई में कमाठीपुरा क्लस्टर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए लंबे समय से पेंडिंग टेंडर आखिरकार जारी कर दिया। इसे कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट मॉडल में जारी किया गया है। कमाठीपुरा एरिया को रीडेवलपमेंट की सख्त जरूरत है। इस टेंडर का जारी होना इस क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद बनकर आया है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार, 34 एकड़ जमीन वाले कमाठीपुरा में 8,001 रेजिडेंशियल और नॉन-रेजिडेंशियल किरायेदार हैं। उनमें से कई लोग बेहद पुराने, जीर्ण-शीर्ण हालत और खराब गुणवत्ता वाले घरों में रहते हैं, जिन्हें 'सेस बिल्डिंग' के रूप में जाना जाता है।

कमाठीपुरा क्षेत्र में लेन 1 से 15 तक लगभग 943 सेस बिल्डिंग हैं। इनमें लगभग 6625 रेजिडेंशियल और 1376 नॉन-रेजिडेंशियल किरायेदार/निवासी हैं। इस क्षेत्र की बिल्डिंग्स लगभग 100 साल पुरानी हैं।विनिंग बिडर के पास होंगे 61 लाख वर्ग फीट का एरिया डेवलप करने के अधिकार महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी, किफायती आवास के लिए महाराष्ट्र राज्य का नोडल प्राधिकरण है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से, जीतने वाले बिडर के पास लगभग 5.67 लाख वर्ग मीटर या लगभग 61 लाख वर्ग फीट का एरिया डेवलप करने के अधिकार होंगे।

इसके अलावा, बोली लगाने वाले डेवलपर को क्षेत्र में निवासियों के लिए पुनर्वास इकाइयों का निर्माण करना होगा। साथ ही महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी को 44,000 वर्ग मीटर जमीन सौंपनी होगी, ताकि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी अपने हाउसिंग स्टॉक को बढ़ा सके। इस प्रोजेक्ट में मनोरंजन की सुविधाओं के साथ-साथ कमर्शियल प्रॉपर्टीज जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। कमाठीपुरा, एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट जिलों में से एक है। कमाठीपुरा में पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर, हर तरह के सेक्स वर्कर हैं। इनमें से ज्यादातर सेक्स ट्रैफिकिंग का शिकार माने जाते हैं।

कमाठीपुरा में मनसे नेता ने बुजुर्ग महिला की सरेराह की पिटाई, एनसीपी व शिवसेना ने साधा निशाना...
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कमाठीपुरा में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे की पार्टी के एक नेता ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। मनसे के नेता ने महिला की पिटाई इसलिए की, क्योंकि उसने अपनी दुकान (मेडिकल स्टोर) के सामने बांस पर विज्ञापन बैनर लगाने से मना कर दिया।

इस दौरान विवाद में मनसे के नेता ने महिला की सरेराह पहले थप्पड़ मारा, फिर उसे धमकाने लगा। कई बार महिला को धक्का भी दिया। वहीं, इस मामले में एनसीपी व शिवसेना ने मनसे पर निशाना साधा है। 28 अगस्त की इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने नागपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में मनसे के तीन नेताओं को हिरासत में लिया है। वीडियो में एक मनसे नेता बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे धक्का देते और धमकी देते हुए दिख रहा है। हालांकि वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव कर इस महिला की मदद करते हुए भी दिख रहे हैं।

मुंबई के कमाठीपुरा में बुजुर्ग महिला के साथ शख्स ने की मारपीट, वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज...
मुंबई : मुंबई से एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है. इस वीडियो में आप एक व्यक्ति को बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करते हुए देख सकते हैं. वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि कैसे एक शख्स भीड़ के बीच बुजुर्ग महिला को पहले थप्पड़ मारता है और बाद में धक्का देकर नीचे गिरा देता है.

ये शख्स महिला के साथ गाली-गलौज भी कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो बीती 28 अगस्त का है. मुंबई के कमाठीपुरा में एक महिला को शख्स ने पहले थप्पड़ मारा और बाद में धक्कामुक्की की. वीडियो के सामने आते ही नागपाड़ा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

इस बात पर शुरू हुई हाथापाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में जो महिला नजर आ रही है उनका नाम प्रकाश देवी है. इनकी मुंबा देवी इलाके में एक मेडिकल की दुकान है. जिसके सामने विज्ञापन के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारी विनोद अरगिले और उनके साथियों द्वारा लकड़ी के खंभे लगाए जा रहे थे. इसी बात का प्रकाश देवी ने विरोध किया, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई.

पीड़िता ने कहा- साथ वालों ने भी की मारपीट
इस पूरे मामले में अब पीड़ित महिला का बयान भी सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया की विनोद अरगिले ने उनके साथ मारपीट तो की ही, लेकिन उनके साथ जो लोग थे उन्होंने भी उनसे गाली-गलौज की. बहरहाल, अब ये देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.