slogans - Rokthok Lekhani News

बरेली: 'महिला आरक्षण' के समर्थन में मुस्लिम महिलाए, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को मुस्लिम महिलाओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। महिलाओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में यह प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं बुर्का पहनकर सड़कों पर उतरीं और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का आयोजन दामोदर स्वरूप पार्क के बाहर किया गया, जहां 'कांग्रेस मुर्दाबाद' के नारों लगाए गए। मौलाना तौकीर रजा की पूर्व पुत्रवधू निदा खान ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

प्रदर्शन के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए निदा खान ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने कहा कि आरक्षण महिलाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है, लेकिन कुछ महिला विरोधी पार्टियों ने इसका विरोध कर इसे पास नहीं होने दिया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरक्षण जरूरी है, लेकिन विरोधी दलों ने राजनीतिक कारणों से इस बिल को रोक दिया। इसी के खिलाफ हम सड़कों पर उतरे हैं।

केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए निदा खान ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण से लेकर उनके अधिकारों की रक्षा तक कई योजनाओं पर काम किया गया है। उन्होंने तीन तलाक और बहु हलाला जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इन पर सख्त कदम उठाकर महिलाओं को राहत देने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी महिलाओं के लिए आरक्षण की बात की गई, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे लागू नहीं होने दिया। निदा खान ने कांग्रेस, टीएमसी और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां देश को कमजोर कर रही हैं और महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के अधिकारों की बात आती है, तो ये दल केवल राजनीति करते हैं।

ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के पदाधिकारी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर एफआईआर
ठाणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के एक पदाधिकारी द्वारा आंदोलन के दौरान गलती से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। गलती का एहसास होते ही उन्होंने तुरंत 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

मुंब्रा के कौसा इलाके में राष्ट्रवादी (शरद पवार गुट) की ओर से एक आंदोलन आयोजित किया गया था। इस आंदोलन में विधायक जितेंद्र आव्हाड, उनके स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी के हाथों में भारत का प्रतीकात्मक राष्ट्रीय ध्वज था। नारेबाजी के दौरान पदाधिकारी शमीम खान द्वारा गलती से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया गया, जो वीडियो में साफ दिखाई देता है।

गलती समझने पर उन्होंने तुरंत 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' कहना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो मुंब्रा के एक निवासी को व्हाट्सऐप पर प्राप्त हुआ। वीडियो देखने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, ऐसे नारे राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले हैं और लोगों की देशभक्ति की भावना को ठेस पहुंचा सकते हैं।

मुंबई : धार्मिक नारों वाले स्टिकरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल
मुंबई: कुर्ला इलाके में धार्मिक नारों वाले स्टिकरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग जबरन वाहनों पर ‘I Love Muhammad’ लिखे स्टिकर चिपकाते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव बढ़ गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि कुछ युवक सड़कों पर वाहनों को रोककर मालिक की अनुमति लिए बिना उन पर स्टिकर चिपका रहे हैं। अब तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह घटनाक्रम देखते ही देखते साम्प्रदायिक रंग लेने लगा। इसके जवाब में हिंदू संगठनों ने पूरे मुंबई में समानांतर अभियान की घोषणा की है। उन्होंने ‘I Love Mahadev’ नाम से कार्यक्रम शुरू करने की बात कही है।

कानपुर में कईयों पर दर्ज हुए थे केस
संगठनों से जुड़े नेताओं का कहना है कि मुस्लिम समुदाय की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद माहौल बिगाड़ना है, इसलिए वे इसका शांतिपूर्ण जवाब देंगे। इस संबंध में 24 सितंबर को आरे मिल्क कॉलोनी में एक बैठक भी आयोजित की गई। मामला केवल मुंबई तक सीमित नहीं है। यह विवाद कानपुर से जुड़ा हुआ है, जहां पुलिस ने इसी तरह के ‘I Love Muhammad’ बैनर सार्वजनिक जगहों पर लगाने पर मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस का तर्क था कि ऐसे बैनर अन्य समुदायों की भावनाओं को आहत कर सकते हैं। कानपुर की घटना के बाद मुंबई में भी मस्जिदों और सड़कों के बाहर मुस्लिम समूहों ने बैनर लगाकर धार्मिक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।

'मोदी-मोदी' के नारे लगाने वाले युवकों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए - मंत्री शिवराज तंगाडागी
कर्नाटक : कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!" भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा ने इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से रोका जाना चाहिए। मंत्री पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा मतदाताओं और युवा मतदाताओं के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाते हुए राज्य में विपक्षी दल (भाजपा) ने कहा, "इससे युवा मतदाताओं में डर पैदा हो सकता है और वे मतदान से दूर रह सकते हैं।"