hospital - Rokthok Lekhani News

मुंबई में दही-हांडी के लिए बीएमसी की तैयारी, घायल गोविंदाओं के लिए अस्पताल में 100 से अधिक बेड तैयार
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दही-हांडी के जश्न के दौरान घायल होने वाले गोविंदाओं के लिए नगर निगम के अस्पतालों में 100 से अधिक बेड तैयार रखे हैं। शनिवार को जन्माष्टमी के जश्न के तहत गोविंदाओं की टोलियां एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी और कई मंजिला इंसानी पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटके दही से भरे मिट्टी के बर्तन फोड़ेंगी। हर साल पिरामिड बनाते समय गिरने से कई गोविंदा घायल हो जाते हैं।

बीएमसी ने जारी किया बयान
बीएमसी ने कहा कि नगर निगम के सभी अस्पताल घायल गोविंदाओं का मुफ्त में इलाज करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नगर निगम के 16 उपनगरीय अस्पतालों और सायन में लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हास्पिटल, परेल में केईएम हास्पिटल और मुंबई सेंट्रल में नायर हास्पिटल में 100 से ज्यादा बेड तैयार रखे जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त नगर आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा लवंगारे ने नगर निगम के अस्पतालों के डीन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षकों को गोविंदाओं के इलाज की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुंबई : ट्रेलर ने मुंबई की महिला बाइक राइडर को कुचला, अस्पताल में मौत
मुंबई : मुंबई से बस्तर जा रहे बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी के मरकाटोला घाट में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बस्तर की ओर बाइक से जा रहे राइडर्स के एक समूह की यात्रा धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे के बाद मातम में बदल गई। मरकाटोला घाट के पास ट्रेलर की टक्कर से मुंबई निवासी 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मुंबई से करीब 23 राइडर्स का समूह बाइक से बस्तर की ओर रवाना हुआ था। इसी दल में कांदिवली वेस्ट निवासी रिद्धि ठक्कर भी शामिल थीं। बताया गया कि समूह के अधिकांश सदस्य आगे निकल चुके थे और रिद्धि कुछ साथियों के साथ पीछे चल रही थीं। इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास उनकी बाइक क्रमांक एमएच 12 एसपी 0835 को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिद्धि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस फरार ट्रेलर और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, रिद्धि के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

राइडर्स के समूह के सदस्यों ने बताया कि रिद्धि उनके साथ बस्तर की यात्रा पर निकली थीं। हादसे के बाद साथी राइडर्स सदमे में हैं। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ फरार वाहन और चालक की पहचान करने में लगी है।

मुंबई लोकल के लगेज कोच में दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को जड़े मुक्के, दोनों अस्पताल में भर्ती
मुंबई: परेल-अंबरनाथ लोकल ट्रेन में देर रात दो यात्रियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना रात करीब 12:30 बजे चलती ट्रेन के लगेज कोच में हुई जिसमें दोनों यात्रियों के सिर पर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और स्ट्रेचर के जरिए इलाज के लिए रुक्माबाई अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए सायन अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच
सरकारी रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों यात्रियों के पास कोई चाकू या अन्य धारदार हथियार नहीं था। पुलिस के मुताबिक, हाथापाई के दौरान एक यात्री की कलाई में पहने धातु के कड़े से दूसरे व्यक्ति के सिर पर चोट लग गई जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल जीआरपी कल्याण इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है और विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

लोकल ट्रेन में युवक की हत्या
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पिछले महीने मुंबई लोकल में हुई एक हत्या की वारदात अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है। उस मामले में चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान दरवाजा खुला रखने को लेकर दो यात्रियों के बीच बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से 22 वर्षीय युवक मयंक लोहार पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उस मामले में आरोपी सचिन रमेश सुवर्णा को लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि आरोपी ने बहस के दौरान युवक पर कई वार किए और बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन से उतरकर फरार हो गया था।

मुंबई:पूरी क्षमता के साथ संचालित होगा स्टेट एम्प्लॉई इंश्योरेंस अस्पताल
मुंबई: कर्मचारियों के लिए स्टेट एम्प्लॉई इंश्योरेंस  हॉस्पिटल में बीमाधारक कर्मचारियों को मुफ़्त इलाज दिया जाता है, जबकि दूसरे पात्र मरीज़ों को महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के तहत इलाज की सुविधा दी जाती है। ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को अच्छी हेल्थ केयर मिले, यह पक्का करने के लिए अंधेरी (पूर्व) में  स्टेट एम्प्लॉई इंश्योरेंस अस्पताल की मरम्मत और रेनोवेशन का काम बचा हुआ है। यह काम युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा और इसे पूरी क्षमता से चालू किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को विधानसभा में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डिकर ने दी।

विधायक मुरजी पटेल व अन्य ने अंधेरी में  स्टेट एम्प्लॉई इंश्योरेंस हॉस्पिटल की मरम्मत, रेनोवेशन के संबंध में सदन में सवाल उठाया था। इसके जवाब में राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर ने कहा कि सभी चैरिटेबल अस्पतालों में इस योजना का लाभ उठाने वाले मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की संख्या की जानकारी अस्पतालों के सामने वाले हिस्से में सूचना बोर्ड पर दिखाई गई है।

अगर ऐसा नहीं है, तो जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अंधेरी पूर्व के अस्पताल का काम तुरंत पूरा किया जाएगा और नागरिकों को सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सेवन हिल्स अस्पताल से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने और उनके खिलाफ कदम उठाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी।