Imran Khan - Rokthok Lekhani News

पाकिस्तान : सड़कें सील, भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध... इमरान खान की पार्टी के प्रदर्शन से पहले पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देशव्यापी प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च का एलान किया है। इस मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने राजधानी इस्लामाबाद में कड़े सुरक्षा इंतजाम करते हुए शहर को लगभग पूरी तरह से सील कर दिया है।

प्रशासन ने राजधानी की ओर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों को बंद करने के लिए 1,000 से ज्यादा शिपिंग कंटेनर लगाए हैं, जिनमें से कई पर नुकीले कांटे लगे हैं। पुलों पर रेत की बोरियां रखी गई हैं और शहर में प्रवेश करने वाले मुख्य राजमार्गों को रोक दिया गया है। राजधानी में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा या भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में 22,000 पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी सुरक्षा बल तैनात किए हैं और प्रांतीय राजधानी पेशावर को इस्लामाबाद से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग को बंद कर दिया है। इन सख्त पाबंदियों और नाकेबंदी के कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। राजधानी में रोजमर्रा की जरूरी चीजों की आपूर्ति ठप होने से कारोबारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह प्रदर्शन इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर हो रहा है। इमरान खान कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। पार्टी और उनके समर्थकों का आरोप है कि जेल में उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर उनकी चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

बदमाशों का गुलाम होने से बेहतर है मौत - इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को शुक्रवार (12 मई) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिली. जिसके बाद अब उन्होंने दावा किया है कि सोमवार (15 मई) को उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही उन्हें देशद्रोह के किसी कानून का इस्तेमाल कर 10 साल तक जेल में रखा जाएगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में पीटीआई को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.

इमरान खान ने ट्वीट करके कहा कि जब मैं जेल में था तब उन्होंने हिंसा के बहाने जज, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिकाएं निभाईं. उन्होंने कहा कि योजना अब बुशरा बेगम को जेल में डाल कर मुझे अपमानित करने की है और अगले दस वर्षों तक मुझे अंदर रखने के लिए कुछ राजद्रोह कानून का उपयोग कर रही है. पीटीआई के प्रमुख ने ट्वीट में कहा कि तो अब लंदन की पूरी योजना सामने आ गई है. जब मैं जेल में था तब उन्होंने हिंसा के बहाने जज, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिकाएं निभाईं.

इमरान खान ने कहा कि पीटीआई नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जो कुछ बचा है, उस पर पूरी तरह से नकेल कसेगी. इसके साथ ही आरोप अंत में वे पाकिस्तान की सबसे बड़ी और एकमात्र संघीय पार्टी पर प्रतिबंध लगा देंगे, जिस तरह उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान में अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा दिया. खान ने आरोप लगाए कि कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया न हो इसके लिए उन्होंने दो काम किए हैं. पहला जानबूझकर आतंक केवल पीटीआई कार्यकर्ताओं पर ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों पर भी फैलाया जाता है. दूसरा, मीडिया पूरी तरह से नियंत्रित है और उसका मुंह बंद कर दिया गया है.

इमरान खान ने कहा कि मंगलवार को वे फिर से इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर देंगे और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा देंगे. इस बीच सोमवार को घरों में तोड़फोड़ की जा रही है और बेशर्मी से पुलिस घरों की महिलाओं के साथ मारपीट कर रही है. इमरान ने आरोप लगाया कि चारदीवारी की पवित्रता का कभी भी उल्लंघन नहीं किया गया है. यह लोगों में इतना  डर पैदा करने की सोची समझी कोशिश है कि कल जब वे मुझे गिरफ्तार करने आएंगे तो लोग बाहर नहीं आएंगे.

साथ ही आरोप लगाया कि पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश को डराना ताकि वे संविधान के अनुसार फैसला न दें.
पाकिस्तान के लोगों के लिए मेरा संदेश है कि मैं अपने खून की आखिरी बूंद तक आजादी के लिए लड़ूंगा क्योंकि मेरे लिए इन बदमाशों के गुलाम होने से मौत बेहतर है. मैं अपने सभी लोगों से यह याद रखने का आग्रह करता हूं कि हमने ला इल्लाह हा इल्लल्लाह का संकल्प लिया है, कि हम अल्लाह के अलावा किसी के आगे नहीं झुकाते हैं. अगर हम भय की मूर्ति के आगे झुकते हैं तो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल अपमान और विघटन होगा.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हाई कोर्ट से अल-कादिर ट्रस्ट केस में मिली जमानत...
पाकिस्तान : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को शुक्रवार (12 मई) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिली. अल-कादिर ट्रस्ट केस में हाई कोर्ट ने उन्हें दो सप्ताह के लिए जमानत दी है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि किसी भी मामले में 17 मई तक खान की गिरफ्तारी ना हो. सुनवाई कोर्ट रूम नंबर 3 में की गई. कोर्ट में सुनवाई के दौरान PTI के समर्थकों ने खूब हंगामा किया. इमरान खान की केस की सुनवाई के लिए तीन जजों की बेंच मौजूद थी.  इमरान खान सुनवाई के पहले पुलिस लाइन्स में मौजूद थे. उन्हें भारी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद कोर्ट पहुंचाया गया था. इस दौरान इमरान खान के समर्थकों ने इस्लामाबाद के श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया था.

पुलिस ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था. इमरान खान ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि कुछ भी हो जाए देश नहीं छोड़ूंगा. ये मेरा देश है, ये मेरी आर्मी है, ये मेरे लोग हैं. इसे पहले इमरान खान को मंगलवार (9 मई) को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से पाक रेंजर्स की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया थी, जिसके बाद PTI कार्यकर्ताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी की थी. इसके बाद कल गुरुवार 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रिहा करने का आदेश दिया था. इमरान खान के रिहाई वाले आदेश पर पीएम शहबाज शरीफ के मंत्रियों ने नाराजगी जताई थी.

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने सुप्रीम कोर्ट के जज को यहां तक दिया कि जैसे आज पाकिस्तान जल रहा है वैसे ही कल आपका घर जलेगा. इसके अलावा PML-N की नेता मरियम नवाज शरीफ ने भी सुप्रीम कोर्ट के इमरान खान के रिहा वाले फैसले पर कहा था कि आपने एक क्रिमिनल को रिहा करने का आदेश दिया है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मामले की जब सुनवाई चल रही थी, उसी वक्त पीएम शहबाज शरीफ कैबिनेट की मीटिंग कर रहे थें. आज शुक्रवार (12 मई) को कोर्ट ने ये भी ऐलान किया कि तोशखाना केस मामले में निचली अदालत में जो भी सुनवाई होगी, उस पर अगले आदेश तक रोक लगाने का फैसला लिया. इमरान खान के ऊपर पहले से ही सैकड़ों केस चल रहे है, जिसकी वजह से सरकार उन्हें किसी-न-किसी मामले में गिरफ्तार करना चाहती है.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बड़ा दावा-24 घंटे में वॉशरूम नहीं गया, मुझे कई इंजेक्शन दिए गए
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान की गिरफ्तारी के घंटों बाद उनके बयान सामने आए हैं. इमरान ने आज (10 मई) को कोर्ट में पेशी के दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. इमरान ने कहा, "कस्टडी के दौरान मुझे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया. मैं 24 घंटे में एक भी बार वॉशरूम नहीं जाने दिया गया."

इमरान खान ने कोर्ट में कहा, "ऐसा कौन-सा रिकॉर्ड है जो मैं नहीं दे रहा हूं, मुझे डर है कि कहीं मेरे साथ कुछ गलत न हो जाए." इसके अलावा इमरान ने कहा- मेरे पास डॉक्टर फैसल को पहुंचने की अनुमति दी जाए, मैं नहीं चाहता कि मकसूद चपदासी के साथ जो हुआ वह मेरे साथ हो. इमरान ने जांच अधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा, "मुझे हिरासत में ऐसे इंजेक्शन दिए गए जिससे मेरी मौत हो सकती है." इमरान ने कहा कि वे ऐसे इंजेक्शन लगाते हैं, जिनसे इंसान धीरे-धीरे मर जाता है.

इससे पहले कई पत्रकारों की ओर से आज सुबह बताया गया था कि NAB की कस्टडी में इमरान खान को पूरी रात टॉर्चर किया गया था. एक पत्रकार ने कहा, "इमरान खान को पूछताछ के दौरान थप्पड़ मारे गए, उनके पैरों पर बेरहमी से चोट मारी गई. उनको पूरी रात सोने नहीं दिया गया." वहीं, एक इमरान समर्थक नेता ने कहा कि आईएसआई इमरान का रिकॉर्डेड बयान लेना चाहती है. इमरान खान को पाकिस्तान रेंजर्स ने नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो के ऑर्डर पर मंगलवार, 9 मई की शाम को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया था.

इमरान वहां 2 मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे. इमरान को पाकिस्तान रेंजर्स किसी अज्ञात जगह पर ले गए और वहीं रात में उनसे पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी अल कादिर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट स्कैम केस में की गई है. उन पर करीब 60 अरब पाकिस्तानी रुपए के घोटाले का आरोप है. उनकी पत्नी बुशरा बीबी और उनकी दोस्त फराह गोगी भी इस केस में आरोपी हैं.