SP - Rokthok Lekhani News

उत्तर प्रदेश की उन्नाव सदर विधानसभा सीट: बीजेपी और सपा का दबदबा... क्या कांग्रेस कभी जीत पाएगी?
उन्नाव: उत्तर प्रदेश की उन्नाव सदर एक ऐसी विधानसभा है, जहां पर कांग्रेस लंबे समय से हासिए पर है। हाल यह है की पिछले 6 दशक से उसका खाता नहीं खुल सका। कभी सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है। यहां बता दें की इस विधानसभा के वोटरों ने किसी भी राजनैतिक दल को निराश नहीं किया है और लगभग सभी प्रमुख दलों को एक बार चुनाव जीतने का मौका दिया है।

उन्नाव जिले में विधानसभा की कुल 6 सीट है, उनमें से एक उन्नाव सदर विधानसभा है। इस विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर 1952 में लीलाधर अस्थाना पहली बार विधायक बने वह कांग्रेस पार्टी से ही थे।1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से खजान सिंह इसके बाद 1962 और 1967 में कांग्रेस के टिकट पर जियाउर रहमान विधायक बने।

1967 के चुनाव के बाद से कांग्रेस का इस सीट से खाता नहीं खुला। इसके बाद यह सीट भारतीय क्रांति दल, जनता पार्टी, जनता पार्टी सेकुलर, फिर लोक दल और जनता दल के खाते में गई।
चार बार बीजेपी के खाते में गई यह सीट
1991 में भारतीय जनता पार्टी के शिवपाल सिंह इस सीट से विधायक चुने गए और बीजेपी का खाता खुला। इसके बाद 24 साल बाद 2014 में हुआ उप चुनाव बीजेपी के खाते में गया फिर 2017 और 2022 में बीजेपी के उम्मीदवार यहां से चुनाव जीते।

सपा की बात करें तो सपा इस सीट से पांच बार चुनाव जीत चुकी है जिसमें 1993, 1996, 2000 फिर 2007 और 2012 में इस सीट से सपा के प्रत्याशी यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा तक पहुंचे।

बसपा की बात करें तो इस सीट पर वह मात्र एक बार ही चुनाव जीत पाई 2002 में बीएसपी के टिकट पर कुलदीप सिंह सेंगर पहली बार यहां से विधायक चुने गए। इस प्रकार देखा जाए तो इस सीट से चार बार कांग्रेस, पांच बार समाजवादी पार्टी और तीन बार बीजेपी यहां से चुनाव जीती।

मुंबई : 'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मुंबई : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार (15 मार्च) को मुंबई में हैं. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया. सपा चीफ ने मंच से अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं हैं. उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान आग ना लगे इसके लिए हमने एक नया बदलाव किया था. कुंभ के समय में हमने ऐसा प्रावधान किया था कि जो गैस सिलेंडर है उसे रेत के नीचे रख दें तो उससे खाना तो बनेगा लेकिन दुर्घटना होकर एक्सीडेंट के चांस नहीं रहेंगे और न ही आग लगेगी. यह हमने अपनी सरकार में कुंभ के आयोजन के दौरान किया था. इस दौरान सपा चीफ ने कहा कि कुंभ से लेकर मेट्रो तक सब हमने पहले किया.

लखनऊ मेट्रो को लेकर क्या बोले सपा चीफ?
यूपी में मेट्रो को लेकर कहा कि मेट्रो जो यूपी में बनी वो हमारे मेनिफेस्टो का प्लान नहीं था, लेकिन हमने जरूरत के हिसाब से बनाया. देश के मेट्रो मैन श्रीधन को मैंने एडवाइजर बनाया. हमने देश की सबसे कम टाइम में बनने वाली 9 किलोमीटर की मेट्रो बनाई थी. अखिलेश यादव ने बताया कि हमने देश का सबसे बड़ा सिंगल एलिवेटेड रोड बनाया.  साथ ही हमने गोमती नदी रिवर फ्रंट का काम किया. लखनऊ जैसे शहर में हमने सबसे मॉडर्न और बजट फ्रेंडली काम किया.
अखिलेश यादव ने बताया कि जब मैं आगरा लखनऊ हाईवे बनाना चाहता था हमने उसमें बहुत कुछ बेहतर ऐड किया. बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चलते एक्सप्रेस वे पर हवाई जहाज उतराने का काम हम 11 साल पहले ही कर चुके थे. जो काम यह सरकार अब कर रही है.

'हमारी सरकार में सबसे ज्यादा पेड़ लगे'
हमने अपनी सरकार के दौरान एक छोटा बदलाव किया था कि ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए पहला पेड़ कोई मंत्री या नेता नहीं लगाएगा बल्कि आखिरी पेड़ लगाएगा. इसकी वजह से विभागों पर जोर पड़ा और उन्होंने जब पूरा ग्रीन बेल्ट बना लिया तो आखरी पेड़ लगाने के लिए नेता या मंत्री को आमंत्रित किया जा रहा था. यह वजह थी कि हमारी सरकार में सबसे ज्यादा पेड़ लगे और वन क्षेत्र उत्तर प्रदेश में बढ़ा.

समाजवादी पार्टी गांव की पार्टी थी- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी को गांव की पार्टी कहा जाता था. उन्होंने कहा कि हमें अंग्रेजी के खिलाफ कहा जाता था, लेकिन जैसे हमने यह फैसला लिया की हम पढ़ाई के लिए बच्चों को लैपटॉप देंगे सारे अखबारों में हैडलाइन छापी गई थी. आज तक इस लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया पर कोई भी एक सवाल नहीं उठा पाया है.
अखिलेश यादव ने बताया कि हम लोगों ने एक क्रिएटिविटी की थी कि जब वो लैपटॉप ऑन हो तो सबसे पहले मेरी और नेताजी की तस्वीर देखें और वह हुआ और आज तक भी जो लैपटॉप ऑन करता होगा उसे पहले मेरी और नेताजी की तस्वीर दिखती होगी.

उन्होंने आगे कहा कि कल्चरल क्रिएटिविटी के लिए भी हम लोगों ने अपनी सरकार में बहुत काम किया. उस दौरान जो हमने फैसले लिए उस वजह से उत्तर प्रदेश में फिल्में, सीरियल बनने लगे. हमारे लोक कलाकारों को काम मिला और आज भी जो सरकार है इस पॉलिसी को आगे बढ़ा रही है.

फूलों वाली होली की प्रथा शुरू की थी
अखिलेश यादव ने बताया कि हमने फूलो की होली प्रथा शुरू की थी. इससे आसपास में गांव में लोग फूल उगाने लगे. सैफई महोत्सव के साथ-साथ हमने आगरा महोत्सव, झांसी महोत्सव शुरू किया. उन्होंने बताया कि हमने यश भारती का सम्मान देकर उत्तर प्रदेश के कलाकारों को सम्मानित करने का काम किया. 50 हज़ार रुपये हर महीने सम्मानित कलाकारों को देने का काम किया. उन्होंने कहा कि सांसद मिलिंद देवड़ा ने जो मुंबई के साइकिल वे का वीडियो शेयर किया मैं बता दूं कि हमने 2006 में ही बनाया था.

भिवंडी : सपा ने बड़ा दांव चलकर भाजपा के सारे समीकरण बिगाड़ दिए
भिवंडी  : महाराष्ट्र के भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बड़ा दांव चलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं। भिवंडी-निजामपुर शहर नगर निगम में मेयर पद की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच सपा विधायक रईस शेख ने कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) के साथ मिलकर 'भिवंडी सेक्युलर फ्रंट' के गठन का ऐलान कर दिया है। इस मास्टरस्ट्रोक के जरिए अखिलेश यादव की पार्टी ने भिवंडी में न केवल अपनी ताकत दिखाई है, बल्कि भाजपा को मेयर पद की रेस से लगभग बाहर कर दिया है।

सपा, कांग्रेस और शरद गुट की तिगड़ी ने पलटी बाजी
भिवंडी पूर्व से सपा विधायक रईस शेख के नेतृत्व में बने इस फ्रंट ने बहुमत के जादुई आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है। 90 सदस्यों वाली नगर निगम में मेयर बनने के लिए 46 पार्षदों की जरूरत है, जबकि इस नए गठबंधन के पास 48 पार्षद है।
किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण भिवंडी-निजामपुर शहर नगर निगम में त्रिशंकु स्थिति बन गई है। इसी बीच सत्ता गठन को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया।

15 जनवरी को हुए चुनाव में 90 सीटों में से कांग्रेस ने सबसे अधिक 30 सीटें जीती हैं, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) को 12 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह इन दोनों के पास कुल 42 सीटें हैं। वहीं भाजपा ने 22 और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 12 सीटें हासिल की हैं। भाजपा-शिवसेना महायुति के पास मिलाकर 34 सीटें हैं। जबकि सपा के 6 पार्षद निर्वाचित हुए और सपा किंगमेकर की भूमिका में आ गई है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी की हरी झंडी के बाद शुरू हुई बातचीत सफल रही और 'भिवंडी सेक्युलर फ्रंट' के गठन से भाजपा गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। सपा विधायक रईस शेख ने स्पष्ट कहा, "भिवंडी की जनता ने सेक्युलर ताकतों को जनादेश दिया है। अब इस निगम का अगला मेयर 'भिवंडी सेक्युलर फ्रंट' से ही होगा। भिवंडी के नागरिकों ने हम पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।"

दिल्ली : उपद्रवियों के नाम आए सामने, बलवा-पथराव की लगीं धाराएं, सपा सांसद की भूमिका पर जांच शुरू
दिल्ली : दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित मस्जिद फैज-ए-इलाही पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। साथ ही डीसीपी सेंट्रल निधिन वल्सन ने बताया कि पुलिस सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की भूमिका की जांच कर रही है, इन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है।

गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम और पूरा मामला
पुलिस ने अतिक्रमण अभियान के दौरान बवाल करने के मामले में इलाके के रहने वाले काशिफ, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अरीब, अदनान और समीर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मंगलवार और बुधवार की मध्य रात में दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया।

दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारी जब तोड़फोड़ करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने पत्थरबाजी की, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर अशांति फैलाने का किया प्रयास
सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, एमसीडी ने सात जनवरी को तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के दौरान, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने का प्रयास किया। संयमित और न्यूनतम बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल की गई।

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल रेंज, मधुर वर्मा ने कहा कि "तोड़फोड़ के दौरान, कुछ बदमाशों ने पत्थरबाज़ी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और कम से कम बल का इस्तेमाल करके सामान्य स्थिति बहाल की गई, यह सुनिश्चित किया गया कि स्थिति बिगड़े नहीं।"