Noida - Rokthok Lekhani News

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु... सरकार लाने जा रही है 25% एथेनॉल वाला पेट्रोल, 2030 तक E100 का प्लान
नई दिल्ली : देशभर में एक अप्रैल से E20 पेट्रोल (20 फीसदी एथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल) बेचने को अनिवार्य करने के बाद सरकार अब E25 पेट्रोल (25 फीसदी एथेनॉल और 75 फीसदी पेट्रोल) ला रही है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसे बस अंतिम रूप दिया जा रहा है।
E25 अभी सभी गाड़ियों में नहीं डाला जा सकता। इसे देखते हुए कुछ ही दिनों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत देश के कुछ पेट्रोल पंपों से की जाएगी। जिसमें दिल्ली और एनसीआर के सभी शहर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद के अलावा मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कुछ अन्य बड़े शहर भी इस लिस्ट में शामिल किए जा रहे हैं।

अभी चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ही मिलेगा
सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के तहत एथेनॉल को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। इसके तहत E-20 आने के बाद अब E-25 लाने पर काम किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर समेत देश की तमाम मेट्रो सिटी के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों से इसे बेचना शुरू किया जाएगा। इसमें पेट्रोल पंपों के एक-एक पेट्रोल टैंकों को E25 पेट्रोल में कन्वर्ट किया जाएगा, सभी को नहीं। ताकि लोगों को ई-20 पेट्रोल की कोई कमी ना रहे।

सरकार रख सकती है कीमत कम
उम्मीद जताई जा रही है कि ई-25 को बढ़ावा देने के लिए सरकार शुरू में इसे कुछ सस्ता रख सकती है। इसमें तेल कंपनियों की रजामंदी भी जरूरी है।
इसके लिए IOC और बीपीसी समेत तमाम तेल कंपनियों से भी बातचीत जारी है। इसके तहत दिल्ली में पूसा इंस्टीट्यूट की तरफ और राजधानी के एक-दो अन्य पेट्रोल पंपों से इसे बेचना शुरू किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि उम्मीद है कि कुछ दिनों बाद कुछ पेट्रोल पंपों से ई-25 पेट्रोल लोगों को मिलना भी शुरू हो जाए।

क्या पड़ेगा आप पर असर?
E-25 फ्यूल से ना केवल लोगों की जेब कम ढीली होगी, बल्कि इससे प्रदूषण भी कम होगा। इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा।
इसके अलावा सरकार की कच्चे तेल को इंपोर्ट करने पर निर्भरता और कम होगी।
किसानों को भी इसका बड़ा लाभ होगा। हालांकि, इसे बड़े स्तर पर लागू करने से पहले सरकार इसके चैलेंज को भी समझना चाह रही है। ताकि कुछ पेट्रोल पंपों से इसकी शुरुआत कर इसकी तकनीकी बारीकियों को भी समझा जा सके।

सभी गाड़ियों में नहीं डाला जाएगा E-25
ई-25 बेचने से पहले सरकार और तेल कंपनियां इस फ्यूल ट्रांजिशन को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों समेत सभी स्टेकहोल्डर से भी बात कर रही हैं। इसका मकसद यह पता लगाना है कि सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों में से कौन-कौन से मॉडल में ई-25 पेट्रोल भरा जा सकता है और किसमें नहीं।

मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर तलाशी अभियान
मुंबई : फेक कॉल सेंटर मामले में ईडी ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रखे थे। ईडी ने टेक सपोर्ट स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीएमएलए के तहत की गई कार्रवाई
मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत यह जांच दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रखे थे।

कॉल सेंटरों से की जा रही थी ठगी
इन कॉल सेंटरों से ठग खुद को चार्ल्स श्वाब फाइनेंशियल सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के ग्राहक सहायता प्रतिनिधि या फिर पुलिस व जांच अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे। वे लोगों को गिरफ्तारी की धमकी देकर उनकी आर्थिक संपत्तियां ठगते और वसूलते थे।

नोएडा : नामी बिल्डर के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई
नोएडा : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सेक्टर 119 स्थित एक नामी बिल्डर के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह करीब 8 बजे अपार्टमेंट परिसर में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम बिल्डर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला
प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, कार्रवाई लगभग 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है। इस मामले में उन्नति ग्रुप के बिल्डर अनिल मिठास को भी ईडी ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी के अधिकारियों ने अपार्टमेंट परिसर को आंशिक रूप से सील कर दिया है और दस्तावेज़ों, डिजिटल डाटा और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

200 करोड़ रुपये की हेराफेरी
बिल्डर पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियों और संदिग्ध निवेशकों के माध्यम से प्रोजेक्ट में अवैध रूप से फंड ट्रांसफर किया, जिसे बाद में मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए सफेद धन में बदला गया। ईडी को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए लगभग 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

निवासियों में मचा हड़कंप
प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के चलते सेक्टर 119 स्थितउन्नति फॉर्च्यून अपार्टमेंट के निवासियों में भी हड़कंप मच गया। कुछ निवासियों ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ पहले भी निर्माण में देरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम अपार्टमेंट में मौजूद है और तलाशी अभियान जारी है। बिल्डर से मनी लॉन्ड्रिंग, बैंक खातों और निवेशकों से संबंधित दस्तावेजों पर पूछताछ की जा रही है।

सहयोगी कंपनियां भी रडार पर
उन्नति फॉरच्यून ग्रुप ने नोएडा में कई प्रमुख हाउसिंग प्रोजेक्ट्स डेवलप किए हैं। इनमें सेक्टर-119 में द अरायन और द एलीट एड्रेस शामिल है। इससे पहले भी 2018 में, उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के आदेशों का पालन नहीं करने पर अनिल मिठास को गिरफ्तार किया गया था। उन्नति फॉर्च्यून ग्रुप की कुछ सहयोगी कंपनियां।

नोएडा ईएसआईसी अस्पताल से बुधवार तड़के नवजात चोरी, मचा हड़कंप
नोएडा के सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से बुधवार तड़के अस्पताल के प्रथम तल से नवजात चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर 24 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नवजात बच्चा गायब होने से स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक प्रसव के बाद महिला को प्रथम तल पर भर्ती किया गया था। इस दौरान एक अज्ञात महिला भी प्रसूता के साथ लगी हुई थी आशंका है। वही संदिग्ध महिला बच्चा चोरी कर ले गई है...Newborn stolen from Noida's ESIC hospital today.....

कोतवाली पुलिस का कहना है कि 23 मई को थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत अस्पताल में तनवीर पुत्र फिरोज निवासी पवन विहार गली नंबर 2 खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद अपनी पत्नी को डिलिवरी हेतु लाया था। डिलीवरी के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया...Newborn stolen from Noida's ESIC hospital today.....

24 मई को प्रातः जब महिला सोकर उठी तो बच्चा उसके बिस्तर पर नहीं था, जिसकी सूचना थाना सेक्टर 24 पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पंहुच कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जिसमें एक महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दी है। प्रकरण में एफआइआर दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है...Newborn stolen from Noida's ESIC hospital today.....